The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
पंजाब

पंजाब को नेताओं की ज़रूरत है, खज़ाने को लूटने वाले डीलरों की नहीं

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/08/14 at 6:22 PM
Rajesh Sachdeva
Share
5 Min Read
1 November Punjab Day
1 November Punjab Day
SHARE

— मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने साधा विपक्ष पर निशाना, पूर्व वित्त मंत्री नकारात्मक सोच का शिकार

दी स्टेट हैडलाइंस
धूरी (संगरूर), 14 अगस्त l
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने आज कहा कि अपने आप को बहुत बुद्धिमान और तजुर्बेकार समझने वाले नेताओं की पंजाब को कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि इन नेताओं ने ही सत्ता में होते हुए राज्य की अंधी लूट की थी।  

Contents
— मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने साधा विपक्ष पर निशाना, पूर्व वित्त मंत्री नकारात्मक सोच का शिकारमनप्रीत बादल के गलत फ़ैसले के कारण खज़ाने को हुआ था 60 करोड़ का घाटाराज्य को दोनों हाथों से लूटने वाले नेताओं से एक-एक पैसे की वसूली होगी  पहले मुख्यमंत्रियों ने पिछले 15 सालों में नहीं किए काम

आज यहाँ 76 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित करने के बाद अपनी तकरीर में मुख्यमंत्री (Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि इन राजनैतिक नेताओं को पंजाब और पंजाबियों के साथ कोई सरोकार नहीं है, जिस कारण इन्होंने हमेशा ही राज्य को दरकिनार करके रखा। भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘‘मैं तो इन राजनीतिज्ञों के घटिया कारनामों की फाइलें देखकर हक्का-बक्का रह गया। वास्तव में यह फाइलें पंजाबियों के खून से भीगी हुई हैं। इन नेताओं को किए गए गुनाहों के लिए जवाबदेह बनाऊँगा और लोगों की हुई लूट का एक-एक पैसा वसूल करके रहूँगा।’’ 

मनप्रीत बादल के गलत फ़ैसले के कारण खज़ाने को हुआ था 60 करोड़ का घाटा

पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर तीखा निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री (Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि इस भाजपा नेता ने सत्ता में होते हुए एक तरफ़ तो राज्य में ई-स्टैंप व्यवस्था लागू कर दी और दूसरी ओर 1266 करोड़ रुपए के स्टैंप पेपर छापने के हुक्म दे दिए, जिस पर 57 करोड़ रुपए की लागत आनी थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस तजुर्बेकार पूर्व वित्त मंत्री के गलत फ़ैसले से सरकारी खज़ाने को लगभग 60 करोड़ रुपए का घाटा पड़ा। 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एक ओर तो उनकी सरकार ने अब तक 31,000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दीं और 12710 कच्चे अध्यापकों को रेगूलर किया, जबकि दूसरी ओर पूर्व वित्त मंत्री राज्य के विकास और नौजवानों को नौकरियाँ देने के रास्ते में रोड़ा बने रहे। उन्होंने कहा कि यह भाजपा नेता 9 साल राज्य के खज़़ाना मंत्री रहे और हर समय पर खज़़ाना खाली का राग अलापते रहते थे। भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री नकारात्मक सोच के शिकार हैं, जिस कारण विकास के पक्ष से राज्य पिछड़ गया।  

राज्य को दोनों हाथों से लूटने वाले नेताओं से एक-एक पैसे की वसूली होगी  

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ख़ुशी की बात है कि पंजाब के लोगों ने महलों या बंगलों में रहने वाले नेताओं को राजनैतिक अखाड़े से बाहर कर दिया, जो ‘काका जी’ और ‘बीबा जी’ करके जाने जाते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह मौकापरस्त नेता कभी भी लोगों के हक में नहीं खड़े हुए, बल्कि यह नेता अपने निजी हितों के हक में खड़े रहे। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने पंजाब और पंजाबियों की अपेक्षा अपने निजी मुनाफों को प्राथमिकता दी।  

यह खबर भी पढ़े :

  • Himachal Update Today: जलस्तर बड़ा, Bilaspur में Mansoon का कहर
  • Landslide in shimla: जमीन खिसकने से 50 लोग मलबे में दबे, 9 शव निकाले
  • Which AC is the best Window or Split: गर्मी में आहट, बिजली की चिंता, कौनसा AC सही
  • Shimla Chandigarh highway, फिर बन्द हुया हाइवे
पहले मुख्यमंत्रियों ने पिछले 15 सालों में नहीं किए काम

Bhagwant Singh Mann ने कहा कि राज्य के लोगों ने अकड़ू विरोधी पक्ष को नकार कर बाहर का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि हार के कारण निराशा में डूबे नेता राज्य सरकार के खि़लाफ़ निराधार बयानबाज़ी कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इन नेताओं को आने वाले समय में भी लोग सबक सिखाएँगे।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य के लोगों की समस्याओं से अच्छी तरह से अवगत हैं, क्योंकि वह लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अक्सर राज्य का दौरा करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जितने दौरे मैंने डेढ़ साल में पंजाब के किए हैं, उतने दौरे उनसे पहले मुख्यमंत्रियों ने पिछले 15 सालों में नहीं किए।’’ भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लोग पंजाब की कोई परवाह नहीं करते, जबकि उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया हुआ है।  

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Rajesh Sachdeva August 14, 2023 August 14, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?