The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
चंडीगढ़

Pumpkin Seeds Benefits In Hindi: कैंसर से लेकर कई बड़ी बीमारी से दिलता है छुटकारा

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2024/04/03 at 1:53 PM
Rajesh Sachdeva
Share
9 Min Read
Pumpkin Seeds Benefits In Hindi
Pumpkin Seeds Benefits In Hindi
SHARE

Pumpkin Seeds Benefits In Hindi: गर्मी के मौसम में व्यक्ति अनेकों तरह की सब्जियों का सेवन करता है, परंतु कई ऐसी सब्जियां होती है जिनका अपना तो फायदा होता ही है पर उनके साथ उनके बीज भी हमारे शरीर के लिए काफी गुणकारी होते हैं। उन्ही में से एक सब्जी है कद्दू। इसे अंग्रेजी में पंपकिन भी बोला जाता है। यह सिर्फ खाने में स्वादिष्ट नहीं होता बल्कि अपने औषधिक गुणों के कारण यह हमारे शरीर को कई तरह की बड़ी बीमारियों से बचाने की क्षमता रखता है।

Contents
Pumpkin Seeds Benefits In Hindi: रोग प्रतिरोधक शक्ति को करें मजबूतशुगर पर रख नियंत्रणवजन को करता है कमकैंसर से बचावहड्डियों को करें मजबूतगर्भावस्था में गुणकारी

यह सब्जी अपने आप में तो काफी गुणकारी है ही पर इसके बीज भी काफी पोषण से भरपूर होते हैं ,क्योंकि इसमें विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे कि मैग्नीशियम, तांबा, लोहा, प्रोटीन, मैंगनीज, विटामिन ए, के, सी, बी आदि। अध्ययन के अनुसार यह भी पता चलता है कि यह शुगर के मरीजों के लिए तो सबसे ज्यादा करिश्मा का काम करता है, क्योंकि इसके सेवन से हमारे शरीर में रक्त शर्करा की मात्रा नियंत्रण में रहती है।

इसके अतिरिक्त इसमें अधिकतर मात्रा में जिंक मौजूद होने के कारण यह पुरुष में स्पर्म गुणवत्ता को बढ़ाने और महिलाओं को भी गर्भधारण करने में सहायक बन सकता है। इसे हम विभिन्न तरह से सेवन कर सकते हैं, परंतु इसका प्रयोग भी नियमित मात्रा में ही गुणकारी साबित हो सकता है। इसलिए इसकी सेवन की मात्रा पर भी ध्यान देना आवश्यक है। आज इस आर्टिकल में हम पंपकिन सीड्स यानी कि कद्दू के बीजों के फायदे के बारे में बताने की कोशिश कर रहे है। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़े।

Pumpkin Seeds Benefits In Hindi: रोग प्रतिरोधक शक्ति को करें मजबूत

अध्ययन के अनुसार पाया जाता है कि एक व्यक्ति तभी स्वस्थ रह सकता है जब उसका इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है, क्योंकि यही एक सिस्टम है जो हमारे शरीर को बाहरी और आंतरिक आक्रमण करने वाली बीमारियों से बचा के रखता है। इसके लिए यदि कोई भी खराब इम्यून सिस्टम की समस्या से जूझ रहा है तो उसके लिए कद्दू के बीज का सेवन एक बहुत ही अच्छा विकल्प माना जा सकता है।

पंपकिन सीड्स में विटामिन और जिंक की मात्रा अधिक मौजूद होने के कारण यह हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है जिससे हमारे शरीर में कोई भी संक्रमण वाली बीमारी अटैक नहीं करती। इसके अतिरिक्त यह हमारे शरीर में स्वस्थ कोशिकाओं को भी कोई हानि नहीं पहुंचने देता। क्योंकि इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर की फ्री रेडिक्लेस् से रक्षा करते हैं जिससे हमारे शरीर में सूजन और एलर्जी की समस्या का खतरा काफी कम हो सकता है।Pumpkin Seeds Benefits In Hindi

शुगर पर रख नियंत्रण

अध्ययन के अनुसार पाया जाता है कि पंपकिन सीड्स में मैग्नीशियम भारी मात्रा में मौजूद होता है, जो कि हमारे शरीर में रक्त शर्करा या ग्लूकोस की मात्रा को कंट्रोल में रखता हैं। जिससे हमारे शरीर का ब्लड शुगर लेवल ना ज्यादा कम होता है और ना ही बढ़ता है। जिससे व्यक्ति को इससे जुड़ी अन्य समस्याओं से भी छुटकारा पाने में भी काफी ज्यादा सहायता प्राप्त हो सकती हैं। यही कारण है कि पंपकिन सीड्स का सेवन शुगर के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा गुणकारी माना जाता है। इसलिए यदि कोई व्यक्ति इसका नियमित सेवन करता है तो यह काफी हद तक डायबिटीज की बीमारी को कंट्रोल करने की जगह इसे पूरी तरह खत्म करने में भी काफी ज्यादा मददगार बन सकता है।Pumpkin Seeds Benefits In Hindi

वजन को करता है कम

मिली जानकारी के अनुसार पता चलता है कि कद्दू के बीजों में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है जो हमारे पेट को लंबे समय तक भरे रखने में सहायक बनता है। क्योंकि यदि व्यक्ति इसका सेवन खाली पेट सुबह कर लेता है तो उसे बहुत लंबे समय के लिए भूख नहीं लगती और वह किसी भी गलत चीज का सेवन नहीं करता और ना ही ओवरईटिंग करता है। इससे उसके शरीर में वजन की मात्रा को बढ़ोतरी नहीं मिलती, क्योंकि इसके सेवन से हमारे शरीर में कैलोरी की कंसम्पशन काफी कम हो जाती है। इसीलिए यदि कोई व्यक्ति इसका नियमित सेवन करता है तो वह जल्दी अपने वजन में इसके द्वारा अच्छे रिजल्ट्स देख सकता है।

कैंसर से बचाव

अध्ययन के अनुसार पाया जाता हैं कि कद्दू के बीज एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। इसकी वजह से यह कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी सहायक बन सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति इसका सेवन नियमित रूप से करता है तो उसके शरीर में जो कैंसर सेल्स मौजूद होते हैं वह एक्टिव नहीं होते हैं और अगर किसी व्यक्ति को कैंसर की समस्या है तो उसे नियंत्रण में करने और उसे खत्म करने में भी काफी योगदान डाल सकते हैं। इसका सबसे अधिक प्रभाव गैस्ट्रिक, स्तन और कोलेस्ट्रॉल कैंसर के हानिकारक प्रभाव को कम करने पर पड़ सकता है।Pumpkin Seeds Benefits In Hindi

हड्डियों को करें मजबूत

हमारे शरीर में बढ़ती उम्र के साथ अक्सर हड्डियों की प्रॉब्लम आने लग जाती है। इसके लिए व्यक्ति के शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा भरपूर होनी चाहिए। इसी कमी को पूरा करने के लिए कद्दू के बीज एक बहुत ही अच्छा विकल्प बन सकते हैं, क्योंकि इनमें मैग्नीशियम और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है जो हमारे शरीर में हड्डियों के विकास और मजबूत करने में अच्छा योगदान डालते हैं। यदि कोई भी व्यक्ति इसका सेवन नियमित रूप पर करता है तो उसकी शरीर की हड्डियां लंबे समय तक मजबूत रहती है और उसे ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डी टूटने जैसे खतरों का सामना नहीं करना पड़ सकता। Pumpkin Seeds Benefits In Hindi

इसके साथ-साथ अध्ययन यह भी बताता है कि यदि हमारे शरीर में मैग्नीशियम का स्तर कम हो जाए तो इसका दूसरा प्रभाव हमारे शरीर में रक्त कोशिकाओं में फैले हुए कैल्शियम के स्तर पर भी पड़ता है और उसकी मात्रा भी कम हो जाती है। जिसके कारण हमारे दांत कमजोर होने लग जाते है, इसलिए पंपकिन सीड्स का सेवन दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे माने जाते हैं।

गर्भावस्था में गुणकारी

आयुर्वेद का कहना है कि जिंक की मात्रा महिलाओं को गर्भवस्ता में काफी ज्यादा सहायता कर सकती है, क्योंकि जिंक हमारे शरीर में इम्यूनिटी को बूस्ट करने में काफी ज्यादा मदद करता है। इसलिए पंपकिन सीड्स का सेवन इस अवस्था में काफी ज्यादा गुणकारी माना जा सकता है, क्योंकि इसमें जिंक की मात्रा भी काफी ज्यादा भरपूर होती है और वह पूरी प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को संक्रमण वाली बीमारियों के खतरे से बचाने में भी काफी ज्यादा मदद कर सकते हैं।Pumpkin Seeds Benefits In Hindi

इस आर्टिकल में जानकारी सामान्य रूप से दी गई है। इसलिए इस पर अमल करने से पहले अपने नज़दीकी डॉक्टर से जरूर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस किसी भी बात की कोई पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

  • सेहत के लिए वरदान है मोरिंगा, कई बिमारियों में हल लाभदायक
  • Chia Seeds Benefits in Hindi: सेहत के लिए बहुत लाभकारी है चिया सीड्स
  • इस सब्जी का जूस दिल से लेकर कई बिमारियों को करता है खत्म
  • ग्वार फली के सेवन से कई गंभीर बीमारियाँ रहती है दूर

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva April 3, 2024 April 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
Kangana Ranaut calling farmers rapists is extremely shameful says sushil gupta
चंडीगढ़हरियाणा

कंगना राणौत का Farmers को दुष्कर्मी कहना बेहद शर्मनाक

August 26, 2024
Nirmal Singh Bhangoo
चंडीगढ़पंजाब

Nirmal Singh Bhangoo is no more

August 25, 2024
's lies will not last long - Dr. Sandeep Pathak
चंडीगढ़हरियाणा

ज्यादा दिन नहीं चलेगा बीजेपी का झूठ : Dr. Sandeep Pathak

August 23, 2024
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?