The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
पंजाब

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के आदेश विभाग के कामों में लाये सुधार

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/02/04 at 6:05 PM
Rajesh Sachdeva
Share
4 Min Read
SHARE

— कहा, मान सरकार लोगों के एक-एक पैसे का सार्थक प्रयोग यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध

चंडीगढ़, 4 फरवरी

लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों और इमारतों के किये जाने वाले कामों में और गुणवत्ता एवं पारदर्शिता लाने के लिए लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने अधिकारियों से सुझाव माँगे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लोगों के एक-एक पैसे के सार्थक ढंग से प्रयोग यकीनी बनाने की अपनी वचनबद्धता के तहत विभाग के कामों में मानक सुधार लाए जाएंगे।

यहां मीटिंग के दौरान कैबिनेट मंत्री ने मुख्यालय और क्षेत्रीय अधिकारियों को अपने सुझाव भेजने की अपील करते हुये कहा कि विभाग की बेहतरी के लिए हरेक सुझाव कीमती है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि अगली मीटिंग के दौरान इन सुझावों को अमली रूप देने के लिए रणनीति बनायी जाये। उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझावों को विभाग के नियमों के मुताबिक ढाल कर अपनाया जायेगा ताकि कामों में सुधार के साथ-साथ किसी तरह के कानूनी बाधा से भी बचा जा सके।

क्वालिटी कंट्रोल पर ज़ोर देते हुये लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि कामों की गुणवत्ता यकीनी बनाने के लिए विभाग द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर क्वालिटी कंट्रोल विंग स्थापित करने के बारे में विचार किया जायेगा।

सड़कों के कामों में कमियां स्थायी तौर पर दूर करने के मकसद से उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वह यह सुझाव दें कि कैसे बढ़िया सड़कों, पुलों और इमारतों का निर्माण यकीनी बनाया जाये। उन्होंने कहा कि हॉट-मिक्स प्लांट और सड़क निर्माण वाली जगह पर सामग्री जैसे कोलतार, गटका आदि की गुणवत्ता के लिए मोबाइल टेस्टिंग सुविधा, सूचना तकनीक के प्रयोग के अंतर्गत जी.पी.एस. प्रणाली अपनाना और निगरानी तंत्र के बारे अधिकारी अपने सुझाव लिखित रूप में भेजें। कैबिनेट मंत्री ने विशेष के तौर पर कहा कि सड़कों के कामों में लागत मूल्य मिलान (सी.वी.आर.) में धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

लोक निर्माण मंत्री ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि फील्ड में चलते कामों के लिए विभिन्न विभागों के साथ तालमेल को भी और मज़बूत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कई बार फील्ड में विभाग को अन्य सम्बन्धित विभागों से एन.ओ.सी. और अन्य मंजूरियां आदि लेने की ज़रूरत पड़ती है और तालमेल की कमी के कारण कामों में देरी हो जाती है। उन्होंने कहा कि तालमेल तंत्र को मज़बूत और चुस्त-दरुसत करने के लिए अगले दिनों के दौरान राज्य स्तर पर सम्बन्धित विभागों के साथ मीटिंग की जायेगी।

उन्होंने गुणवत्ता भरपूर सरकारी बुनियादी ढांचा यकीनी बनाने के लिए आगामी दिनों के दौरान विभिन्न सम्बन्धित विभागों और ठेकेदारों के साथ भी मीटिंग करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा। कैबिनेट मंत्री ने विभाग के पास उपलब्ध फंडों को लैपस होने से बचाने के लिए ज़रूरत के मुताबिक प्रयोग करने के निर्देश भी दिए।

मीटिंग के दौरान लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव श्री हरीश नैयर, संयुक्त सचिव स. सकत्तर सिंह बल्ल, चीफ़ इंजीनियर (मुख्य दफ़्तर) श्री वी.के. चौपड़ा और सीनियर अधिकारियों के इलावा फील्ड के चीफ़ इंजीनियर और निगरान इंजीनियर मौजूद रहे।

Rajesh Sachdeva February 4, 2023 February 4, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?