The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
चंडीगढ़पंजाब

माध्यमिक स्वास्थ्य सेवा संस्थानों की मज़बूती के लिए विशेष प्रोजेक्ट शुरू

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/06/17 at 1:01 PM
Rajesh Sachdeva
Share
4 Min Read
Bhawgant mann Meeting
Bhawgant mann Meeting
SHARE

भगवंत मान ने सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में बढिया सुविधाएं प्रदान करने की वचनबद्धता दोहराई

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 16 जून l
राज्य के लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में अहम पहलकदमी करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सभी माध्यमिक स्वास्थ्य सेवा संस्थानों जैसे कम्यूनिटी हैल्थ सेंटर (सी.एच.सीज), सब- डिविजऩल अस्पताल और ज़िला अस्पतालों की मज़बूती के लिए एक विशेष प्रोजेक्ट शुरू करने का ऐलान किया है।
यहां स्वास्थ्य संभाल सेक्टर की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने पहले ही राज्य में 500 से अधिक आम आदमी क्लीनिक खोल कर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि यह क्लीनिक लोगों को मुफ़्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहे है। भगवंत मान ने कहा कि रोज़ाना लाखों लोग मुफ़्त जांच, इलाज और क्लीनिकल टेस्टों के रूप में इन क्लीनिकों का लाभ ले रहे है।

Contents
भगवंत मान ने सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में बढिया सुविधाएं प्रदान करने की वचनबद्धता दोहराईमाध्यमिक स्वास्थ्य सेवा संस्थानों की मज़बूती के लिए विशेष प्रोजेक्ट शुरू करने का किया ऐलान40 माध्यमिक स्वास्थ्य सेवा संस्थानों का होगा नवीनीकरण

माध्यमिक स्वास्थ्य सेवा संस्थानों की मज़बूती के लिए विशेष प्रोजेक्ट शुरू करने का किया ऐलान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए अब राज्य भर में सरकारी माध्यमिक स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि इसका एक ही उद्देश्य यह यकीनी बनाना है कि अपनी जेबों में से मोटा पैसा अदा किए बिना आम लोगों को भी मानक सेहत सेवाएं मिल सकें। भगवंत मान ने कहा कि इन केन्द्रों को अति- आधुनिक स्वास्थ्य संभाल संस्थानों के तौर पर विकसित किया जाएगा जहाँ लोगों को मानक इलाज मिलेगा।

यह भी पढ़े :- ‘बीऔंड द ट्रैपिंग आफ आफिस, ए सिविल सरवैंटस जरनी इन्न पंजाब’ रिलीज


मुख्यमंत्री ने कहा कि इन केन्द्रों के आधुनिकीकरण का नक्शा पहले ही तैयार कर लिया गया है, जिससे इस काम को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस पूरे काम पर 400 करोड़ रुपए से अधिक ख़र्च आएगा, जिसके लिए अपेक्षित व्यवस्था कर ली गई है। भगवंत मान ने कहा कि पहले पड़ाव अधीन बड़े देहाती क्षेत्रों में माध्यमिक स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे कि ज़िला अस्पताल, सब डिविजऩल अस्पताल और सी.एच.सी.को पहल के आधार पर अपग्रेड किया जाएगा।

40 माध्यमिक स्वास्थ्य सेवा संस्थानों का होगा नवीनीकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से 23 ज़िला अस्पतालों सहित ऐसे 40 सेवाओं की पहचान की गई है, जिनको पहले पड़ाव अधीन कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं को मजबूत/ अपग्रेड करने के लिए वित्त विभाग की तरफ से बजट संबंधी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बड़े लोक हित में इस काम को प्राथमिकता देने के अतिरिक्त कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Rajesh Sachdeva June 17, 2023 June 17, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?