The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
चंडीगढ़

रह जाओगे दंग जानकर इस जड़ी बूटी के यह गुण

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2024/04/06 at 1:13 PM
Rajesh Sachdeva
Share
10 Min Read
Triphala Benefits in Hindi
Triphala Benefits in Hindi
SHARE

Triphala Benefits in Hindi: सदियों से ही लोग अनेकों तरह की जड़ी बूटियों का प्रयोग करते आए हैं। क्योंकि यह जड़ी बूटियां ही है जो हमारे शरीर को अनेकों तरह की बीमारियों से बचाती है, परंतु इसका इस्तेमाल करने से व्यक्ति को कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता। उन्हीं जड़ी बूटियों में से एक है त्रिफला। त्रिफला तीन फलों आँवला, विभीतकी और हरितकी के मिश्रण से तैयार की गई औषधि है। यही कारण है कि यह उन तीनों के गुण अपने आप में स्मोह लेती है और अनेकों तरह की बीमारियों का निवारण करने में सक्षम बन पाती है।

Contents
Triphala Benefits in Hindi: वजन को करता है कमत्वचा के लिए फायदेमंदआंखों के लिए असरदारदांतों को करें स्वस्थकब्ज को करे ठीकबालों में लाये मजबूती

बहुत से लोग आज भी इसके बारे में ज्यादा अवगत नहीं है, क्योंकि उन्होंने इसके बारे में ज्यादा सुना नहीं है और ना ही वह इसके औषधिक गुणों के बारे में जानते हैं। परंतु जैसे-जैसे लोगों में इसके प्रति सुचेतना बढ़ रही है वैसे ही इसकी लोकप्रियता भी बढ़ रही है। पुराने समय से ही लोग इसे औषधि के रूप में इस्तेमाल करते आ रहे है। त्रिफला का प्रयोग अनेकों तरीके से किया जा सकता है जैसे की चूरण, रस, कैप्सूल,पाउडर आदि। यह हर रूप से ही शरीर के लिए गुणकारी माना जाता है।

इसे खासतौर पर पानी के साथ ही सेवन किया जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसका प्रयोग एक नियमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिसके कारण यह चेहरे और बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में सबसे ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। आज इस आर्टिकल में हम त्रिफला के फायदों के बारे में बताने की कोशिश करेंगे, इसलिए इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़े।

Triphala Benefits in Hindi: वजन को करता है कम

आजकल गलत खान-पान की वजह से व्यक्ति को अक्सर मोटापे जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है, क्योंकि उनका खाना इतना तैलिये और मसालेदार होने के कारण अच्छी तरीके से पच नहीं पाता है और पेट के निचले हिस्से में जाकर फंस जाता है। जिसके कारण पाचन तंत्र की क्रियाएं भी प्रभावित होती हैं।

इसलिए यदि कोई भी व्यक्ति अपने पाचन तंत्र की समस्या को दूर करना चाहता है और अपने वजन को कम करना चाहता है तो उसके लिए त्रिफला का प्रयोग काफी ज्यादा गुणकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह हमारे शरीर में बड़ी आंत के एक जरूरी अंग कोलन के लिए अच्छा माना जाता है। यदि व्यक्ति त्रिफला का सेवन करता है तो यह कोलन की जो कण होते हैं उसको मजबूत कर देता है और उसे हमेशा साफ रखता हैं। जिसके कारण वजन भी नियंत्रण में रहता है और पाचन की क्रियाएं भी सही हो जाती है। परंतु इसका प्रयोग नियमित मात्रा में ही होना चाहिए।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अध्ययन के अनुसार पाया जाता है कि त्रिफला का उपयोग चेहरे से जुड़ी सभी समस्याओं जैसे कि पिंपल, मुहाँसे, कील आदि को दूर करने में सक्षम होता है। क्योंकि इसका मुख्य कार्य ही हमारे चेहरे से डेड स्किन सेल्स को निकालना, छिद्रो को साफ करना और रक्त के फ्लो को सही रखना होता है। जिससे हमारे चेहरे पर आंतरिक तौर से ही निखार आता है। इसके अतिरिक्त इससे पिगमेंटेशन और सनबर्न जैसे जिद्दी दिक्कतें भी खत्म हो सकती हैं।

हमारे चेहरे पर इन समस्याओं के आने का एक ही कारण ज्यादा असरदार दिखता है और वह है हमारे रक्त प्रवाह का शुद्ध ना होना और त्रिफला इस चीज में सबसे ज्यादा गुणकारी माना जाता है। इसमें मौजूद आँवला हमारे चेहरे में से दूषित पदार्थों को बाहर निकालने और कोलेजन का निर्माण करने में सहायक बनता है। जिससे व्यक्ति के चेहरे की रंगत खुद ब खुद ही बढ़ जाती है। इसमें विटामिन सी की मात्रा अधिक मौजूद होने के कारण यह चेहरे पर झुर्रियों और रूखेपन की समस्या भी नहीं आने देता।

आंखों के लिए असरदार

त्रिफला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारे आंखों की समस्या के लिए भी काफी ज्यादा गुणकारी माने जाते हैं। इसका नियमित सेवन व्यक्ति की आंखों की नसों को मजबूत करने, मोतियाबिंद को दूर करने, आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए व्यक्ति तांबे या मिट्टी के लोटे में पानी भरकर उसमें दो चम्मच त्रिफला चूर्ण रात के समय भिगोकर रख दे और फिर सुबह उसे कपड़े से छानकर उसी पानी से अपनी आंखों को धोएं। इसे आंखों के लिए बहुत ज्यादा गुणकारी माना जाता है, क्योंकि इसे मेरी आंखों की कोशिकाएं स्वस्थ होती हैं। इसके अतिरिक्त आंखों की लालिमा, और जलन आदि की समस्या को दूर करने के लिए व्यक्ति त्रिफला के चूरण का इस्तेमाल एक गिलास गर्म पानी, दूध, गाय के घी और शहद के मिश्रण के साथ भी कर सकता है।

दांतों को करें स्वस्थ

आयुर्वेद बताता है कि त्रिफला का इस्तेमाल दांतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए भी बहुत अच्छे रिजल्ट्स दिखा सकता है। क्योंकि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होने के कारण यह हमारे दांतों पर मैल जमने, कीडा लगने, मसूड़े की सूजन, मसूड़े में खून आने की समस्या को पनपने नहीं देता।  इसलिए यदि कोई व्यक्ति भी दांतों की समस्या से ग्रसित है तो उसके लिए इसका इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

इसका उपयोग करने के लिए त्रिफला को रात भर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह ब्रश करने के बाद इस पानी को मुंह में थोड़ी देर भर के रखें और फिर कुर्ला कर ले। इससे दांतों और मसूड़े में कमजोरी नहीं आएगी और बुढ़ापे तक दांत मजबूत बने रहेंगे। इसके अतिरिक्त इसके प्रयोग से मुंह की दुर्गंध और छाले आदि की समस्या का भी निवारण बहुत आसानी से हो जाता है। Triphala Benefits in Hindi

कब्ज को करे ठीक

त्रिफला में फाइबर, मिनरल्स, मैग्नीशियम आदि के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिसके कारण हमारे शरीर का पाचन तंत्र सही रहता है और हमारा खाना भी सही ढंग से पच जाता है। और जो खाना नहीं भी पच पाता है वह मल के द्वारा आसानी से बाहर निकल जाता है। जिसके कारण कब्ज की समस्या नहीं रहती। इसकी प्रयोग की विधि है कि यदि हम गर्म पानी के गिलास में एक चम्मच त्रिफला पाउडर मिलाकर पिए तो यह कब्ज की समस्या को कुछ ही समय में खत्म करने में सहायक बन सकता है और काफी अच्छे रिजल्टस दिखा सकता हैं। इसके अतिरिक्त व्यक्ति इसके जूस और चूरण का भी इस्तेमाल पेट की समस्याओं से निवारण पाने के लिए कर सकता है। Triphala Benefits in Hindi

बालों में लाये मजबूती

पुराने समय से ही लोग त्रिफला का इस्तेमाल सबसे अधिक बालों की सेहत को बनाए रखने के लिए करते हैं, क्योंकि यह हमारे बालों के झड़ने, पतले होने, गंजेपन आदि की समस्या को दूर करने में सबसे ज्यादा असरदार औषधि मानी गई है। इसमें ऐसे तत्व मौजूद है जो हमारे स्कैल्प के अंदर असर करके बालों की वृद्धि में मदद करते हैं। इसलिए बालों की समस्या से पीड़ित व्यक्ति त्रिफला के कैप्सूल्स और त्रिफला के तेल की मालिश का प्रयोग कर सकता है, जिससे उसे बहुत ही जल्दी अच्छे रिजल्ट्स अपने बालों में देखने को मिल सकते हैं।

त्रिफला का सबसे मुख्य कार्य ही है हमारे रक्त को शुद्ध करना और हमारे रक्त के द्वारा ही हमारे बालों, हड्डियों, मांसपेशियों का विकास होता है। इसके साथ-साथ इसमें विटामिन सी की मात्रा अधिक होने के कारण यह हमारे बालों के स्वास्थ्य को सुधारता है और इसे लंबे समय तक काला रखने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यही कारण है कि काफी लोग इसे मेहंदी या बालों के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में मिलाकर प्रयोग में लाते हैं। Triphala Benefits in Hindi

इस आर्टिकल में जानकारी सामान्य रूप से दी गई है। इसलिए इस पर अमल करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस किसी भी बात भी कोई पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

  • सर्वाइकल दर्द को न करें नजरअंदाज, इसका यह करें उपचार
  • Gond Katira Ke Fayde: गर्मी में अमृत का काम करता है गुंद कतीरा
  • शुगर, त्वचा से लेकर कई बिमारियों में कारगर है गिलोय का पोधा
  • Hormonal Imbalance के कारण हो सकती है कई बीमारियाँ

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva April 6, 2024 April 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
Kangana Ranaut calling farmers rapists is extremely shameful says sushil gupta
चंडीगढ़हरियाणा

कंगना राणौत का Farmers को दुष्कर्मी कहना बेहद शर्मनाक

August 26, 2024
Nirmal Singh Bhangoo
चंडीगढ़पंजाब

Nirmal Singh Bhangoo is no more

August 25, 2024
's lies will not last long - Dr. Sandeep Pathak
चंडीगढ़हरियाणा

ज्यादा दिन नहीं चलेगा बीजेपी का झूठ : Dr. Sandeep Pathak

August 23, 2024
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?