The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
पंजाब

Bio Gas Plant: धान की पराली से लाखों रुपए कमा रहा है मालेरकोटला का किसान

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2024/01/20 at 6:09 PM
Rajesh Sachdeva
Share
4 Min Read
Bio Gas Plant
Bio Gas Plant
SHARE

Bio Gas Plant: गुरप्रीत सिंह से बाकी किसान भी मार्गदर्शन लें-कृषि मंत्री खुड्डियां द्वारा अपील

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर:
Malerkotla जिले के गाँव Firojpur कुठाला का 26 वर्षिय Kisan (Bio Gas Plant) गुरप्रीत सिंह कुठाला धान की Parali से अच्छी कमाई कर रहा है। धान की पराली को ज़्यादातर किसान बोझ समझते हैं, जबकि किसान गुरप्रीत सिंह ने मौके का भरपूर Benefit लेते हुए इसको अपनी कमाई का साधन बनाया।
उसने Punjab Government द्वारा दी जा रही 50 प्रतिशत Subsidy पर Parali के प्रबंधन के लिए मशीनें जैसे स्ट्रा रेक और बेलर खरीद कर मौके का पूरा लाभ उठाया। यह प्रगतिशील किसान 12वीं पास है और वह 40 एकड़ ज़मीन पर खेती करता है, जिसमें 10 एकड़ पर वह खुद खेती करता है, जबकि 30 एकड़ ठेके पर है। उसने संगरूर आर.एन.जी. बायो गैस प्लांट, पंजगराईयां के साथ करारनामा करके पिछले साल 12000 क्विंटल पराली की गाँठों की सप्लाई करके लगभग 16 लाख रुपए कमाए थे।
अब इस नौजवान किसान ने अपने दोस्त सुखविन्दर सिंह की मदद से दो बेलर और दो रेकस समेत चार नयी मशीनें खरीदी हैं।

Contents
Bio Gas Plant: गुरप्रीत सिंह से बाकी किसान भी मार्गदर्शन लें-कृषि मंत्री खुड्डियां द्वारा अपील16 लाख रुपए की बेची पराली, दूसरों के लिए मिसाल बना किसान गुरप्रीत सिंह

यह खबर भी पढ़े :

  • Jeera Pani Peene ke Fayde: कई बिमारियों पर भारी जीरा पानी
  • सौंफ खाने के बेशुमार फायदे, एक चमच आप के शरीर को कर देगा तरोताजा
  • इस दिन रखा जायेगा करवा चौथ का व्रत, जाने सही तिथि, मुहूर्त, विधि और चाँद का समय
  • बालों के झड़ने व और समस्या के लिए, इस तेल में प्याज रस मिलाकर करें

16 लाख रुपए की बेची पराली, दूसरों के लिए मिसाल बना किसान गुरप्रीत सिंह


इस साल एक करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करने की उम्मीद ज़ाहिर करते हुए इस नौजवान किसान ने बताया कि उसने इस सीजन में संगरूर आर.एन.जी. बायो गैस प्लांट, पंजगराईयां को 160 रुपए प्रति क्विंटल और 10 रुपए प्रति गाँठ की ढुलाई के हिसाब से 18 हज़ार क्विंटल पराली की गाँठों की सप्लाई के लिए समझौता सहीबद्ध किया है। इसके अलावा उसने पुसव बेलर, मानसा के साथ अमृतसर जिले में 5000 क्विंटल पराली की गाँठें मुहैया करवाने के लिए भी समझौता किया है। उसके द्वारा पाँच हज़ार क्विंटल पराली स्थानीय गुर्जर भाईचारे को सप्लाई की जायेगी। Bio Gas Plant
उसने बताया कि वह अपनी ज़मीन और आस-पास के गाँवों में से लगभग 20,000 क्विंटल गाँठें स्टोर करके इसको ऑफ सीजन में लगभग 280 रुपए के हिसाब से पेपर मिलों, बायो-सीएनजी प्लांटों को सप्लाई करेगा। Bio Gas Plant
उसने बताया कि वह मलेरकोटला जिले में करीब 1125 एकड़ में से 18 हज़ार क्विंटल गाँठें एकत्र करेगा।
पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए राज्य सरकार के प्रयासों में सहयोग देने के लिए इस नौजवान किसान को बधाई देते हुए सभी किसानों से अपील की कि वह प्रगतिशील किसान गुरप्रीत सिंह से प्रेरणा लेकर मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा पराली को न जलाने सम्बन्धी लोक हित में चलाई जा मुहिम का हिस्सा बनें।
कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा धान की पराली को जलाने की घटनाओं की रोकथाम और फ़सलों के अवशेष के प्रभावशाली ढंग से प्रबंधन के लिए मौजूदा कटाई के सीजन के दौरान राज्य के किसानों को सब्सिडी पर सर्फेस सीडरों समेत लगभग 24,000 सी.आर.एम. मशीनें मुहैया करवाई जा रही हैं।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva January 20, 2024 October 15, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?