The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
चंडीगढ़पंजाब

दलितों को न्याय नहीं: भाजपा के शासित राज्यों में – ‘आप’

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/08/03 at 6:01 PM
Rajesh Sachdeva
Share
4 Min Read
Bill Lao Inam Pao Scheme
Bill Lao Inam Pao Scheme
SHARE

देश (Manipur) के कई हिस्से में आग लगी, प्रधानमंत्री चुप – हरपाल सिंह चीमा

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़, 3 अगस्त
मणिपुर (Manipur) और हरियाणा (Haryana) में हो रही हिंसा पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा सरकार वाले राज्यों में बच्चों, महिलाओं और आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस पर कार्रवाई करने के बजाय खामोश हैं।मोदी सरकार को न तो महिलाओं की चीखें सुनाई दे रही हैं और न ही बच्चों का रोना। वीरवार को चंडीगढ़ में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हरपाल चीमा ने कहा कि भाजपा सरकार में आज देश के अंदर जो माहौल बना है उसने दुनिया में भारत को शर्मसार किया है।

Contents
देश (Manipur) के कई हिस्से में आग लगी, प्रधानमंत्री चुप – हरपाल सिंह चीमाManipur में व्यवस्था फेल, महिलाओं के साथ अत्याचार। हरियाणा में भी आग लगी।विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग रहा जवाब, प्रधानमंत्री के पास समय नही

Manipur में व्यवस्था फेल, महिलाओं के साथ अत्याचार। हरियाणा में भी आग लगी।

उन्होंने कहा कि मणिपुर में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुका है। महिलाओं के साथ बड़े पैमाने पर अत्याचार हो रहा है। अब भाजपा शासित राज्य हरियाणा में भी मणिपुर की तरह आग लग गई है। 100 के करीब लोग जख्मी हो गए और छह मौतें हो गई। लेकिन प्रधानमंत्री ने इन मुद्दों पर कुछ नहीं बोला। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा के नेतृत्व में ही देश को तोड़ने के लिए बड़ी साजिश रची जा रही है। देश के लोगों के आपसी भाईचारे को तोड़ने में बीजेपी सरकार लगी हुई है।

यह ख़बर भी पढ़े :

  • बठिंडा में घुद्दा और नंदगढ़ गांव के बीच लुटेरों का हमला!
  • वीडियो ट्वीट: मजीठिया ने सीएम को गुरबाणी प्रसारण पर घेरा

चीमा ने कहा कि बीजेपी हरियाणा और मणिपुर में हिंसा को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। सभी भाजपा शासित राज्यों में लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था बिल्कुल खराब है। मणिपुर में लगातार हिंसा जारी है। वहां पर लगातार हमले हो रहे हैं। लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है। लेकिन सरकार की तरफ से राज्य में शांति बहाल करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।

विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग रहा जवाब, प्रधानमंत्री के पास समय नही

उन्होंने कहा कि मणिपुर पिछले तीन महीने से जल रहा है। पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांग रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री के पास मणिपुर पर बोलने के लिए समय नहीं है। संसद में मणिपुर पर रोज 50 से 70 नोटिस दिए जा रहे हैं, लेकिन सरकार उस पर बहस करने को तैयार नहीं हो रही है।
चीमा ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई थी जिसमें एक आदिवासी को पहले बेरहमी से पीटा गया। उसके बाद उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया गया, लेकिन बीजेपी सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। ऐसी ही एक घटना बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश में भी हुई। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि बीजेपी शासित राज्यों में उग्र लोगों को सरकार द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Rajesh Sachdeva August 3, 2023 August 3, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?