The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2025/01/17 at 3:07 PM
Rajesh Sachdeva
Share
2 Min Read
विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
SHARE

दी स्टेट हेडलाइंस

चंडीगढ़, 17 जनवरी, 2025
पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) कार्यालय भोगपुर, जिला जालंधर में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) मनजीत सिंह और लाइनमैन हरजीत सिंह को रिश्वत की दूसरी किश्त के रूप में 5000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

लाइनमैन यूपीआई पेमेंट के जरिए पहले ही ले चुका है 5000 रुपए

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को सुमीत वधवा, निवासी सुदर्शन पार्क, मकसूदां, जालंधर शहर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त दोनों आरोपी उसके घर पर लगे पुराने मीटर को हटाने और बिजली का नया मीटर लगाने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत में आगे बताया गया कि उक्त लाइनमैन यूपीआई पेमेंट के जरिए पहले ही 5000 रुपए ले चुका है और शेष राशि के रूप में 5000 रुपए की मांग कर रहा है।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें उक्त लाइनमैन और जेई को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत की दूसरी किश्त के रूप में 5000 रुपए लेते हुए मौके पर ही काबू लिया गया।
इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो थाना, जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Rajesh Sachdeva January 17, 2025 January 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
Cabinet Minister Haryana Shyam Singh Rana
पंजाब

प्रदेश सरकार का मत्स्य पालन पर रहेगा फोकस : श्याम सिंह राणा

January 5, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?