The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
पंजाब

‘‘निवेश के लिए आप इरादा बनाओ, पंजाब सरकार सहयोग के लिए तैयार’’ : अमन अरोड़ा

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/02/24 at 5:22 PM
Rajesh Sachdeva
Share
4 Min Read
SHARE

— पंजाब के टेक्स्टाईल में अग्रणी राज्य बनने की अथाह संभावनाएं : आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री

दी स्टेट हैडलाइंस

Contents
— पंजाब के टेक्स्टाईल में अग्रणी राज्य बनने की अथाह संभावनाएं : आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्रीउद्योगपति बना सकते हैं एक टास्क फोर्सउद्योगों को चाहिए सिर्फ़ सपोर्ट सिस्टम और अनुकूल वातावरण पंजाब लैंड डिवैल्पमैंट चार्जिज़ और स्टैंप ड्यूटी चार्ज से 100 फ़ीसद छूट

चंडीगढ़

चंडीगढ़, 24 फरवरीl

पंजाब के आवास निर्माण और शहरी विकास और सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने निवेशकों को राज्य में निवेश करने का न्योता देते हुये कहा कि पंजाब में देश भर के टेक्स्टाईल और ऐपरल उत्पादन में अग्रणी राज्य बनने की अथाह संभावनाएं हैं क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार उद्योगों का समर्थन कर रही है।

आज यहां इंडिया स्कूल आफ बिज़नस ( आई. एस. बी.), एस. ए. एस. नगर (मोहाली) में 5वें प्रोग्रेसिव पंजाब इनवैस्टर्ज़ समिट 2023 के दूसरे दिन ‘‘पंजाब में टेक्स्टाईल-नीति, बुनियादी ढांचा, लिंकेज और रुझान’’ सैशन की अध्यक्षता करते हुये श्री अमन अरोड़ा ने उद्योगपतियों को प्रसनलाईज़ड टास्क फोर्स सहित हर तरह की सहायता देने की पेशकश की।

यह भी पढ़े : कोटकपूरा फायरिंग मामले में सुखबीर सिंह व प्रकाश सिंह बादल शामिल

उद्योगपति बना सकते हैं एक टास्क फोर्स

उन्होंने बताया कि उद्योगपति एक टास्क फोर्स बना सकते हैं l जिसमें वह अपनी मर्ज़ी अनुसार सरकारी अधिकारियों को चुन सकते हैं, जिससे उनके मसले जल्द हल किये जा सकें।

उन्होंने भरोसा दिया कि उद्योगों की माँग अनुसार पानी के खर्चे भी घटाऐ जाएंगे। उन्होंने उद्योगपतियों से अपील की कि वह राज्य में औद्योगिक क्रांति के लिए अपने विचार पेश करें और मान सरकार इन विचारों का स्वागत करेगी।

अमन अरोड़ा ने कहा कि यह सम्मेलन राज्य में निवेश को काफी बढ़ावा देगा, जिससे औद्योगिक विकास को नये राह पर ले जाने में मदद मिलेगी। पंजाब सरकार के पारदर्शी और ईमानदार शासन के मॉडल के कारण पंजाब निवेश के लिए सबसे पसन्दीदा स्थान के तौर पर उभरा है।

यह पढना जरुरी : सुखबीर बादल और प्रकाश सिंह बादल की हो सकती है गिरफ्तारी !!

उद्योगों को चाहिए सिर्फ़ सपोर्ट सिस्टम और अनुकूल वातावरण

उन्होंने कहा कि उद्योगों को सिर्फ़ सपोर्ट सिस्टम और अनुकूल वातावरण चाहिए और मान सरकार पहले ही उद्योगों को अनुकूल माहौल और कुशल श्रम मुहैया करवाने के साथ-साथ कारोबार करने की सुविधा को यकीनी बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के तीन ज़िले लुधियाना, जालंधर और अमृतसर टेक्स्टाईल और ऐपरल उद्योग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में टेक्स्टाईल और ऐपरल की 1200 इकाईयां हैं, जिनमें 1.2 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर रोज़गार मिला हुआ है।

यह खबर खास : आज फिर से 3 करोड़ का आएगा जबाब, झुकेगी नही सरकार

पंजाब लैंड डिवैल्पमैंट चार्जिज़ और स्टैंप ड्यूटी चार्ज से 100 फ़ीसद छूट

पंजाब हुनर विकास मिशन की एम डी श्रीमती दीप्ति उप्पल ने कहा कि राज्य की औद्योगिक नीति समय की ज़रूरत अनुसार तैयार की गई है। पंजाब लैंड डिवैल्पमैंट चार्जिज़ और स्टैंप ड्यूटी चार्ज से 100 फ़ीसद छूट/ मुआवजा देने के इलावा बिजली ड्यूटी में छूट प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब टेक्स्टाईल उत्पादों का सबसे बड़ा निर्यातक है। राज्य सरकार छोटे और दर्मियाने उद्यमियों पर विशेष ध्यान दे रही है।

कैबिनेट मंत्री की तरफ से पैनलिस्टों एम. डी. सनाथन टैक्स्टाईलज़ श्री परेश दत्तानी, सीईओ सावी एक्सपोर्ट्स श्री मुकुल वर्मा, चेयरमैन सी. आई. आई. और प्रधान गंगा एक्रोवूल्ज़ श्री अमित थापर और एमडी शिंगोरा टेक्स्टाईलज़ श्री अमित जैन को सम्मानित किया गया।

Rajesh Sachdeva February 24, 2023 February 24, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?