The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
चंडीगढ़पंजाब

पंजाब में भी लगने शुरू हुए मोदी हटाओ देश बचाओ पोस्टर

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/03/30 at 7:39 PM
Rajesh Sachdeva
Share
3 Min Read
Naredra modi hatao poster
Naredra modi poster
SHARE

— पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ व उनकी टीम द्वारा लगाए जा रहे हैं पोस्टर

दी स्टेट हैडलाइंस
चंदिगढ़ l
राजधानी दिल्ली के पश्चात पंजाब में भी मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं। पंजाब में यह पोस्टर कोई अनजान व्यक्ति नहीं बल्कि पंजाब सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ व उनकी टीम द्वारा लगाए जा रहे हैं। दिल्ली में इस तरह के पोस्टर लगाने पर एफआईआर तक रजिस्टर्ड हुई है परंतु पंजाब में ऐसी एफआईआर रजिस्टर्ड होगी या नहीं ऐसा तो कुछ लग नहीं रहा है l परंतु हरभजन सिंह की तरफ से मोदी सरकार को खुला ऑफर दिया गया है कि वह किसी एफआईआर से डरते नहीं है अगर किसी में हिम्मत है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करके दिखाएं।

Contents
— पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ व उनकी टीम द्वारा लगाए जा रहे हैं पोस्टरजालंधर चुनाव से हुआ पोस्टर का वार शुरूअब एफआईआर से नही लगता है डर : हरभजन सिंह ईटीओ

जालंधर चुनाव से हुआ पोस्टर का वार शुरू

जालंधर में आगामी कुछ दिनों पश्चात 10 मई को लोकसभा का उपचुनाव होने जा रहा है। ऐसे में जालंधर से ही यह पोस्टर वार शुरू हुआ है क्योंकि यहां पर लोकसभा चुनाव होने के चलते आम लोगों को भाजपा या उसकी सहयोगी पार्टियों को वोट देने की जगह आम आदमी पार्टी को वोट देने की जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है। हरभजन सिंह ईटीओ के साथ केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के खिलाफ वोट लगाने की इस मुहिम में जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा भी उनके साथ दिखाई दे रहे थे। उनका कहना है कि अभी तो शुरुआत जालंधर से हुई है पूरे पंजाब भर में ऐसे पोस्टर लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़े बहुत हो गया अब, किसानों छोड़ दें धान की फसल, लुट रहा है पंजाब

अब एफआईआर से नही लगता है डर : हरभजन सिंह ईटीओ

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि अब उन्हें एफआईआर से डर नहीं लगता है क्योंकि केंद्र की सरकार द्वारा झूठी एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तार करना एक रिवाज सा बन गया है l वह सिर्फ जालंधर में ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में इस तरह के पोस्ट लगाएंगे अगर केंद्र सरकार चाहे तो उनके खिलाफ जितनी भी एफआईआर दर्ज कर ले, वह डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी को डराने की कोशिश की गई परंतु वहां पर भी डर नाम की कोई चीज दिखाई नहीं दी ऐसा ही पंजाब में होने वाला है और पंजाब में भी केंद्र की मोदी सरकार से कोई भी डरने वाला नहीं है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Rajesh Sachdeva March 30, 2023 March 30, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?