The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
चंडीगढ़हरियाणा

कंगना राणौत का Farmers को दुष्कर्मी कहना बेहद शर्मनाक

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2024/08/26 at 6:23 PM
Rajesh Sachdeva
Share
4 Min Read
Kangana Ranaut calling farmers rapists is extremely shameful says sushil gupta
Kangana Ranaut calling farmers rapists is extremely shameful says sushil gupta
SHARE

चंडीगढ़, 26 अगस्त
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बीजेपी सांसद कंगना राणौत द्वारा किसानों (Farmers) पर दिए बयान को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कंगना राणौत पहले भी किसानों (Farmers) पर गलत बयानबाजी करती रही है। अब फिर उसने किसानों (Farmers) के खिलाफ जहर उगला है। ये बीजेपी की मानसिकता रही है कि बीजेपी में किसानों को गालियां देने वालों को पदों से नवाजा जाता है।

Contents
Farmers, मजदूर और खाप पंचायतें हमारे साथ आएं, हम मिलकर इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेंगेजेपी दलाल ने भी किसानों की बहू बेटियों के खिलाफ शर्मनाक बयान दिया था : डॉ. सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा कि बीजेपी किसानों से नफरत करती है। बीजेपी के नेता लगातार किसानों को आतंकवादी और खालीस्तानी कह रहे है और न जाने क्या क्या गालियां बीजेपी के नेताओं ने हरियाणा पंजाब के किसानों की दी। बीजेपी के मंत्री उस समय के कृषि मंत्री और आज के वित्तमंत्री जेपी दलाल ने भी किसानों की बहु बेटियों पर शर्मनाक बयान दिया था। बीजेपी के नेताओं ने कहा था कि किसान आंदोलन नहीं मौज मस्ती करने के लिए बॉर्डर पर बैठे रहे।

Farmers, मजदूर और खाप पंचायतें हमारे साथ आएं, हम मिलकर इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेंगे

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने किसानों की शहादत को भी सामान्य मौत बताया और आज तक एक शोक प्रस्ताव भी पारित नहीं किया। कंगना राणोत कहती थी कि किसानों के आंदोलन में बुजुर्ग महिला किराए पर आई है। बीजेपी की सांसद कंगना राणोत ने एक बार फिर किसानों के खिलाफ जहर उगला है। उसने कहा कि किसान हिंदुस्तान को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं। उसने कहा कि किसानों ने दुष्कर्म किया और कहा कि ये किसान नहीं अमेरिका और चीन के एजेंट हैं। जो बेहद शर्मनाक बयान है।

जेपी दलाल ने भी किसानों की बहू बेटियों के खिलाफ शर्मनाक बयान दिया था : डॉ. सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा कि ये कंगना राणोत नहीं बीजेपी की मानसिकता बोल रही है। बीजेपी के जितने लोगों ने किसानों को गालियां दी बीजेपी ने उनको उतने ही बड़े बड़े पदों पर बैठाया और कंगना राणोत को भी इसी का इनाम दिया व सांसद बनवाया। जिन अफसरों ने किसानों पर गोलियां चलाई बीजेपी उन अफसरों को मेडल देती है। बीजेपी इस देश के किसान से नफरत करती है। जितनी नफरत बीजेपी ने किसानों से की हिंदुस्तान के इतिहास में अंग्रेजों के सिवाय किसी ने नहीं की।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि बीजेपी किसानों से इसीलिए नफरत करती है क्याेंकि उसको किसानों के सामने झुकना पड़ा था और तीन काले कृषि कानून वापस लेने पड़े थे। आज बीजेपी किसानों से वहीं बदला ले रही है। कोर्ट के आदेश के बाद भी बीजेपी किसानों का रास्ता बंद रखती है और किसानों पर झूठे केस दर्ज करती है। बीजेपी ने किसानों को बर्बाद करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

उन्होंने कहा मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जिसने भी अन्नदाता का अपमान किया है। भगवान ने उसका साथ हमेशा के लिए छोड़ दिया है। ये देश के लिए बड़े दुख की बात है कि सत्ता में बैठी बीजेपी देश के अन्नदाता को परेशान करती है और उससे नफरत करती है। किसानों से नफरत करने वाली बीजेपी के खिलाफ आज मैं इस देश और हरियाणा प्रदेश के किसानों, मजदूरों और खाप पंचायतों को आमंत्रित करता हूं कि आइये हम सब मिलकर इस लड़ाई को लड़ें और इस तानाशाही सरकार को जड़ से उखाड़कर फेंके।

यह भी पढ़े :- Nirmal Singh Bhangoo is no more

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva August 26, 2024 August 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
Krishan Lal Panwar
हरियाणा

स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को पूरा करेगा हरियाणा : Krishan Lal Panwar

January 7, 2025
Nayab Singh Saini
हरियाणा

गुरु गोबिन्द सिंह जी ने समाज व धर्म के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया : Nayab Singh Saini

January 6, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?