The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
पंजाब

Lok Sabha Election 2024 अकाली दल और आम आदमी पार्टी को चेतावनी जारी

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2024/05/02 at 6:25 PM
Rajesh Sachdeva
Share
4 Min Read
Lok Sabha Election 2024 Breaking News
Lok Sabha Election 2024 Breaking News
SHARE

Lok Sabha Election 2024 को लेकर चुनाव कमिशन का बड़ा एक्शन

चंडीगढ़, 2 मई।
Lok Sabha Election 2024 : लोक सभा मतदान-2024 के मद्देनज़र अलग-अलग मामलों में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के दोष के तहत शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ़्तर की तरफ से चेतावनी जारी की गई है। 

Contents
Lok Sabha Election 2024 को लेकर चुनाव कमिशन का बड़ा एक्शन चुनाव रैली में बच्चों की भागीदारी के मामले को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानाLok Sabha Election Punjab : ‘अनसैकरड गेमज़ आफ पंजाब’ जैसी पोस्टें/ वीडिओज़ डालने से रोका

शिरोमणि अकाली दल की तरफ से आम आदमी पार्टी के प्रदेश कनवीनर और मुख्यमंत्री स. भगवंत मान और लोक सभा मतदान-2024 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के खि़लाफ़ एक वीडियो में ‘दिल्ली के दलाल’ शब्द का प्रयोग किया गया था जोकि आदर्श चुनाव आचार संहिता के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। शिरोमणि अकाली दल ने बाद में यह वीडियो हटा दी थी। 

चुनाव रैली में बच्चों की भागीदारी के मामले को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना

इसी तरह शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से चुनाव रैली में बच्चों की भागीदारी के मामले को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है। लुधियाना के डिप्टी कमिशनर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से भी रिपोर्ट आई थी कि चुनाव रैली के दौरान बच्चों का प्रयोग किया गया है। मतदान में बच्चों के प्रयोग संबंधी भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से साफ़ दिशा-निर्देश हैं कि चुनाव रैलियों/ मुहिमों में बच्चों का प्रयोग न किया जाये। 

भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श चुनाव आचार संहिता सम्बन्धी जारी हिदायतों के उल्लंघन के कारण शिरोमणि अकाली दल को चेतावनी दी गई है और निर्देश दिया है कि वह ऐसीं गलतियाँ दोबारा न करे और चुनाव आचार संहिता के दिशा-निर्देशों की यथावत पालना करें।

Lok Sabha Election Punjab : ‘अनसैकरड गेमज़ आफ पंजाब’ जैसी पोस्टें/ वीडिओज़ डालने से रोका

उधर आम आदमी पार्टी को ‘अनसैकरड गेमज़ आफ पंजाब’ जैसी पोस्टें/ वीडिओज़ डालने से रोका गया है। इस के साथ ही कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर की तरफ से अपने राजनैतिक विरोधियों के लिए इस्तेमाल किये गये जाति आधारित टिप्पणियों को भी भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी आदर्श चुनाव आचार संहिता के निर्देशों का उल्लंघन माना गया है। तरन तारन के डिप्टी कमिशनर- कम- ज़िला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से भी रिपोर्ट आई थी कि जाति आधारित टिप्पणियों का प्रयोग भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है। 

भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श चुनाव संहिता सम्बन्धी जारी हिदायतों के उल्लंघन के कारण आम आदमी पार्टी को चेतावनी दी गई है और निर्देश दिया है कि वह ऐसी गलती दोबारा न करे और चुनाव आचार संहिता के दिशा- निर्देशों की यथावत पालना करें। 

यह भी पढ़े :

  • Calcium Rich Foods for Bones: इसके सेवन करने से हड्डियों की प्रॉब्लम होगी दूर
  • Chia Seeds Benefits in Hindi: सेहत के लिए बहुत लाभकारी है चिया सीड्स
  • इस सब्जी का जूस दिल से लेकर कई बिमारियों को करता है खत्म
  • ग्वार फली के सेवन से कई गंभीर बीमारियाँ रहती है दूर

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva May 2, 2024 May 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?