The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
चंडीगढ़हरियाणा

ज्यादा दिन नहीं चलेगा बीजेपी का झूठ : Dr. Sandeep Pathak

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2024/08/23 at 6:55 PM
Rajesh Sachdeva
Share
4 Min Read
's lies will not last long - Dr. Sandeep Pathak
's lies will not last long - Dr. Sandeep Pathak
SHARE

बीजेपी से पूरे हरियाणा में नाराजगी उफान पर, इस बार जनता बीजेपी का सूपड़ा साफ करेगी : Dr. Sandeep Pathak

गुरुग्राम, 23 अगस्त।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) Dr. Sandeep Pathak ने शुक्रवार को गुरुग्राम में गुरुग्राम व फरीदाबाद लोकसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता मौजूद रहे। डॉ. संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के एक एक कार्यकर्ता को 100 आदमियों के बराबर काम करना पड़ेगा। बिना काम किए कुछ नहीं बदलेगा। सभी को 24 घंटे काम करना पड़ेगा। ये किसी एक की जिम्मेदारी नहीं है, ये हम सबकी जिम्मेदारी है। पंजाब में बदलाव तब आया जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे दिन रात मेहनत की। हरियाणा में भी अपने संघर्ष से ये युद्ध जीतना पड़ेगा।

Contents
बीजेपी से पूरे हरियाणा में नाराजगी उफान पर, इस बार जनता बीजेपी का सूपड़ा साफ करेगी : Dr. Sandeep Pathakजल्द करेंगे उम्मीदवारों की घोषणा : Dr. Sandeep Pathak35 दिन में अरविंद केजरीवाल की गारंटी को घर घर तक पहुंचाने का करेंगे काम

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के 35 दिन बचे हैं। आम आदमी पार्टी अपने अभियान को और मजबूत करेगी। आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को जो गारंटियां दी थी उसका 40 लाख घरों में रजिस्ट्रेशन करेंगे। उन्होंने कहा कि तीन दिन में सभी 10 लोकसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है, अब जल्द ही आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।

जल्द करेंगे उम्मीदवारों की घोषणा : Dr. Sandeep Pathak

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में जो काम किया है और पूरे देश में जो उनका विजन है वो जनता के सामने रखेंगे। बिजली, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के सम्मान की गारंटी ये सभी गारंटी कार्ड उनको देकर और समझाकर इस बार बदलाव के लिए जागरूक करेंगे और वोट डलवाएंगे।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को षड्यंत्र के तहत जेल में डाल रखा है। लेकिन बीजेपी का झूठ ज्यादा दिन नहीं चलने वाला, अरविंद केजरीवाल बहुत जल्द जेल से बाहर आएंगे। जब से आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनाव के लिए सक्रिय हुई थी तब से इन्होंने षड्यंत्र के तहत अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रखा है और अब भी 15 दिन पहले चुनाव करा दिया। अरविंद केजरीवाल को ईडी और लोअर कोर्ट ने बरी कर दिया है अब जबरदस्ती सीबीआई लाकर खड़ी कर दी। बीजेपी अरविंद केजरीवाल को अन्दर रखकर जल्दी जल्दी चुनाव करना चाहती है। लेकिन इस बार जनता खुद बदलाव के लिए तैयार है।

35 दिन में अरविंद केजरीवाल की गारंटी को घर घर तक पहुंचाने का करेंगे काम

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले दिनों में हर विधानसभा वाइज रैलियां करेगी और अरविंद केजरीवाल की गारंटी को घर घर पहुंचाएगी। इस बार लड़ाई सत्य और असत्य के बीच है। बीजेपी ने हरियाणा के युवाओं और किसानों को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं किया। इसलिए पूरे हरियाणा के लोगों में बीजेपी के खिलाफ आक्रोश है। इस बार हरियाणा की जनता बीजेपी का सूपड़ा साफ करेगी।

यह भी पढ़े :- 2025 तक Road Accident Deaths दर में आएगी 50 फीसदी कटौती

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें

Rajesh Sachdeva August 23, 2024 August 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
Krishan Lal Panwar
हरियाणा

स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को पूरा करेगा हरियाणा : Krishan Lal Panwar

January 7, 2025
Nayab Singh Saini
हरियाणा

गुरु गोबिन्द सिंह जी ने समाज व धर्म के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया : Nayab Singh Saini

January 6, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?