The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
चंडीगढ़पंजाब

सुखबीर बादल का ”इमोशनल कार्ड”, परकाश सिंह बादल के नाम पर मांग रहे है वोट

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/05/07 at 5:59 PM
Rajesh Sachdeva
Share
5 Min Read
Emotional Card by Sukhbir Singh Badal
Emotional Card by Sukhbir Singh Badal
SHARE

— Emotional Card में सुखबीर बादल बोले, डा. सुखविंद सुक्खी को चुनना परकाश सिंह बादल को सच्ची श्रद्धांजलि

— कहा, बादल साहिब अपने अंतिम दिनों में पंजाब मे चल रही विभाजनकारी राजनीति से थे बेहद चिंतित

दी स्टेट हैडलाइंस
फिल्लौर, 07मई l
शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने जालन्धर लोक सभा चुनाव में इमोशनल कार्ड (Emotional Card) खेल दिया है l सुखबीर बादल ने परकाश सिंह बादल के नाम पर ही वोट मागना शुरू कर दिया है l सुखबीर बदल ने फिल्लौर में प्रचार में कहा कि इस सीट से अपने संयुक्त उम्मीदवार डा. सुखविंदर कुमार सुक्खी को लोकसभा के लिए चुनकर शिअद-बसपा गठबंधन के सांझे उम्मीदवार को मजबूत करना पांच बार मुख्यमंत्री रहे सरदार परकाश सिंह बादल को उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी। (Emotional Card)

Contents
— Emotional Card में सुखबीर बादल बोले, डा. सुखविंद सुक्खी को चुनना परकाश सिंह बादल को सच्ची श्रद्धांजलि— कहा, बादल साहिब अपने अंतिम दिनों में पंजाब मे चल रही विभाजनकारी राजनीति से थे बेहद चिंतितढ़ीली दाढ़ी वाले अंदाज में पंजाबियों को भावुक संबोधनविधानसभा में लोगों के मुददों को उठाने का उनका एक ट्रैक रिकार्ड

गोराया में डा. सुखविदंर कुमार सुक्खी के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से जिस तरह से विभाजनकारी राजनीति से राज्य का माहौल खराब हो रहा है, उसे लेकर बादल साहिब अपने अंतिम दिनों में बेहद चिंतित थे। वे महसूस करते थे कि पंजाबियों को अलगाववादी बताकर उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(एनएसए) लगाकर उन्हे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पंजाबियों को बदनाम करने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलीभगत करने के लिए आम आदमी पार्टी की निंदा करते हुए कहा, ‘‘ हमें ऐसी ताकतों को हराना चाहिए’’।

ढ़ीली दाढ़ी वाले अंदाज में पंजाबियों को भावुक संबोधन

पूर्व मुख्यमंत्री की याद दिलाने वाले पूरी तरह से ढ़ीली दाढ़ी वाले अंदाज में पंजाबियों को भावुक संबोधन करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ मैंने बादल साहिब की तरह पंजाब को आगे ले जाने का संकल्प लिया है। पूरी पार्टी भी इस कार्य के लिए प्रतिबद्ध है। हम शांति और साम्प्रदायिक सदभाव के सिद्धांत पर अडिग रहते हुए बादल साहिब की किसान और गरीब समर्थक नीतियों का पालन करेंगें।

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा,‘‘ पिछले दस दिनों में कई लोगों ने मुझसे संपर्क कर बताया कि कैसे बादल साहिब ने उनके जीवन को छूआ है। मैं महसूस करता हूं कि इस सत्तर साल के सार्वजनिक जीवन में पूर्व मुख्यमंत्री ने जो किया उसका दस फीसदी भी अगर मैं कर सका तो सफल हो जाउंगा। उन्होने बताया कि कैसे पूर्व मुख्यमंत्री आधुनिक समय के पंजाब के निर्माता थे और उन्होने विकास मंडी प्रणाली का निर्माण हो, जिसके कारण खाद्यान्न की खरीद, फोकल पाइंट बनाना, थर्मल प्लांट बनाना, चार लेन एक्सप्रेसवे और हवाई अडडे स्थापित करना हो हर क्षेत्र में विकास किया।

उन्होने कहा, ‘‘ बादल साहिब के कार्यकाल के दौरान पंजाब को बिजली सरप्लस बनाया गया और अगर हम अब बिजली की समस्या का सामना कर रहे हैं तो यह इसीलिए है, क्योंकि यह सरकार और साथ ही पिछली कांग्रेस सरकार दोनों ने अतिरिक्त बिजली पैदा करने में विफल रहकर पंजाबियों को विफल कर दिया’’।

यह भी पढ़े :- क्या नारियल पानी रोजाना पीना चाहिए जानिए, इसके फायदे और नुकसान ?

विधानसभा में लोगों के मुददों को उठाने का उनका एक ट्रैक रिकार्ड

शिअद-बसपा उम्मीदवार के बारे में बोलते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ डाॅ.सुक्खी एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ साथ एक प्रसिद्ध चिकित्सक भी हैं। विधानसभा में लोगों के मुददों को उठाने का उनका एक ट्रैक रिकार्ड रहा है। इसके विपरीत आप और भाजपा दोनों के उम्मीदवार दलबदलू हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार के परिवार ने नौ साल से इस हलके का प्रतिनिधित्व करने के बावजूद इसके विकास के लिए कुछ भी नही किया।

शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी(एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और शिअद-बसपा के उम्मीदवार डा. सुक्खी ने भी इस अवसर पर संबोधित कर बताया कि कैसे चैधरी परिवार जालंधर में एक भी उपलब्धि दर्ज करने में विफल रहा, तथा अनुसूचित जाति समुदाय के खिलाफ भेदभाव करने के लिए आम आदमी सरकार की निंदा की।

इस अवसर पर हलके से  2017 के चुनावों में आप पार्टी के 35000 से अधिक वोट हासिल करने वाले पूर्व उम्मीदवार सरूप सिंह कादियाना ने डा. सुक्खी को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Rajesh Sachdeva May 7, 2023 May 7, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?