The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
पंजाब

राज्य के 18 खड्डों से टिप्पर हुए बाहर, हजारों टिप्पर मालिक बोले भूखों मर जायेंगे सरकार

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/02/10 at 3:54 PM
Rajesh Sachdeva
Share
3 Min Read
SHARE

— सिर्फ ट्रालियों को मिल रही है रेत, अब टिप्पर बेच कहाँ से खरीदे ट्राली

— रेत माफिया पर कंट्रोल करने के चक्कर मे ईमानदार टिप्पर मालिकों को मार रही है सरकार

— राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट तक जाने की तैयारी कर रहे हैं टिप्पर मालिक

Contents
— सिर्फ ट्रालियों को मिल रही है रेत, अब टिप्पर बेच कहाँ से खरीदे ट्राली— रेत माफिया पर कंट्रोल करने के चक्कर मे ईमानदार टिप्पर मालिकों को मार रही है सरकार— राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट तक जाने की तैयारी कर रहे हैं टिप्पर मालिकट्राली से धंधा कर रहा है रेत माफियाहर व्यक्ति नहीं जा सकता ट्राली लेकर रेत लेने

दी स्टेट हेडलाइंस

चंडीगढ़।

भगवंत मान की सरकार द्वारा राज्य के 18 जिलों में रेत की खड्डडो से टिप्परों को ही बाहर कर दिया गया है और सिर्फ ट्राली लेकर आने वाले लोगों को ही रेत भरने की इजाजत दी जा रही है ऐसे में टिप्पर मालिकों को काफी नुकसान हो रहा है और नौबत भूखे मरने तक आ चुकी है क्योंकि इन टिप्पर मालिकों के पास दर्जनों लेबर काम करती है जिसको अब तनख्वाह देने के लिए भी टिप्पर मालिकों के पास पैसे नहीं बचे हैं। पंजाब के हजारों टिप्पर मालिक अब राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट तक जाने की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि सरकार के इस फैसले से रेत माफिया को कोई फर्क नहीं पड़ा है जबकि ईमानदारी से काम करने वाले टिप्पर मालिकों का दाना पानी पूरी तरह से बंद हो चुका है। 

टिप्पर एसोसिएशन के प्रवक्ता कश्मीर चंद ने बताया कि राज्य में रेत माफिया काफी हद तक कब्जा करके बैठा हुआ है और वह खुद इस मामले में राज्य सरकार के साथ है की रेत माफिया पर कंट्रोल करते हुए आम लोगों को कम से कम रेट में रेत मिलनी चाहिए परंतु सरकार इस मामले में सही दिशा में जाने की जगह गलत फैसले ले रही है जिससे रेत माफिया को कोई भी फर्क नहीं पड़ रहा है जबकि ईमानदारी से काम कर रहे टिप्पर मालिक नुकसान में जा रहे हैं। 

ट्राली से धंधा कर रहा है रेत माफिया

टिप्पर एसोसिएशन का तर्क है कि अब रेत माफिया ट्राली के जरिए अपना धंधा चला रहा है कम रेट में ट्राली से रेत भरने के बाद ऊंचे दामों में उसको बेचा जा रहा है ऐसे में टिप्पर द्वारा माल सप्लाई नहीं किए जाने के चलते रेत माफिया को पहले से ज्यादा फायदा हो रहा है और आम जनता को पहले से ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है।

हर व्यक्ति नहीं जा सकता ट्राली लेकर रेत लेने

टिप्पर एसोसिएशन का कहना है कि हर व्यक्ति अपने मकान या दुकान को बनाने के लिए किसी से ट्राली उधारी लेकर रेत लेने नहीं जा सकता है ऐसे कार्यों के लिए टिप्पर पहले रेट सप्लाई करते आ रहे हैं जिससे उन्हें कम दामों में रेत मिल जाता था परंतु जब से टिप्परों को नई खंडों से रेत मिलनी बंद हुई है तब से आम व्यक्ति को सस्ते दामों में रेत मिलना बंद हो चुका है।

Rajesh Sachdeva February 10, 2023 February 10, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?