The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
चंडीगढ़

पान के पत्ते ही नहीं इसका पानी भी शरीर के लिए है लाभदायक

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2024/03/22 at 6:58 PM
Rajesh Sachdeva
Share
7 Min Read
Benefits of Drinking Betel Leaf Water
Benefits of Drinking Betel Leaf Water
SHARE

Benefits of Drinking Betel Leaf Water: पान एक ऐसी चीज है जिसे हर कोई खाना खाने के बाद खाना पसंद करता है। क्योंकि इसमें कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे खाने को पचाने में बहुत ज्यादा सहायक बनते हैं। पुराने समय से इसे खाने की प्रथा लोगों में चलती आ रही है और हिंदू धर्म में पूजा पाठ के दौरान भी इन पत्तों का प्रयोग किया जाता है। इसलिए इससे जुड़े काफी गाने भी बन चुके हैं। पान को बनाने की प्रक्रिया में दो चीज मुख्य रूप से डाली जाती है और वह है सुपारी और पान का पत्ता। लोग वैसे तो इसे अपने स्वाद के कारण और शौक से खाते हैं। परंतु वह इस बात से अवगत नहीं है कि इसके सेवन हमारे शरीर को भी काफी ज्यादा लाभ पहुंच सकते हैं क्योंकि इसमें औषधि के गुना की मात्रा बहुत अधिक होती हैं।

Contents
Benefits of Drinking Betel Leaf Water: सांस की समस्या को करें दूरकब्ज को करें ठीकघुटने के दर्द से आरामशुगर में मददगारपेट के फूलने पर लगाता है रोक

इसके पत्ते का प्रयोग तो खाने में किया ही जाता है, परंतु उसके साथ-साथ ही इसके पत्तों का पानी अगर कोई व्यक्ति उबालकर सेवन करता है तो वह भी हमारे शरीर को काफी तरह के गुण पहुंचा सकता है। यह पानी पीने से सर्दी और जुकाम में तुरंत ही राहत मिल सकती है और कफ और पित्त आदि समस्याओं से छुटकारा पाने में भी सहायता प्राप्त हो सकती है। इसके अतिरिक्त यह कब्ज और जोड़ों के दर्द की समस्या पर भी करिश्मे का काम कर सकता है। आज इस आर्टिकल में हम पान के पत्तों के पानी के कुछ फायदों के बारे में बताने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़ें। Benefits of Drinking Betel Leaf Water

Benefits of Drinking Betel Leaf Water: सांस की समस्या को करें दूर

आयुर्वेद के अनुसार पाया गया है कि पान के पत्ते में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिसके कारण से व्यक्ति के मुंह में बैक्टीरिया नहीं बनते और कैविटी, दांतों की सड़न और प्लाक जैसी बीमारी के खतरे बहुत कम कर सकते हैं। यदि पान के पत्तों के पानी का सेवन नियमित रूप से सही मात्रा में किया जाए तो यह हमारे सांस से आने वाली दुर्गंध को खत्म कर सकता है। जिसका कारण है कि यह हमारे गले में जमे बलगम को बाहर निकालता है और सर्दी खांसी को ठीक करता है। इसके साथ ही यह अस्थमा के मरीजों के लिए भी गुणकारी औषधि हो सकता है। Benefits of Drinking Betel Leaf Water

कब्ज को करें ठीक

पान के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिसका सेवन हमारे शरीर को काफी तरह की बीमारियों से बचा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए एक अच्छी औषधि का काम कर सकता हैं। पान के पत्तों को पानी में उबालकर रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन किया जाए तो यह पाचन तंत्र से जुड़ी सभी तरह की समस्याओं का निवारण कर सकता है जैसे की जलन, कब्ज, दस्त आदि। Benefits of Drinking Betel Leaf Water

घुटने के दर्द से आराम

पान के पत्तों  के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो कि हमारे शरीर में सूजन की मात्रा को कम करते हैं। जो की थायराइड जैसी किसी भी बड़ी बीमारी के कारण हो सकती है। इसके अतिरिक्त इसका सेवन रोजाना नियमित तौर पर यदि कोई व्यक्ति करता है तो यह उसके जोड़ों के दर्द में भी काफी आराम पहुंचा सकता है। यही कारण है कि अर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के मरीजों को डॉक्टर भी इसके पानी का सेवन करने की सलाह देते हैं। Benefits of Drinking Betel Leaf Water

शुगर में मददगार

अध्ययन के अनुसार यह पाया जाता है कि पान के पत्ते में राइबोफ्लेविन, नियासिन और कैल्शियम आदि तत्व मौजूद होते हैं। जो कि हमारे शरीर में रक्त शर्करा के फ्लो को नियंत्रण में रखने का प्रयास करते हैं। यदि कभी भी डायबिटीज के रोगियों को शुगर का लेवल बढ़ने या कम होने का खतरा हो तो वह पान के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इससे उनका ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रण में रहेगा और  काफी तरह की समस्याओं से भी बचे रह सकते है।

पेट के फूलने पर लगाता है रोक

आजकल खाना पीना लोगों का इतना गलत हो चुका है कि यह उनके शरीर पर बहुत ज्यादा असर डालता है। जिसके कारण उन्हें काफी तरह की बीमारियों का सामना भी करना पड़ता है। स्वाद स्वाद के चक्कर में लोग ओवरईटिंग कर लेते हैं और शिकायत करते हैं कि उनका पेट फूलने लगा है और फिर स्थिति में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए पान के पत्तों का पानी एक बहुत ही अच्छी औषधि बन सकता है। क्योंकि पान के पानी में सूजन को कम करने वाले गुण होते हैं जिससे हमारे पेट में पैदा हुई गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इस समस्या का मुख्य कारण हमारे खाने का अपच होना है, इसलिए जब भी खाना खाए तो उसे पूरा चबा कर खाएं।

इस आर्टिकल में जानकारी सामान्य रूप से दी गई है। इसलिए इस पर अमल करने से पहले और इसे मानने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस किसी भी बात की कोई भी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े:

  • इन लोगो के लिए नुकसान दायक है नारियल पानी
  • गुणों की खान है सेब का सिरका, फायदे जान हो जायोगे हैरान
  • आँखों से लेकर शरीर के हर अंग के लिए फायदेमंद सौंफ

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva March 22, 2024 March 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
Kangana Ranaut calling farmers rapists is extremely shameful says sushil gupta
चंडीगढ़हरियाणा

कंगना राणौत का Farmers को दुष्कर्मी कहना बेहद शर्मनाक

August 26, 2024
Nirmal Singh Bhangoo
चंडीगढ़पंजाब

Nirmal Singh Bhangoo is no more

August 25, 2024
's lies will not last long - Dr. Sandeep Pathak
चंडीगढ़हरियाणा

ज्यादा दिन नहीं चलेगा बीजेपी का झूठ : Dr. Sandeep Pathak

August 23, 2024
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?