The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
चंडीगढ़

यह उपचार ला सकते है आपके चेहरे पर निखार

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2024/04/05 at 1:29 PM
Rajesh Sachdeva
Share
10 Min Read
Skin Care Tips in Hindi
Skin Care Tips in Hindi
SHARE

Skin Care Tips in Hindi: मौसम कोई भी हो परंतु हर व्यक्ति चाहे वह महिला हो या पुरुष चाहता है की उसके चेहरे का निखार वैसा का वैसा ही बना रहे। इसलिए शरीर के साथ चेहरे की सुंदरता को बनाए रखने के लिए भी व्यक्ति को कुछ कदम उठाने पड़ते हैं। चेहरे का भी व्यक्ति को उतना ही ख्याल रखना पड़ता है जितना की वह शरीर के अन्य भागो का रखता है। बाजार में आजकल बहुत तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स मिलने लगे हैं, जिससे व्यक्ति को लगता है कि इसको लगाने से उसके चेहरे पर ग्लो और निखार आ जाएगा, परंतु ऐसा नहीं होता।

Contents
Skin Care Tips in Hindi: अच्छे तकिया का इस्तेमालहाइड्रेशनटी बैग्स का प्रयोगयोग और व्यायामबादाम का तेलपोष्टिक खानपान

खासकर गर्मी के मौसम में व्यक्ति को अपनी त्वचा काफी रुखी और मुरझाई हुई लगने लगती है, क्योंकि उसके चेहरे पर काफी सनबर्न और टैनिंग आ जाती है। इसके अतिरिक्त बाजार में मिलने वाले प्रॉडक्ट्स में केमिकल तो होता ही है परंतु यह महंगे भी बहुत होते हैं। जिन्हें खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं होती। इसलिए हमें चाहिए कि हम अपनी रोजाना जिंदगी में कुछ ऐसे बदलाव करे या कुछ चीजो का इस्तेमाल करे जिससे हमारे शरीर और चेहरे पर प्राकृतिक तौर से निखार आये।

परन्तु घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जांच लेना काफी जरूरी होता हैं क्योंकि कई बार व्यक्ति को उससे एलर्जी भी हो सकती है। इसके साथ हर व्यक्ति की स्किन का प्रकार अलग होता है तो उसे पता करके ही कोई भी रेमेडी और चीज़ का प्रयोग करना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे तरीको के बारे में बतायेगे जिससे आप अपने चेहरे पर निखार ला सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़े।

Skin Care Tips in Hindi: अच्छे तकिया का इस्तेमाल

हमारे चेहरे की समस्याओं का एक कारण हमारा तकिया भी हो सकता है। इसलिए मोटे कपड़े वाले कपडे वाले तकिये की जगह व्यक्ति को मुलायम तकिये का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे होगा यह की सोते समय उसका चेहरा अगर तकिये के साथ रगड़ खायेगा भी तो उस पर कोई निशान नही पड़ेगा। वही यदि कपड़ा मोटा होगा तो इससे हमारे चेहरे पर काफी लाइन बन सकती है। इसके अतिरिक्त यदि कोई व्यक्ति करवट लेकर सोता है या पीठ के बल सोता है तो उसे थोड़ी सी साइड बदल लेनी चाहिए जिससे उसके चेहरे पर दबाव कम पड़ेगा और समय से पहले झुर्रियां भी नहीं आएगी।

हाइड्रेशन

अध्ययन के अनुसार पाया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति अपने चेहरे और शरीर को स्वस्थ और सुंदर बनाना चाहता हैं तो वह ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। क्योंकि जितना व्यक्ति का शरीर हाइड्रेटेड रहेगा उतना वह बीमारियों से दूर रहेगा। इसके पीछे कारण यह है कि अधिक पानी का सेवन करने से व्यक्ति के शरीर में अनावश्यक पदार्थ खड़े नहीं रहते और वह मल मूत्र के सहारे बाहर निकल जाते हैं। इससे व्यक्ति के शरीर और चेहरे पर अन्य रोगों के होने की संभावना भी काफी कम हो जाती है। एक रिसर्च के अनुसार पता चलता है कि यदि कोई व्यक्ति पानी का नियमित सेवन कर रहा है तो उसके चेहरे पर दिन प्रतिदिन खुद ही निखार बढ़ता जाता है और वह और ज्यादा स्वस्थ लगने लगता है। इसलिए हर व्यक्ति को दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीना सुनिश्चित कर लेना चाहिए।

टी बैग्स का प्रयोग

यदि कोई भी व्यक्ति डार्क सर्कल्स अरे सूजी आंखों की समस्या से पीड़ित है तो उसके लिए टी बैग्स एक बहुत ही अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि इन कैफीन युक्त चाय बैग्स में प्राकृतिक रूप से टैनिन मोजूद होता है जो आंखों में हुई सूजन को कम करने में काफी ज्यादा सहायक बन सकता है। इस समस्या को दूर करने के लिए खासतौर पर ग्रीन टी, ब्लैक टी, कैमोमाइल टी बैग का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है।

इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चाय बैग को गर्म पानी में भिगोए। फिर उसके बाद कुछ मिनट के लिए इसे रेफ्रिजरेटर में ठंडा करने के लिए रख दे और जब यह अच्छी तरह से ठंडा हो जाये तो 15 मिनट के लिए इसे अपनी आंखों के ऊपर रखें। जिससे आंखों पर ठंडक पहुंचेगी और डार्क सर्कल्स और सूजन को कम करने में काफी ज्यादा सहायता भी प्राप्त होगी।

योग और व्यायाम

योग हमारे शरीर के सभी अंगों के लिए गुणकारी माना जाता है। इसलिए यदि कोई व्यक्ति अपने चेहरे के निखार को बढ़ाना और इससे जुडी अन्य समस्याओं से राहत पाना चाहता है तो वह व्यायाम का सहारा ले सकता है। क्योंकि कुछ उल्टे आसन ऐसे होते हैं जो हमारे शरीर में रक्त के संचार में सुधार कर देते हैं, जिसके कारण हमारे चेहरे में ब्लड का फ्लो सही हो जाता है और यह हमारे चेहरे को लिफ्ट करने और जीवन शक्ति देने में भी काफी ज्यादा मदद कर सकते हैं।

इसके लिए व्यक्ति को अपने हाथों और घुटनों के बल फर्श पर बैठकर फिर अपने पैरों को सीधा करके अधोमुख श्वान आसन या तो सीधे तौर पर आगे को झुक कर अपने पैरों की उंगलियों को छूने वाला आसन कर सकता है। अगर व्यक्ति 1 से 5 मिनट तक यह आसान नियमित तौर पर करता है तो व्यक्ति को अपने चेहरे पर बहुत अच्छे रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। Skin Care Tips in Hindi

बादाम का तेल

हर व्यक्ति को अपने चेहरे को सुंदर और ग्लोइंग बनाने के लिए कोशिश करते रहना चाहिए। इन्हीं कोशिश में से एक है कि वह अपने चेहरे पर कभी भी नहाते वक्त कोई भी साबुन का इस्तेमाल न करें बल्कि उसकी जगह लिक्विड सोप या बॉडी वॉश का इस्तेमाल करें। क्योंकि साबुन प्रकृति में काफी ज्यादा हार्ष होते हैं और इसका इस्तेमाल करने से चेहरा रुखा हो जाता है। इसके पीछे कारण यह भी है कि लिक्विड सोप में कास्टिक सोडा की मात्रा काफी कम होती है और यह झाग भी काफी कम बनाता है परन्तु वही अगर हम साबुन को देखें तो वह बहुत झाग बनाता है और हमारे चेहरे के लिए हानिकारक होता है।

व्यक्ति अपने चेहरे को नेचुरल क्लींजर का इस्तेमाल करके स्वस्थ और स्वच्छ बना सकता है ताकि इस पर अंदरूनी तौर से चमक आए। उन्ही नेचुरल क्लींजर में से एक है बादाम का तेल। इसमें क्लींजिंग एजेंट मोजूद होने के कारण यह चेहरे की अनइवन टोन को सही करने में काफी ज्यादा सहायता कर सकते हैं। Skin Care Tips in Hindi

पोष्टिक खानपान

अध्ययन के अनुसार यह पाया जाता है कि हमारे खाने का सबसे ज्यादा असर हमारे चेहरे पर पड़ता है, क्योंकि जितना पौष्टि खाना हम खाएंगे हमारा चेहरा उतना ही ज्यादा चमकदार और निखार से भरपूर बनेगा। इसलिए हमे खाना अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए जिससे हमारे शरीर में प्रोटीन, मिनरल्स, कैल्शियम, फाइबर आदि सभी जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाए। इसलिए व्यक्ति अपने चेहरे को स्वस्थ बनाने के लिए हरी सब्जियां जैसे कि ब्रोकली, पालक, डार्क चॉकलेट, सोया, ग्रीन टी, सूरजमुखी के बीज, एवोकाडो, अखरोट, आदि का सेवन कर सकता है।

यह उसके शरीर के लिए तो स्वास्थ्यवर्धक बनेगा ही, परंतु इसके साथ-साथ व्यक्ति की चेहरे पर भी अंदरूनी तौर से निखार लाएगा। जिसके कारण से उसे पिंपल, कील, मुंहासे, डार्क सर्कल्स, दाग धब्बे, झुर्रियो आदि से भी छुटकारा मिल जायेगा। किंतु इन चीजों का सेवन भी एक नियमित मात्रा में ही शरीर के लिए गुणकारी माना जाता है, इसलिए इसका सेवन हर व्यक्ति को डॉक्टरी सलाह लेकर ही करना चाहिए। Skin Care Tips in Hindi

इस आर्टिकल में जानकारी सामान्य रूप से दी गई है। इसलिए इस पर अमल करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस किसी भी बात भी कोई पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

  • सेहत के लिए वरदान है मोरिंगा, कई बिमारियों में हल लाभदायक
  • Chia Seeds Benefits in Hindi: सेहत के लिए बहुत लाभकारी है चिया सीड्स
  • इस सब्जी का जूस दिल से लेकर कई बिमारियों को करता है खत्म
  • ग्वार फली के सेवन से कई गंभीर बीमारियाँ रहती है दूर

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva April 5, 2024 April 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
Kangana Ranaut calling farmers rapists is extremely shameful says sushil gupta
चंडीगढ़हरियाणा

कंगना राणौत का Farmers को दुष्कर्मी कहना बेहद शर्मनाक

August 26, 2024
Nirmal Singh Bhangoo
चंडीगढ़पंजाब

Nirmal Singh Bhangoo is no more

August 25, 2024
's lies will not last long - Dr. Sandeep Pathak
चंडीगढ़हरियाणा

ज्यादा दिन नहीं चलेगा बीजेपी का झूठ : Dr. Sandeep Pathak

August 23, 2024
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?