The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
चंडीगढ़

ग्वार फली के सेवन से कई गंभीर बीमारियाँ रहती है दूर

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2024/03/30 at 10:01 AM
Rajesh Sachdeva
Share
8 Min Read
Cluster Beans Benefits
Cluster Beans Benefits
SHARE

Cluster Beans Benefits: गर्मी आते ही लोगों में फलों और सब्जियों के शौक भी काफी बढ़ जाते हैं। क्योंकि इस मौसम में लोग वही खाना पसंद करते हैं जिससे उनके शरीर में ठंडक पहुंचे और वह खाने में भी स्वादिष्ट लगे। उन्ही में से एक सब्जी है गवार फली। यह हरे रंग की फली होती है। स्वाद के साथ-साथ इसमें औषधिक गुण भी बहुत भरपूर मात्रा में होते हैं। यही कारण है पुराने लोक भी इसे सदियों से प्रयोग में लाते आ रहे है। इसे अंग्रेजी में क्लस्टर बींस के नाम से भी जाना जाता है। ग्वार फली में जो पोषक तत्व जैसे कि मैग्नीशियम, फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन आदि मोजूद होते है जो हमारे शरीर की काफी तरह की बीमारियों से रक्षा करते है। Cluster Beans Benefits

Contents
Cluster Beans Benefits: ब्लड कोलेस्ट्रॉल पर रखे नियंत्रणशुगर में गुणकारीपाचन तंत्र को करें मजबूतएनीमिया में फायदेमंदवजन को करता है कमगर्भावस्था में करे फायदा

इसके अतिरिक्त इसके एंटी मिकरोबियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटी कॉलिनर्जिक, एंटी अल्सर आदि गुण शरीर की मधुमेह, कोलेस्ट्रोल आदि की समस्या से निवारण पाने में काफी सहायता कर सकते है। इसका प्रयोग लोग काफी तरीकों से करते हैं जैसे कि कई लोग इसका प्रयोग सब्जी बनाने में ,कढ़ी बनाने में, उबालकर सलाद में मिलाकर खाने में आदि। इतना ही नहीं ग्लूटेन फ्री ब्रेड, आइस क्रीम, जेली आदि चीजों में भी गवार फली के पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। परंतु इसका प्रयोग एक नियमित मात्रा में ही होना चाहिए, क्योंकि इसका अत्यधिक सेवन करने से लोगों को पेट की समस्याएं सूजन, एलर्जी रिएक्शन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस आर्टिकल में आज हम गवार फली के कुछ फायदे बताने की कोशिश कर रहे है। इसलिए इसे पूरा ध्यान से पढ़े। Cluster Beans Benefits

Cluster Beans Benefits: ब्लड कोलेस्ट्रॉल पर रखे नियंत्रण

गवार फली यानी कि क्लस्टर बींस का यदि कोई व्यक्ति प्रयोग करता है तो यह उसके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में काफी सहायता कर सकते हैं। जिसके बढ़ने का कारण तैलीय पदार्थो का सेवन और गलत आदते हो सकती है। गवार फली का प्रयोग इस स्थिति में इसलिए करने को बोला जाता है, क्योंकि इसमें इसमें हाई डेंसिटी लिपॉप्रोटीन, एचडीएल आदि तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जिससे हमारे शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रण में रहता है। नियमित रूप से इसका सेवन यदि सब्जी बनाकर या किसी अन्य तरीके से किया जाए तो यह हमारे शरीर पर अच्छे रिजल्ट्स दिखा सकते हैं। Cluster Beans Benefits

शुगर में गुणकारी

हमारे शरीर में हर चीज की मात्रा एक संतुलन में होनी चाहिए चाहे वह नमक, शुगर, पानी कुछ भी हो। कई बार बहुत से चीजों के कारण शरीर में रक्त शर्करा की मात्रा बढ़ जाती है जिसे नियंत्रण में करना काफी जरूरी होता है और गवार फली का प्रयोग इसमें बहुत ही ज्यादा गुणकारी साबित हो सकता है। इसलिए मधुमेह के रोगियों को तो इसका सेवन करने की खास सलाह दी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार तो यह भी बताया जाता है कि गवार फली के प्रयोग से सिर्फ इसकी मात्रा नियंत्रण में नहीं की जा सकती बल्कि मधुमेह जैसी बीमारी को खत्म भी किया जा सकता है। यदि व्यक्ति 10 ग्राम गवार फली के पाउडर को पानी में घोलकर खाने से पहले ले ले तो यह शरीर को काफी भयंकर बीमारियों से बचाने में कारगर साबित हो सकता है। Cluster Beans Benefits

पाचन तंत्र को करें मजबूत

हमारे शरीर की सभी क्रियाएं तभी सही ढंग से चल सकती है जब हमारा पेट सही होगा। इसलिए यदि कोई भी व्यक्ति पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे की जलन, बदहजमी, दस्त, डायरिया आदि का सामना कर रहा है तो वह गवार फली का सेवन कर सकता है। क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होने के कारण यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत कर सकती है और इससे जुड़ी समस्याओं से राहत पाने में भी मददगार साबित हो सकती हैं। इसका नियमित सेवन इरीटेबल बॉवल सिंड्रोम जैसी समस्या से निवारण पाने में भी काफी सहायक हो सकता हैं। इसलिए व्यक्ति को नियमित तौर पर ग्वार फली के पाउडर या उसकी सब्जी का सेवन करते रहना चाहिए ताकि उसके शरीर पर इसका प्रभाव जल्दी पड़े। Cluster Beans Benefits

एनीमिया में फायदेमंद

अधयन्न के अनुसार पाया जाता हैं कि जब भी हमारे शरीर में बहुत ही जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तो इसे कई तरह की समस्याओं और बीमारियों का सामना करना पड़ता है। उन्ही में से एक एनीमिया है। जब हमारे शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तो व्यक्ति के शरीर में खून की कमी आने लग जाती है जिससे उसकी बॉडी में काम करने की क्षमता कम हो जाती है और शरीर में थकावट आने लगती है। ऐसे इसलिए होता है क्योंकि हमारा शरीर रेड ब्लड सेल्स बनाना कम कर देता है। इसलिए आयरन से भरपूर गवार फली का प्रयोग इस बीमारी में किया जाए तो यह इससे छुटकारा पाने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। Cluster Beans Benefits

वजन को करता है कम

आजकल लोगों के गलत खान-पान की वजह से कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप, वजन बढ़ना एक आम सी बात हो गई है। इसमें गवार फली का सेवन उनके लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर व्यक्ति के पेट को ज्यादा देर तक भरा हुआ महसूस कराकर उन्हें ओवर ईटिंग करने से रोकता है। इससे व्यक्ति का वजन भी नियंत्रण में रहेगा और हृदय रोगों से निवारण पाने में भी सहायता प्राप्त हो सकती है। इसी कारण से यदि इसका सेवन रोजाना अनियमित तोर पर किया जाये तो शरीर में काफी फर्क देखने को मिल सकता है।

गर्भावस्था में करे फायदा

गवार फली में विटामिन, आयरन, कैल्शियम, मिनरल्स आदि की मात्रा काफी भरपूर होती है जिसकी एक गर्भवती महिला को सबसे अधिक जरूरत होती है। क्योंकि यही पोषक तत्व उसके शरीर में जाकर उसके बच्चे के विकास में और बच्चे के जन्म समय महिला को होने वाली दिक्कतों को कम करने में सहायता कर सकते है। यही कारण है कि आयुर्वेद के अनुसार भी गर्भवती स्त्री को ग्वार फली का सेवन करने की सलाह दी जाती है ताकि उसके शरीर की हड्डियों में मजबूती आये और बच्चे के जन्म समय वह स्वयं भी तंदुरुस्त रह सके।

इस आर्टिकल में जानकारी सामान्य रूप से दी गयी है। इसलिये इस पर अमल करने से पहले अपने नज़दीकी डॉक्टर से जरूर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस् किसी भी बात की कोई पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

  • सर्वाइकल दर्द को न करें नजरअंदाज, इसका यह करें उपचार
  • Gond Katira Ke Fayde: गर्मी में अमृत का काम करता है गुंद कतीरा
  • शुगर, त्वचा से लेकर कई बिमारियों में कारगर है गिलोय का पोधा
  • Hormonal Imbalance के कारण हो सकती है कई बीमारियाँ

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva March 30, 2024 March 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
Kangana Ranaut calling farmers rapists is extremely shameful says sushil gupta
चंडीगढ़हरियाणा

कंगना राणौत का Farmers को दुष्कर्मी कहना बेहद शर्मनाक

August 26, 2024
Nirmal Singh Bhangoo
चंडीगढ़पंजाब

Nirmal Singh Bhangoo is no more

August 25, 2024
's lies will not last long - Dr. Sandeep Pathak
चंडीगढ़हरियाणा

ज्यादा दिन नहीं चलेगा बीजेपी का झूठ : Dr. Sandeep Pathak

August 23, 2024
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?