The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
पंजाब

आप के पास नाजायज कॉलोनी में प्लाट है, तो यह खबर आप के लिए खास

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/03/13 at 8:54 AM
Rajesh Sachdeva
Share
5 Min Read
illegal colonie
illegal colonie
SHARE

— पंजाब सरकार ने शुरू कर दी है नाजायज कॉलोनी रेगुलर करने की प्रिक्रिया

पंजाब में अगर आप के पास नाजायज कॉलोनी में प्लाट है या फिर आप कोठी बना कर रह रहे है तो यह खबर आप के लिए खास है l पंजाब सरकार द्वारा आज से नाजायज कॉलोनियों में प्लाटों के नियमितिकरण करने की प्रक्रिया को शुरू कर दी है। पंजाब सरकार की तरफ से अनाधिकृत कॉलोनियों की बनी हुई पॉलिसी में कुछ प्रस्तावित संशोधन उन अनाधिकृत कॉलोनियों में प्लाट को नियमित करने की दृष्टि से किए जा रहे हैं, जहां निर्माण 31 दिसंबर 2022 तक पूरा कर लिया गया है और बिक्री समझौता 19 मार्च 2018 से पहले किया गया था। आसान शब्दों में बोले तो जिन्होंने 19 मार्च से पहले प्लाट लेने का समझौता करते हुए दस्तावेज तैयार करवा रखे है और 31 दिसंबर तक अपने घर का निर्माण भी कर लिया गया है l इस पॉलिसी में उनको फायदा होने जा रहा है l

Contents
— पंजाब सरकार ने शुरू कर दी है नाजायज कॉलोनी रेगुलर करने की प्रिक्रिया आप को देना पड़ेगा 25 परसेंट शुल्कसरकारी रिकार्ड के अनुसार 31 दिसंबर 2022 पहले की हो नाजायज कॉलोनी19 मार्च 2018 से पूर्व किया गया हो इकरारनामा

आप को देना पड़ेगा 25 परसेंट शुल्क

इन प्रस्तावित संशोधनों के अनुसार ऐसी कालोनियों, जिनमें 25 प्रतिशत प्लाट की बिक्री हो चुकी है, के प्रत्येक प्लाट के मालिक से नियमितीकरण शुल्क अलग से लिया जायेगा। इसके इलावा जो भी  कॉलोनाइजर होंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनसे बकाया राशि की वसूली की जाएगी। आवास एवं शहरी विकास विभाग ने प्रस्तावित संशोधनों का प्रारूप नियमितीकरण की प्रक्रिया में शामिल विभिन्न विभागों से साझा कर इस संबंध में सुझाव मांगे हैं। आधिकारिक तौर इस समय पंजाब  में लगभग 14 हजार से ज्यादा अवैध कॉलोनियां हैं हालांकि यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है।

यह खबर खास : शिक्षा विभाग का बड़ा फ़ैशला, सैकड़ो पोस्ट को कर दिया खत्म

इन प्रस्तावों से वाकिफ एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि प्लॉटों और कॉलोनियों के नियमितीकरण से जुड़े कई मामले विभिन्न कारणों से खारिज कर दिए जा चुके है, उन सभी को इन संशोधनों द्वारा पुनर्विचार किया जाएगा। किसी को भी सरकार निराश नहीं करने वाली है l सूत्रों के मुताबिक, ऐसे कई मामले हैं, जिनमें कॉलोनियों की बिक्री को लेकर समझौते 19 मार्च, 2018 से पहले किए गए, लेकिन वे गूगल पर मौजूद नहीं हैं।

यह भी पढ़े :अकाली-कांग्रेस सरकारों में डैपूटेशन पर वित्त मंत्री 9 साल पेश करता रहा बजट

सरकारी रिकार्ड के अनुसार 31 दिसंबर 2022 पहले की हो नाजायज कॉलोनी

सरकारी रिकार्ड के अनुसार ही 31 दिसंबर 2022 से पहले जो अस्तित्व में थी, ऐसी कॉलोनियों और प्लाट को नियमित करने पर विचार किया जा सकता है। जिन प्रकरणों में एक सेट के प्लाट के लिये अनंतिम नियमित प्रमाण पत्र जारी किया गया है तथा साथ लगे प्लाट को भी रेलुगर किया गया है, तो प्रस्ताव के अनुसार जिस प्लाट का नियमित प्रमाण पत्र नहीं है, लाभार्थी द्वारा भुगतान की गयी स्टाम्प ड्यूटी एवं नियमितीकरण पर विकास शुल्क के बराबर राशि का भुगतान करने पर ही प्लाट को जायज मतलब रेगुलर करने का पत्र जारी कर दिया जायेगा l

यह भी पढ़े : अवैध खनन के खि़लाफ़ बड़ी कार्रवाई, 4 पोकलेन मशीनें और 5 टिप्पर ज़ब्त

19 मार्च 2018 से पूर्व किया गया हो इकरारनामा

शहरों के मास्टर प्लान के अंतर्गत औद्योगिक एवं कृषि अंचल में आने वाली अनाधिकृत कॉलोनियों के लिए केवल उन्हीं कॉलोनियों के नियमितीकरण पर विचार किया जाएगा, जिनका 19 मार्च 2018 से पूर्व इकरारनामा किया गया होl अगर आप एक पास प्लाट का इकरारनामा इस तय तारीख के पश्चात का है तो आप के लिए खतरे की घंटी है l इसके साथ ही जिन्होंने 19 मार्च 2018 से पहले इकरारनामा कर लिया हो, उन कॉलोनियों का निर्माण 31 दिसम्बर 2022 से पूर्व किया गया हो। यह भी प्रस्तावित है कि ईडब्ल्यूएस घरों के लिए केंद्र सरकार के मानदंडों के अनुसार 60 वर्ग गज के बजाय 45 वर्ग गज के प्लॉट के आकार पर विचार किया जाएगा।

Rajesh Sachdeva March 13, 2023 March 13, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?