The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
चंडीगढ़पंजाब

अब पटवारियों की संपत्ति की ‘गिनती-मिनती’ करेगी सरकार, विजिलेंस को ‘कलम’ उठाने के आदेश

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2024/01/30 at 10:19 PM
Rajesh Sachdeva
Share
4 Min Read
Punjab Vigilance Bureau
Punjab Vigilance Bureau
SHARE

— संदिग्ध पटवारियों की सूची तैयार, Punjab Vigilance Bureau जल्द करेगी अपना काम शुरू

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 5 सितंबर।
दूसरों की जमीन जायदाद की गिनती-मिनती करवा कर अपनी बड़ी संपत्ति बनाने वाले पटवारियों की अब खैर नहीं है, क्योंकि पंजाब सरकार जल्द ही पंजाब भर के लगभग सभी पटवारियों की संपत्ति की जांच करते हुए गिनती मिनती कराने जा रही है। इसलिए पंजाब विजिलेंस (Punjab Vigilance Bureau) को भी अपनी कलम उठाने को भी कह दिया गया है। पंजाब विजिलेंस द्वारा चलाए कलम के दौरान पटवारियों की जायदाद में अगर कुछ भी काला नजर आया तो पटवारी को मौके पर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। इस गिनती मिनती को करने के लिए पंजाब विजिलेंस द्वारा संदिग्ध पटवारियों की एक सूची भी तैयार की गई है और संदेह के आधार पर पहले अंदर खाते की जांच की जाएगी, फिर सबूत मिलने पर भ्रष्टाचार के जरिये नाजायज जायदाद बनाने वाले पटवारी के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की जाएगी। 

Contents
— संदिग्ध पटवारियों की सूची तैयार, Punjab Vigilance Bureau जल्द करेगी अपना काम शुरू बलकार सिंह पटवारी की संपत्ति के बाद सरकार ने लिया फैसलाविजिलेंस हर पटवारी पर बाज की तरह नजर रख रही है नजर

बलकार सिंह पटवारी की संपत्ति के बाद सरकार ने लिया फैसला

जानकारी के मुताबिक, पंजाब में पिछले 15 दिनों से पंजाब सरकार और पटवारियो के बीच काफी विवाद चल रहा है। सबसे पहले पटवारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला तो पंजाब सरकार ने झुकने की बजाय पलटवार किया और पंजाब में अस्मा तक लगा दिया गया ताकि सरकार के मना करने केस पश्चात कोई भी कर्मचारी या पटवारी हड़ताल पर न जा सके। अब पंजाब विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए पटवारी बलकार सिंह की 21 साल की नौकरी के दौरान संपत्ति का खुलासा होने के बाद पंजाब सरकार ने सभी भ्रष्ट पटवारियों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। इसलिए बाकायदा आदेश भी दिए गए हैं।  Punjab Vigilance Bureau

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही आदेश दे चुके हैं कि किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, अब उन आदेशों के आधार पर पंजाब विजिलेंस ने संदिग्धों के आधार पर एक सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। जिनके पास पटवारी की ड्यूटी में आने से पहले ज्यादा जमीन जायदाद नहीं थी, परन्तु अब उनके पास काफी ज्यादा जमीन जायदाद है। Punjab Vigilance Bureau

विजिलेंस विभाग के सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इस तरह की कार्रवाई पूरे पंजाब में देखने को मिलेगी और पटवारियों की जमीन-जायदाद के अलावा अन्य सामान की भी जांच की जाएगी। इस मामले में किसी का कोई लिहाज नही किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़े :

  • Uric Acid Symptoms: इस बीमारी से कैसे रहे दूर व् बचाव
  • White Teeth: घर पर ही करे पीले दांतों को सफ़ेद
  • Milk Benefits: दूध शरीर के लिए अमृत, हड्डियां होंगी मजबूत
  • White Hair : छोटी उम्र में सफेद बाल, इस तरीके से हो जाएंगे ठीक

विजिलेंस हर पटवारी पर बाज की तरह नजर रख रही है नजर

पंजाब विजिलेंस पंजाब के हर भ्रष्ट पटवारी पर बाज की तरह नजर गड़ाई बैठी है। पंजाब विजिलेंस को जब भी भ्रष्टाचार दिखेगा या किसी भी तरह का मौका मिलेगा तो पटवारी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसलिए अब से किसी भी पटवारी का भ्रष्टाचार नजर आएगा या भ्रष्टाचार का कोई सबूत मिलेगा तो उस पटवारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। पंजाब विजिलेंस पहले भी पटवारियों को गिरफ्तार करती रही है और पिछले साल पटवारियों के खिलाफ 51 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें से 47 पटवारियों को गिरफ्तार भी किया गया था। Punjab Vigilance Bureau

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें

Rajesh Sachdeva January 30, 2024 September 6, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?