The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
पंजाब

PC PNDT ACT : लिंगानुपात में सुधार के लिए एक्ट को सख़्ती से लागू करने के आदेश

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/03/25 at 5:27 PM
Rajesh Sachdeva
Share
4 Min Read
Dr Balbir Singh Punjab
Dr Balbir Singh Punjab
SHARE

— PC PNDT ACT के लेकर डॉ. बलबीर सिंह ने कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करने के लिए लोगों की भागीदारी का किया आह्वान

— मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पीसी-पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर स्कैन सेंटर का रजिस्ट्रेशन तुरंत करेगी रद्द

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 25 मार्च l
PC PNDT ACT को राज्य के कुछ जि़लों में कम लिंगानुपात के चलते गंभीरता से लिया जा रहा है, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री पंजाब डॉ. बलबीर सिंह ने शनिवार को स्वास्थ्य अधिकारियों को राज्य में लिंगानुपात में सुधार के लिए उचित कदम उठाने और राज्य में प्री-कंसेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक्स (PC PNDT ACT) अधिनियम का कड़ाई से अनुपालन करने के आदेश दिए।

Contents
— PC PNDT ACT के लेकर डॉ. बलबीर सिंह ने कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करने के लिए लोगों की भागीदारी का किया आह्वान— मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पीसी-पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर स्कैन सेंटर का रजिस्ट्रेशन तुरंत करेगी रद्दअब लिंगानुपात राज्य के औसत 926 से अधिकराज्य में कुल 1861 अल्ट्रासाउंड स्कैन केंद्र पंजीकृत

कैबिनेट मंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) डॉ. रवीन्दर पाल कौर, जो पीसी-पीएनडीटी एक्ट को लागू करने के लिए राज्य उपयुक्त प्राधिकरण की नामित अध्यक्ष भी हैं, ने स्वास्थ्य अधिकारियों की एक अंतर-जि़ला टीम का गठन किया।

टीम के सदस्यों को गुरदासपुर जि़ले में सभी अल्ट्रासाउंड स्कैन सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण करने के लिए कहा गया, जोकि लिंगानुपात के मामले में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला जि़ला है। 2021-2022 की नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) रिपोर्ट के अनुसार 926 के समग्र राज्य अनुपात की तुलना में जि़ला गुरदासपुर में अनुपात 887 है। PC PNDT ACT

अब लिंगानुपात राज्य के औसत 926 से अधिक

डॉ. रविन्दर पाल कौर ने कहा कि मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पहली तिमाही के भीतर गर्भावस्था दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, जिससे किसी भी लिंग चयन की संभावना बहुत कम हो जाती है क्योंकि गर्भवती महिला को उसके पूरे गर्भकाल की अवधि में ट्रैक किया जाता है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों के सकारात्मक परिणामों को रेखांकित करते हुए, डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब के दस जि़लों में अब लिंगानुपात राज्य के औसत 926 से अधिक है, जिसमें एसबीएस नगर और रूपनगर जि़ले क्रमश: 948 और 946 के अनुपात के साथ सूची में शीर्ष पर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम राज्य भर में लिंगानुपात में सुधार के लिए तब तक कड़ी मेहनत करते रहेंगे, जब तक कि राज्य से कन्या भ्रूण हत्या की कुप्रथा को पूरी तरह से समाप्त नहीं कर दिया जाता।’’

राज्य में कुल 1861 अल्ट्रासाउंड स्कैन केंद्र पंजीकृत

अधिक जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कुल 1861 अल्ट्रासाउंड स्कैन केंद्र पंजीकृत हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी अल्ट्रासाउंड स्कैन केंद्र पीसी-पीएनडीटी अधिनियम का उल्लंघन नहीं कर रहा है, विभाग लगातार स्टिंग ऑपरेशन कर रहा है और साथ ही जि़ले के संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :Punjab : किसी निर्दोष या आम नागरिक को नही पहुंचेगा नुकसान, कोई अपराधी बख्शा नही जाएगा

अगर कोई स्कैन सेंटर पीसी-पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करता पाया गया तो पंजाब सरकार उस स्कैन सेंटर का रजिस्ट्रेशन तुरंत रद्द कर देगी। इस बीच लोगों के व्यवहार और मानसिकता में बदलाव लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर आईईसी गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं, ताकि उनमें बालिकाओं के प्रति कोई पूर्वाग्रह न रहे।

पंजाब भर के अस्पतालों में नवजात लड़कियों को उनके जन्म का जश्न मनाने के लिए लोहड़ी और नवरात्रों के अवसर पर उपहार दिए जाते हैं। इस साल भी पटियाला में राज्य स्तरीय लोहड़ी समारोह का आयोजन किया गया था। साल भर सेमिनार और जागरूकता गतिविधियाँ भी आयोजित की जाती हैं।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Rajesh Sachdeva March 25, 2023 March 25, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?