The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
चंडीगढ़

आँखों से लेकर एनीमिया तक की बीमारी का इलाज करता है यह फल

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2024/04/04 at 9:09 PM
Rajesh Sachdeva
Share
9 Min Read
Red Banana Benefits
Red Banana Benefits
SHARE

Red Banana Benefits: बहुत से लोग अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए केले का प्रयोग करते हैं। परंतु अधिकतर लोग हरे या पीले रंग के केले के बारे में ही ज्यादा जानते हैं और उसी को ही ज्यादा प्रयोग में लाते हैं। उन्हीं में से एक प्रजाति लाल केले की भी होती हैं। इसके बारे में लोग बहुत कम अवगत है। इसकी चमड़ी लाल रंग की होने के कारण इसे अंग्रेजी में Red Banana भी बोला जाता है। इसके अतिरिक्त इसके अन्य नाम है कोलोराडो केला, डक्का केला, क्यूबन् केला आदि। इसका उत्पादन कई देशों में होता है परंतु भारत में यह ज्यादातर दक्षिण भाग में पाया जाता है।

Contents
Red Banana Benefits: हड्डियों को करता है मजबूतदिल को करे तंदुरुस्तआंखों के लिए गुणकारीएनीमिया से बचावपाचन तंत्र की मजबूतीकैंसर से बचाव

यह साल भर व्यक्ति के उपयोग के लिए बाजार में मौजूद होते हैं। यह केले कोमल तो पीले केले के समान ही होते हैं, परंतु यह स्वाद में थोड़े ज्यादा मीठे होते हैं। इसलिए इसका सेवन हमारे शरीर में एनर्जी प्रदान करने के लिए काफी ज्यादा उपयुक्त माना जाता है। इसके अतिरिक्त इनमें अनेकों तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि किसी भी व्यक्ति के शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में सहायक बनते हैं।

इसमें कैलोरी, फाइबर, विटामिन सी, पोटेशियम, विटामिन B6, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होने के कारण यह शरीर के हर भाग पाचन तंत्र से लेकर आंखों की समस्या को दूर करने में व्यक्ति की मदद करते हैं। परंतु हर व्यक्ति इसको उसके खाने की सलाह नहीं दी जाती, क्योंकि कई बार कोई इससे एलर्जिक होता है तो उसके लिए इसका सेवन जानलेवा भी हो सकता हैं। आज इस अर्टिकल में हम लाल केले के कुछ फायदे बताने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए इसको पूरा ध्यान से पढ़े।

Red Banana Benefits: हड्डियों को करता है मजबूत

अध्ययन अनुसार पाया जाता है कि लाल केले में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण से यह हमारे शरीर की बोनस को काफी ज्यादा स्ट्रांग कर देता है। यही वजह है कि जब हमारे शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा पूर्ण रूप से मौजूद होती है तो हमारे शरीर की हड्डियां लंबे समय तक काम करने की क्षमता रखते हैं।

उम्र के साथ या किसी अन्य कारण की वजह से व्यक्ति के शरीर में हड्डियों की कमजोरी आने लग जाती है जिसमें वह लाल किले का इस्तेमाल करके इससे जुड़ी समस्याओं से राहत पा सकता है। यह हमारी हड्डियों के डेड सेल्स को दोबारा एक्टिव करता हैं। इसलिए यदि हड्डियों की कमजोरी से पीड़ित व्यक्ति प्रतिदिन एक या दो लाल केले का इस्तेमाल करता है तो वह ओस्टियोपोरोसिस और हड्डियों के दर्द करने और टूटने की समस्या से बचने में काफी ज्यादा सहायक बन सकता है। Red Banana Benefits

दिल को करे तंदुरुस्त

लाल केला पोटेशियम और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। जिसके कारण व्यक्ति के शरीर में इसके सेवन से रक्तचाप नियंत्रण में रहता है और दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। एक बहुत ही बड़ी रिसर्च के अनुसार यह पता चला है कि यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से लाल केले का थोड़े समय के लिए प्रयोग करता हैं तो यह उसके शरीर में कार्डियक अरेस्ट और दिल के दौरे के खतरे को करिबन 20% तक कम करें की क्षमता रखता है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारे शरीर के लिए पोटेशियम एक जरूरी खनिज माना जाता है जो कि इस केले के सेवन से लोगों को भरपूर मात्रा में प्राप्त होता है। इसका नियमित सेवन हृदय की सारी क्रियाओं को सही ढंग से चलाए रखता है परंतु जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल भी शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। Red Banana Benefits

आंखों के लिए गुणकारी

केला हमारे शरीर के लिए काफी तरह की बीमारियों का समाधान लेकर आता है। इसमें सबसे ज्यादा लाल केले का फायदा हमारे नेत्रों पर पड़ता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीन मौजूद होने के कारण यह हमारे आंखों के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों की पूर्ति करता है और आंखों से जुड़ी अनेकों समस्याएं जैसे की रोशनी का कम होना, मोतियाबिंद आदि से छुटकारा पाने में भी काफी सहायक बनता है। इसका नियमित सेवन यदि कोई व्यक्ति करता है तो यह उसके आंखों पर बहुत ही ज्यादा अच्छे रिजल्ट कम समय में दिखा सकता है, परंतु इसे ज्यादा खाने की सलाह नहीं दी जाती और एलर्जिक मरीज को तो इसे खाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। Red Banana Benefits

एनीमिया से बचाव

लाल केले में आयरन, जिंक की मात्रा अधिक होने के कारण यह हमारे शरीर में रक्त की मात्रा को बढ़ाने में काफी ज्यादा सहायक होता है। क्योंकि यदि हमारे शरीर में रक्त का सही प्रभाव चलता रहेगा तो हमारी कोशिकाएं भी स्वस्थ रहेंगी और शरीर में कोई दिक्कत आने की भी संभावना काफी कम हो जाती है। Red Banana Benefits

कभी-कभार लोगों को खून की कमी की वजह से शरीर में सूजन आने लगती है और इसमें लाल केले का सेवन इस समस्या से भी छुटकारा पाने में काफी ज्यादा लोगों की सहायता कर सकता है, क्योंकि इसमें विटामिन B6 की मात्रा अधिक पाई जाती है। यही कारण है कि एनिमिया के मरीजों को लाल केले का सेवन करने की सलाह दी जाती है और यदि वह एक महीने तक इसका नियमित प्रयोग चांदी के वर्क या इलायची के साथ करता है तो बहुत ही अच्छे रिसल्ट्स अपने शरीर में वह देख सकता है।

पाचन तंत्र की मजबूती

आजकल गलत खानपान की वजह से लोगों को कई बार पेट की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें केले का इस्तेमाल तो शुरू से ही पाचन मंत्र को सही करने में काफी ज्यादा फायदेमंद रहा है। परंतु पाचन तंत्र की मजबूती को और ज्यादा अच्छा बनाने के लिए लाल केले का प्रयोग सभी केले में से सबसे ज्यादा गुणकारी माना जाता है। क्योंकि इसमें पेक्टिन नाम का एक पोषक तत्व मौजूद होता है जो हमारे खाने को जल्दी पचाकर शरीर में से अनावश्यक तत्वों को मल के द्वारा बाहर निकलने में काफी ज्यादा सहायक बनता है। यह एक नेचुरल एंटासिड है जो हमारे पेट में एसिडिटी के कारण पैदा होने वाली जलन को कम करने में काफी ज्यादा मददगार बन सकता है।

कैंसर से बचाव

अध्ययन के अनुसार पाया जाता है कि लाल केले में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर की कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बहुत रक्षा करते हैं। इसके अतिरिक्त यदि इसका सेवन नियमित मात्रा में किया जाए तो यह हमारे कोलेस्ट्रॉल को ज्यादा हद तक बढ़ने नहीं देता। जिससे हमारे शरीर का जो ब्लड प्रेशर है वह ठीक रहता है। इसका फायदा हमें हृदय की समस्याओं में सबसे ज्यादा होता है, क्योंकि यदि लाल केले का सेवन हृदय पर प्रभाव डालेगा तो इससे उससे जुड़ी अन्य समस्याएं जैसे कि कार्डियक अरेस्ट अशोक से भी छुटकारा पाने में काफी सहायता प्राप्त हो सकते हैं। Red Banana Benefits

इस आर्टिकल में जानकारी सामान्य रूप से दी गई है। इसलिए इस पर अमल करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस किसी भी बात भी कोई पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

  • सर्वाइकल दर्द को न करें नजरअंदाज, इसका यह करें उपचार
  • Gond Katira Ke Fayde: गर्मी में अमृत का काम करता है गुंद कतीरा
  • शुगर, त्वचा से लेकर कई बिमारियों में कारगर है गिलोय का पोधा
  • Hormonal Imbalance के कारण हो सकती है कई बीमारियाँ

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva April 4, 2024 April 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
Kangana Ranaut calling farmers rapists is extremely shameful says sushil gupta
चंडीगढ़हरियाणा

कंगना राणौत का Farmers को दुष्कर्मी कहना बेहद शर्मनाक

August 26, 2024
Nirmal Singh Bhangoo
चंडीगढ़पंजाब

Nirmal Singh Bhangoo is no more

August 25, 2024
's lies will not last long - Dr. Sandeep Pathak
चंडीगढ़हरियाणा

ज्यादा दिन नहीं चलेगा बीजेपी का झूठ : Dr. Sandeep Pathak

August 23, 2024
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?