The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
चंडीगढ़

बढ़ते वजन से लेकर डिप्रेशन तक तो मात दे सकती है यह चाय

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2024/04/04 at 9:50 PM
Rajesh Sachdeva
Share
8 Min Read
Blue Tea Benefits
Blue Tea Benefits
SHARE

Blue Tea Benefits: बहुत लोगों की तो सुबह ही चाय पीकर होती है, क्योकि उन्हें लगता है की चाय पीने से उनके शरीर में उर्जा आएगी। चाय के शोंक में लोग अक्सर ग्रीन टी और ब्लैक टी का सेवन तो करते ही रहते हैं, परंतु इस चाय की प्रजाति में एक और तरीके की चाय भी शामिल होती है। जिसके बारे में लोगों ने ज्यादा सुना नहीं होगा पर उसके औषधिक गुण हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं। यह और कोई नहीं ब्लू टी है।

Contents
Blue Tea Benefits: आंखों के लिए गुणकारीचेहरे को बनाए जवानमाइग्रेन का दर्दमानसिक रोगों से बचावबालों की मजबूतीवजन को करता है कम

जो की खास तौर पर अपराजिता के फूल से तैयार होती है। इसका रंग नीला होता है। इसे बटरफ्लाई टी भी बोला जाता है। जानकारी के अनुसार यह भी पाया जाता है कि यह जो चाय होती है वह डायबिटिक मरीजों के लिए सबसे ज्यादा गुणकारी मानी जाती है, क्योंकि यह उनके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को काफी ज्यादा कंट्रोल में रखती है और उनके स्वास्थ्य को सही बनाए रखने में भी बहुत कारगर साबित हो सकती है। इसके अतिरिक्त और भी बहुत से फूल है जिससे चाय तैयार की जाती है। परंतु इस चीज का सेवन आजकल काफी लोगों में लोकप्रिय हो रहा है।

इसे बनाने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले एक कप पानी को गर्म करके रखना होता है। फिर जब पानी हल्का गुनगुना हो जाए तो उसमें चार से पांच अपराजिता के फूल डालकर उसे थोड़ी देर तक उबालने के लिए रखना होता है। आखिर में जब यह अच्छी तरह से उबल जाये तो इसमें एक चम्मच शहद डालकर इसका सेवन किया जा सकता है। आयुर्वेद भी इस फूल के औषधिक गुणों के कारण इसे व्यक्ति के शरीर के लिए काफी ज्यादा गुणकारी मानता है।

Blue Tea Benefits: आंखों के लिए गुणकारी

अपराजिता के फूल में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो हमारी आंखों की रोशनी को बढ़ाये रखने के लिए बहुत ही ज्यादा गुणकारी साबित हो सकते हैं। इसलिए यदि कोई भी व्यक्ति आंखों की समस्या जैसे कि मोतियाबिंद या कम रोशनी से पीड़ित है तो वह इसकी चाय का सेवन कर सकता है। इसके अतिरिक्त यदि किसी छोटी उम्र के बच्चे को चश्मा लगा हो तो उसे दूर करने में भी यह काफी अच्छे रिजल्ट्स दिखा सकती हैं। परंतु इसका प्रयोग करने से पहले यह जरूर जांच लेना चाहिए कि बच्चों को इससे कोई एलर्जी ना हो या यह आपके शरीर को कोई नुकसान ना पहुंचा रहा हो। इसकी मात्रा भी नियमित ही होनी चाहिए वरना यह शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

चेहरे को बनाए जवान

अध्ययन के अनुसार पाया जाता है कि अपराजिता का फूल यानी की बटरफ्लाई की तरह दिखने वाला जो नीले रंग का फूल होता है उसमें एंटी एजिंग तत्व बहुत ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। जो कि हमारे चेहरे पर झुर्रियो की समस्या को दूर करने में काफी ज्यादा सक्षम हो सकते हैं। इससे हमारे चेहरे की जो फाइन लाइंस होती है वह ठीक हो जाती हैं और ढीली तवचा भी टाइट हो जाती है। जिससे व्यक्ति का चेहरा जल्दी ढीला नहीं पड़ता और वह उम्र से पहले बूढ़ा नहीं लगता। परंतु इस पर ध्यान देना जरूरी है कि इसका नियमित प्रयोग ही शरीर के लिए अच्छे रिजल्ट्स दिखाने में कारगर साबित हो सकता है। Blue Tea Benefits

माइग्रेन का दर्द

आजकल ज्यादा वर्कलोड और ज्यादा स्ट्रेस की वजह से व्यक्ति के सिर में अक्सर दर्द होता है। परंतु जब यह दर्द हद से ज्यादा बढ़ जाता है तो यह माइग्रेन की समस्या हो सकती है। इस माइग्रेन की समस्या में ब्लू टी का सेवन काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इससे व्यक्ति को दर्द से काफी आराम मिलता है। इसके पीछे कारण यह है कि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो कि शरीर में पैदा हो रहे दर्द को कम करने में सहायता करते हैं। Blue Tea Benefits

मानसिक रोगों से बचाव

अध्ययन के अनुसार पाया जाता है कि बटरफ्लाई टी में कुछ तत्व ऐसे होते हैं जो हमारे न्यूरोट्रांसमीटर को सही तरीके से काम करने में सहायता करते हैं। जिससे हमारे दिमाग पर ज्यादा दबाव नहीं बनता और व्यक्ति का मूड भी ठीक रहता है। अक्सर कई बार व्यक्ति कोई ऐसी बातें दिमाग में बिठा लेता है जिससे उसका मूड खराब रहता है। जिससे वह धीरे-धीरे डिप्रेशन में जाने लगता है और उसे एंजायटी भी होती है। ब्लू टी का सेवन इस चीज में काफी ज्यादा फायदा इसलिए कर सकता है, क्योंकि इसमें मूड को चेंज करने वाले गुण पाए जाते हैं और इसमें इसकी महक सबसे ज्यादा काम करती है। Blue Tea Benefits

बालों की मजबूती

हमारे बालों को मजबूत और स्ट्रांग बनाए रखने के लिए बहुत से जरूरी पोषक तत्व जैसे कि मिनरल्स, कैल्शियम, प्रोटीन आदि की जरूरत होती है जो की अपराजिता के फूल में अत्यधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। इसी कारण से यदि कोई भी व्यक्ति झड़ते बालों या पतले बालों से पीड़ित है तो वह इस टी का सेवन अपनी रोजाना जिंदगी में कर सकता है, जिससे उसे इस समस्या से छुटकारा पाने में काफी ज्यादा मदद मिल सकती है। इससे बाल तो मजबूत होंगे ही बल्कि नए बालों के उगने की भी शुरुआत हो सकती है। Blue Tea Benefits

वजन को करता है कम

शरीर में वजन की मात्रा को कम करने के लिए हमारे मेटाबॉलिज्म का ठीक होना सबसे ज्यादा जरूरी है और बटरफ्लाई टी इसमें सबसे ज्यादा बड़ा योगदान डाल सकती है। बटरफ्लाई टी में कुछ ऐसे एंटी इन्फ्लेमेटरी और फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो हमारे पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं और हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करते हैं। इससे हमारा खाना जल्दी पचता रहता है और कोई भी अनावश्यक पदार्थ हमारे पेट में नहीं खड़ा रहता। जिससे वजन भी कम होता है और शरीर में जो अत्यधिक चर्बी चढ़ी होते हैं उसे बंद करने में भी काफी ज्यादा सहायक बन सकता है। Blue Tea Benefits

इस आर्टिकल में जानकारी सामान्य रूप से दी गई है। इसलिए इस पर अमल करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस किसी भी बात भी कोई पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

  • सर्वाइकल दर्द को न करें नजरअंदाज, इसका यह करें उपचार
  • Gond Katira Ke Fayde: गर्मी में अमृत का काम करता है गुंद कतीरा
  • शुगर, त्वचा से लेकर कई बिमारियों में कारगर है गिलोय का पोधा
  • Hormonal Imbalance के कारण हो सकती है कई बीमारियाँ

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva April 4, 2024 April 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
Kangana Ranaut calling farmers rapists is extremely shameful says sushil gupta
चंडीगढ़हरियाणा

कंगना राणौत का Farmers को दुष्कर्मी कहना बेहद शर्मनाक

August 26, 2024
Nirmal Singh Bhangoo
चंडीगढ़पंजाब

Nirmal Singh Bhangoo is no more

August 25, 2024
's lies will not last long - Dr. Sandeep Pathak
चंडीगढ़हरियाणा

ज्यादा दिन नहीं चलेगा बीजेपी का झूठ : Dr. Sandeep Pathak

August 23, 2024
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?