The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
पंजाब

सिर्फ 10 दिन करो इंतजार, सभी नाजायज कॉलोनी होंगी रेगुलर

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/03/11 at 4:46 PM
Rajesh Sachdeva
Share
4 Min Read
illegal colonies
illegal colonies
SHARE

— नाजायज कॉलोनी को लेकर विधानसभा में हाउसिंग मंत्री अमन अरोड़ा ने दिया बयान

— NOC को खत्म करने की तैयारी में सरकार अगले हफ्ते आएगी पॉलिसी

दी स्टेट हेडलाइंस 
चंडीगढ़।
सिर्फ 10 दिन करो इंतजार, सभी नाजायज कॉलोनी होंगी रेगुलर होने जा रही है l नाजायज कॉलोनियां में परेशानी की जिंदगी गुजारने के लिए मजबूर हो रहे आम लोगों के लिए यह खुशखबरी है l जल्द ही पंजाब में यह नाजायज कॉलोनियां रेगुलर होने जा रही हैं। इस बार आम लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा l अगले 10 दिन में ही इस तरह के एक पॉलिसी को पंजाब सरकार की तरफ से जारी किया जाने वाला है। 

Contents
— नाजायज कॉलोनी को लेकर विधानसभा में हाउसिंग मंत्री अमन अरोड़ा ने दिया बयान— NOC को खत्म करने की तैयारी में सरकार अगले हफ्ते आएगी पॉलिसीबस 10 दिन करें इंतजार पॉलिसी बनकर है तैयार : अमन अरोड़ानई कॉलोनियों को मिलेंगी ज्यादा सहूलतें, कोई नहीं बनाएगा नाजायज कॉलोनी

पंजाब सरकार की तरफ से नाजायज कॉलोनियों को रेगुलर करने वाली इस पॉलिसी के तहत किसी भी तरह की NOC लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी l जिस कारण पानी से लेकर बिजली का मीटर लगवाने के लिए जहां दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे तो वहीं पर रुकी हुई रजिस्ट्री भी जल्द हो जाएगी।

पंजाब विधानसभा में बजट पर बहस के दौरान एक विधायक की तरफ से मुद्दा उठाया गया कि पंजाब में बिल्डर नाजायज कॉलोनियां काट कर चले जाते हैं जबकि दूसरी तरफ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नाजायज काटी गई कॉलोनी सरकार की तरफ से अप्रूव नहीं होने के चलते बिजली विभाग, बिजली का कनेक्शन नहीं देता तो नगर काउन्सिल सीवरेज और पानी के कनेक्शन को देने से साफ इंकार कर देती है। ऐसे में परेशानी सिर्फ आम व्यक्ति को ही हो रही है। पंजाब सरकार को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए ताकि कम से कम बेसिक बिजली और पानी की सहूलत तो इन लोगों को मिल जाए।

बस 10 दिन करें इंतजार पॉलिसी बनकर है तैयार : अमन अरोड़ा

विधानसभा में विधायक द्वारा मुद्दा उठाने के पश्चात शहरी विकास व हाउसिंग के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बोलते हुए कहा कि 7 से 10 दिन का ही अब इंतजार करना होगा क्योंकि लगभग पॉलिसी बनकर तैयार हो चुकी है l इसे जल्द ही आम जनता के लिए जारी कर दिया जाएगा। अमन अरोड़ा ने कहा कि नाजायज कॉलोनियों को बनाने के लिए पिछली सरकारों ने छूट दे रखी थी l जिस कारण आम लोग उन कॉलोनियों में फंस गए हैं परंतु पिछली सरकार द्वारा की गई गलतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना ना पड़े, इसलिए सरकार की तरफ से अच्छी पॉलिसी बनाई जा रही है।

Read this also: मनीषा गुलाटी की छुट्टी, सरकार ने प्रॉपर चैनल जारी किया नोटिफिकेशन

नई कॉलोनियों को मिलेंगी ज्यादा सहूलतें, कोई नहीं बनाएगा नाजायज कॉलोनी

अमन अरोड़ा की तरफ से सदन में कहा गया कि नई कॉलोनियों को बनाने वाले बिल्डर को अच्छी सुविधा दी जाएंगे ताकि वह इस तरह की नाजायज कॉलोनियों को काटने के लिए सोचे भी नही। अमन अरोड़ा ने कहा कि नई कॉलोनियों को सिंगल विंडो का सिस्टम मिलेगा जिसमें एक ही फार्म में वह सभी तरह की एनओसी लेने के लिए डॉक्यूमेंट लगा पाएगा और उन्हें अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे। यह सारा कुछ जल्द ही मौजूदा सरकार करने जा रहे हैं।

H

Rajesh Sachdeva March 11, 2023 March 11, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?