The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
चंडीगढ़

सेहत का खजाना है मखाना, करें खाली पेट सेवन

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2024/03/31 at 9:31 AM
Rajesh Sachdeva
Share
9 Min Read
Makhana Benefits in Hindi
Makhana Benefits in Hindi
SHARE

Makhana Benefits in Hindi: शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाने के लिए व्यक्ति ऐसी कई चीजों का इस्तेमाल करता है जो उसके शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति करती है। उन्ही में से एक है मखाना। इसे अंग्रेजी में लोटस सीड्स के नाम से भी जाना जाता है। पुराने लोग सदियों से इसका प्रयोग धार्मिक चीजों में प्रयोग करते आये हैं, परंतु इसका सेवन भी हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा उपकारी हो सकता है। इसका प्रयोग मिठाई, नमकीन हर किसी चीज में किया जाता है क्योंकि यह खाने में बहुत ही अच्छा होता है और शरीर को काफी पोषण भी पहुंचाता है। Makhana Benefits in Hindi

Contents
Makhana Benefits in Hindi: कान दर्द से राहतशुगर में गुणकारीब्लड प्रेशर पर नियंत्रणवजन को करता है कमहृदय को रखे तंदुरुस्तगर्भावस्था में फायदेमंदमसूड़े करें मजबूत

इसमें मोजूद मैग्नीशियम, फाइबर, आयरन, जिंक, पोटेशियम आदि भी इसे आयुर्वेद के अनुसार गुणों की खान बनाते है। क्योंकि इस एक तत्व के नियमित सेवन से ही व्यक्ति काफी तरह की बीमारियों से खुद को बचा सकता है। देखने में यह सफेद रंग के बीज जैसा होता है। बहुत से लोग इसे स्नैक्स के रूप में भी खाते हैं। इसकी तासीर ठंडी होने के कारण यह गर्भवती स्त्रियों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आज इस आर्टिकल में हम मखाने के कुछ फायदो के बारे में बताने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए इसको पूरा ध्यान से पढ़ें। Makhana Benefits in Hindi

Makhana Benefits in Hindi: कान दर्द से राहत

आयुर्वेद के अनुसार पाया जाता है कि मखाने में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो हमारे शरीर में दर्द निवारक बनने का काम करते हैं इसलिए यदि हमारे शरीर में किसी भी अंग में दर्द हो रहा हो या खास तौर पर कान में दर्द हो रहा हो तो इसका सेवन काफी ज्यादा उपकारी साबित हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति का कान के दर्द से पीड़ित है और उससे छुटकारा पाना चाहता है तो वह मखाने के बीजों को पानी में उबाल कर इसका काढ़ा बनाकर 2-3 बूंद को अपने कान में डालें तो वह थोड़े समय में ही कान के दर्द से राहत पा सकता है। Makhana Benefits in Hindi

शुगर में गुणकारी

जानकारी के अनुसार पता चलता है कि मखाने में रेसिस्टेंट स्टार्च पाया जाता हैं जो कि हमारे ब्लड शुगर लेवल को कम करने में काफी सहायक बनता है। यही कारण है की यह मधुमेह के रोगियों के लिए एक अच्छी औषधि हो सकता है। इसका सेवन यदि मधुमेह का रोगी नियमित तौर से रोजाना करें तो उसके शरीर में इंसुलिन की मात्रा भी नियंत्रण में रहेगी और व्यक्ति को इससे जुडी अन्य समस्याओ से भी छुटकारा मिलेगा। Makhana Benefits in Hindi

ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण

मखाने में फाइबर, मिनरल्स, पोटैशियम आदि पोषक तत्वों के साथ-साथ अल्कलाइन हाइपरटेंशन यानी कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निवारण पाने वाले तत्व भी मौजूद होते हैं जो कि हमारे शरीर में रक्त के प्रवाह को सही रखते हैं। जिसके कारण कोशिकाओं पर दबाव नहीं पड़ता और ब्लड प्रेशर का खतरा भी कम हो जाता है। यदि किसी समय भी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो जाए तो कोशिकाओं पर दबाव पड़ना शुरू हो जाता है कार्डियक अरेस्ट का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इसलिए यदि कोई भी व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या से पीड़ित है तो मखाने का नियमित सेवन उसके लिए काफी ज्यादा गुणकारी हो सकता है। Makhana Benefits in Hindi

वजन को करता है कम

आयुर्वेद बताता है कि पुराने समय से ही लोग मखाने का प्रयोग शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करने और वजन को कम करने के लिए करते आ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें एथेनॉल अर्क मौजूद होता हैं जो कि हमारे शरीर में फैट सेल्स को कंट्रोल में रखता है और उसे बढ़ने नहीं देता। जिससे हमारा वजन भी सीधे तौर पर कम होता जाता है। इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद फाइबर भी हमारे शरीर को काफी लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता और मोटापे की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसलिए यदि कोई भी व्यक्ति मोटापे की समस्या से पीड़ित है तो वह मखाने का रोजाना सेवन कर सकता है जिससे उसे थोड़े समय में ही अच्छे रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं।

हृदय को रखे तंदुरुस्त

आजकल गलत खानपान की वजह से लोगों को हृदय रोगों का बहुत ही ज्यादा सामना करना पड़ता है, जिसके उनका रक्तचाप कभी ऊंचा हो जाता है और कभी कम हो जाता है। यह दोनों ही स्थितियां व्यक्ति के लिए जोखिम भरी हो सकती हैं। इसलिए जो भी व्यक्ति हृदय रोगों से पीड़ित है उसके लिए मखाने का सेवन बहुत ही अच्छा हो सकता है, क्योंकि यह हमारी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को बनाए रखता है जिसके कारण से जल्दी रोग हमारे हृदय पर अटैक नहीं करते और हमारा इम्यून सिस्टम भी इससे काफी स्ट्रोंग हो जाता है। Makhana Benefits in Hindi

गर्भावस्था में फायदेमंद

आयुर्वेद के अनुसार गर्भवती स्त्रियों के लिए मखाने एक बहुत ही उपकारी औषधि की तरह काम कर सकते है। क्योंकि यह उन्हें गर्भधारण करने में और पूरे गर्भावस्था के दौरान तंदुरुस्ती पहुँचाने में बहुत ज्यादा सहायता कर सकते है। क्योंकि इसमें आयरन, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि तत्वों की मात्रा भरपूर होती हैं जो की एक गर्भवती स्त्री के लिए आवश्यक होते हैं। इसलिए यदि कोई गर्भवती स्त्री इसका सेवन रोजाना करती है तो यह उसके शरीर में कमजोरी नहीं आने देता और उसके होने वाले बच्चे को भी तंदुरुस्ती प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त मखाने का सेवन महिला को बच्चे को जन्म देते समय होने वाले दर्द को सहन करने की भी शक्ति प्रदान करता है।

मसूड़े करें मजबूत

मखाने में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंट्री माइक्रोबॉयल गुण पाए जाते हैं जिससे हमारे मसूड़े की सूजन कम होती है और उसमें बैक्टीरियल इन्फेक्शन भी जन्म नहीं लेती। इसलिए यदि किसी भी व्यक्ति को दांतों की समस्या है जैसे की अगर उसके दांत सड़ने लग जाये तो उसके लिए मखाने का सेवन काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि मखाने में मोजूद कैल्शियम उसको लंबे समय तक मजबूती प्रदान कर सकता है और दांतों से जुड़ी हर तरह की समस्या से भी निवारण पाने में सहायता कर सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को इसका नियमित सेवन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह हमारे शरीर में कैल्शियम की मात्रा को भरपूर करते हैं जिसकी हमारे शरीर को काफी जरूरत होती है।

इस आर्टिकल में जानकारी सामान्य रूप से दी गई है इसलिए इस पर अमल करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस किसी भी बात की कोई पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

  • सेहत के लिए वरदान है मोरिंगा, कई बिमारियों में हल लाभदायक
  • Chia Seeds Benefits in Hindi: सेहत के लिए बहुत लाभकारी है चिया सीड्स
  • इस सब्जी का जूस दिल से लेकर कई बिमारियों को करता है खत्म
  • ग्वार फली के सेवन से कई गंभीर बीमारियाँ रहती है दूर

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva March 31, 2024 March 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
Kangana Ranaut calling farmers rapists is extremely shameful says sushil gupta
चंडीगढ़हरियाणा

कंगना राणौत का Farmers को दुष्कर्मी कहना बेहद शर्मनाक

August 26, 2024
Nirmal Singh Bhangoo
चंडीगढ़पंजाब

Nirmal Singh Bhangoo is no more

August 25, 2024
's lies will not last long - Dr. Sandeep Pathak
चंडीगढ़हरियाणा

ज्यादा दिन नहीं चलेगा बीजेपी का झूठ : Dr. Sandeep Pathak

August 23, 2024
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?