The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
चंडीगढ़

करोगे इन घरेलू नुस्खो का इस्तेमाल तो आ जाएगी आँखों में जान

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2024/04/10 at 1:13 PM
Rajesh Sachdeva
Share
9 Min Read
How to Increase Eyesight Naturally in HIndi
How to Increase Eyesight Naturally in HIndi
SHARE

How to Increase Eyesight Naturally in Hindi: व्यक्ति के शरीर का हर अंग ही उसके लिए बहुत ही जरूरी होता है। इसलिए यदि किसी भी अंग में कोई दिक्कत या आ जाए तो व्यक्ति को काफी तरह की असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्हीं में से एक जरूरी अंग है आंखें। आंखें हमारे शरीर में बहुत ही ज्यादा बड़ा योगदान डालती है किसी भी चीज को देखने के लिए। यदि व्यक्ति की आंखों की रोशनी में या कोई भी देखने की शक्ति में कोई रुकावट आए तो व्यक्ति काफी चिड़चिड़ा हो जाता है।

Contents
How to Increase Eyesight Naturally in Hindi: पर्याप्त नींदपौष्टिक खाने का सेवनसनग्लासेस का प्रयोगआंखों पर पानी का इस्तेमालधूम्रपान से दूरी20-20-20 का नियम पालन

आजकल टेक्नोलॉजी जैसे कि मोबाइल, लैपटॉप वीडियो गेम्स आदि का बच्चों, नौजवानों और बड़ों द्वारा ज्यादा मात्रा में प्रयोग करने के कारण आंखों की रोशनी के कम होने और इससे जुड़ी समस्याओं के चांसेस काफी बढ़ते जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त उम्र के साथ-साथ भी आंखों की रोशनी कम हो जाती है। बहुत से लोग इसे ठीक करने के लिए लेजर ट्रीटमेंट या ऑपरेशन आदि का सहारा लेते हैं। परंतु वह इस बात से अवगत नहीं है कि यह कई बार हमारी आंखों के लिए खतरनाक भी हो सकता हैं।

आयुर्वेद के समय से ही आंखों  की रोशनी को बढ़ाने के लिए अनेकों तरह के घरेलू नुस्खे मौजूद हैं, जिन्हें व्यक्ति अपनी रोजाना जिंदगी में यदि इस्तेमाल करे तो वह अपनी रोशनी को बढ़ाने में और इससे जुड़ी हर तरह की समस्या से निवारण पानी में सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इससे उसके आंखों की रोशनी प्राकृतिक तौर पर बढ़ सकती है, जिससे उसे कोई भी दवाई या लेजर करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आज इस आर्टिकल में हम आंखों की रोशनी को बढ़ाने की इन्हीं कुछ प्राकृतिक उपायों के बारे में बताने की कोशिश करेंगे। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़ें।

How to Increase Eyesight Naturally in Hindi: पर्याप्त नींद

आंखों की रोशनी को बढ़िया रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है नींद का पूरा होना। इसका मतलब यह है कि जब व्यक्ति ज्यादा काम करके थकावट में होता है और उसकी नींद भी पूरी नहीं होती तो यह तो थकावट उसकी आंखों में भी दिखाई देने लगती है। जिसका बुरा प्रभाव आंखों पर पड़ता है और आंखें ड्राई और तनावपूर्ण बन जाती हैं। इसलिए हर व्यक्ति को 8 से 10 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यही उसकी आंखों की रोशनी को सुधारने में काफी ज्यादा मददगार बन सकता है।

पौष्टिक खाने का सेवन

आयुर्वेद बताता है कि व्यक्ति जो भी खानपान अपनी रोजाना जिंदगी में करता हैं उसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के हर अंग पर पड़ता है। उन्हें में से आंखें भी एक हैं। यदि व्यक्ति पौष्टिक खाना न खाकर गलत मलत चीज खाएगा तो इससे उसकी आंखों की रोशनी भी प्रभावित हो सकती है। जो भी व्यक्ति आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहता है या आंखों की समस्या से पीड़ित है, तो उसे विटामिन ए, सी, ई, मिनरल, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाने का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह हमारी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी काफी ज्यादा सहायक बन सकते हैं। इसके अतिरिक्त व्यक्ति अनेकों तरह के फलों और सब्जियों का भी सेवन कर सकता है जैसे कि गाजर, स्ट्रॉबेरी, शकरकंदी ब्रोकली, पालक, धनिया, सिट्रस आदि।

सनग्लासेस का प्रयोग

मिली जानकारी के अनुसार यह पता चलता है कि यदि व्यक्ति धूप में निकलते समय सनग्लासेस यानी कि चश्मे का प्रयोग करता है तो इससे उसकी आंखों पर सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणें ज्यादा असर नहीं कर पाती हैं। जिससे उसकी आंखों की रोशनी लंबे समय तक बड़े रहने में काफी ज्यादा सहायता प्राप्त हो सकती है। क्योंकि यदि यू वी रेज आंखों पर पड़ जाए तो यह हमारी आंखों की रोशनी को भी काफी कम कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सनग्लासेस का प्रयोग व्यक्ति को आंखों से जुड़ी अनेक समस्याएं जैसे कि मोतियाबिंद, धमनी, धुंधलापन आदि से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं। सूर्य की किरणों से बचाव के लिए व्यक्ति अपने सिर पर चौड़ी टोपी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे उनकी आंखों पर सनरेज का कोई भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। How to Increase Eyesight Naturally in Hindi

आंखों पर पानी का इस्तेमाल

पानी का इस्तेमाल हमारी आंखों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं। सुबह उठने के बाद यदि कोई व्यक्ति अपने मुंह में पानी भरकर ठंडे पानी के छिंटे अपनी आंखों पर मारता है तो यह उसकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में बहुत ही ज्यादा अच्छे रिजल्ट्स दिखा सकता है और इस प्रक्रिया को व्यक्ति को 15 से 20 बार दोहराने होता है।

इसके अतिरिक्त व्यक्ति एक बड़े से बर्तन या टब में साफ पानी को भरकर अपने चेहरे को उसमें थोड़ी देर डालकर रख ले और फिर कुछ सेकंड्स के लिए अपनी आंखों को पानी में खोले। यदि कोई व्यक्ति इसका नियमित अभ्यास अपनी दैनिक जिंदगी में करता है तो इससे व्यक्ति की आंखों की रोशनी तो बढ़ती ही है परंतु इसके साथ-साथ यदि किसी व्यक्ति को चश्मा लगा हुआ है तो यह उसे हटाने में भी बहुत ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है। How to Increase Eyesight Naturally in Hindi

धूम्रपान से दूरी

यह बात हर कोई जानता है कि धूम्रपान हमारे शरीर में मौजूद फेफड़े और दिल की सेहत के लिए कितना ज्यादा हानिकारक हो सकता है। इतना ही नहीं बल्कि इसका प्रभाव हमारे शरीर के अन्य अंगों जैसे की त्वचा, आंखें, दांत पर भी बहुत ज्यादा पड़ता है। अध्ययन के अनुसार पाया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति धूम्रपान का ज्यादा प्रयोग करता है तो यह उसकी आंखों में मोतियाबिंद और आंखों की रोशनी जाने के खतरे को बहुत ज्यादा हद तक बढ़ा देता है। इसलिए हर व्यक्ति को सिगरेट, तंबाकू या कोई भी अन्य नशीली वस्तुओं से दूर रहने की सलाह दी जाती है। क्योंकि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी गुणकारी नहीं है और अगर इसका ज्यादा प्रयोग कर लिया जाए तो यह हमारे शरीर के लिए जानलेवा भी हो सकता है। How to Increase Eyesight Naturally in Hindi

20-20-20 का नियम पालन

आजकल लोगों की जिंदगी इतनी ज्यादा बिजी हो चुकी हैं कि वह अपनी आंखों की सेहत पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते और दिनभर कंप्यूटर आदि के काम में लगे रहते है। जिससे उनकी आंखों में रूखापन और थकावट महसूस होने लग जाती है। परंतु इन आंखों को भी आराम की जरूरत होती है। इसलिए इस आंखों की समस्या को दूर करने के लिए व्यक्ति 20-20-20 का नियम पालन कर सकता है। इसमें व्यक्ति को 20 मिनट तक कोई भी आंखों पर जोर देने वाली चीज जैसे कि कंप्यूटर, मोबाइल आदि का इस्तेमाल नहीं करना होता है और 20 सेकंड के लिए 20 फीट तक की दूरी पर पड़ी किसी चीज को देखना होता है। यह व्यक्ति की आंखों की एक्सरसाइज होती है जिससे उन्हें आंखों में होने वाले दर्द और थकावट से काफी रिलेक्स फील हो सकता है। How to Increase Eyesight Naturally in Hindi

इस आर्टिकल में जानकारी सामान्य रूप से दी गई है। इसलिए इस पर अमल करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस किसी भी बात भी कोई पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

  • सेहत के लिए वरदान है मोरिंगा, कई बिमारियों में हल लाभदायक
  • Chia Seeds Benefits in Hindi: सेहत के लिए बहुत लाभकारी है चिया सीड्स
  • इस सब्जी का जूस दिल से लेकर कई बिमारियों को करता है खत्म
  • ग्वार फली के सेवन से कई गंभीर बीमारियाँ रहती है दूर

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva April 10, 2024 April 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
Kangana Ranaut calling farmers rapists is extremely shameful says sushil gupta
चंडीगढ़हरियाणा

कंगना राणौत का Farmers को दुष्कर्मी कहना बेहद शर्मनाक

August 26, 2024
Nirmal Singh Bhangoo
चंडीगढ़पंजाब

Nirmal Singh Bhangoo is no more

August 25, 2024
's lies will not last long - Dr. Sandeep Pathak
चंडीगढ़हरियाणा

ज्यादा दिन नहीं चलेगा बीजेपी का झूठ : Dr. Sandeep Pathak

August 23, 2024
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?