The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
चंडीगढ़पंजाब

IAS Dilip Kumar को करवाया 1 घण्टा इंतजार, बाद में दिए आदेश

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/07/26 at 3:53 PM
Rajesh Sachdeva
Share
4 Min Read
2000 Note Date Extend
2000 Note Date Extend
SHARE

— शुरू में गर्म हुए दलीप कुमार, विधायक बोले, तेवर ठंडे रखे जनाब

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
पंजाब विधानसभा की विशेषाधिकार कमेटी के सामने पेश होने के लिए पहुंचे IAS अधिकारी Dilip Kumar के तल्ख तेवरों को देखते हुए उक्त अधिकारी को ना सिर्फ एक घंटा इंतजार करवाया गया बल्कि मीटिंग के दौरान मेंबर विधायकों द्वारा एक के बाद एक सवालों की झड़ी लगा दी गई। विशेष अधिकार कमेटी द्वारा किए जा रहे सवालों का जवाब दे रहे आईएएस अधिकारी दिलीप कुमार के तेवर देखकर मौके पर मौजूद विधायकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए साफ कह दिया कि जनाब आपके तेवरों से लगता नहीं है कि आप पिछली गलती को महसूस कर रहे हैं। मीटिंग के दौरान बिगड़ती बात देख आईएएस अधिकारी दिलीप कुमार ने मौके पर ही ठंडा होते हुए कहा कि उन्हें पंजाबी भाषा का ज्यादा ज्ञान नहीं है और जिस राज्य से वह आते हैं वहां की बोली के अनुसार ही उनसे बोला जाता है। जिस कारण ऐसा लगता है कि वह गलत बोल रहे हैं जबकि उनके मन में ऐसा कुछ भी नहीं है।

Contents
— शुरू में गर्म हुए दलीप कुमार, विधायक बोले, तेवर ठंडे रखे जनाबमीटिंग रूम को गरम हुए थे दिलीप कुमार

लुधियाना के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी (Gurpreet Singh Gogi) के साथ हुई बहस के मामले में दिलीप कुमार ने सफाई दी कि उन्होंने सहजता से ही विधायक से कहा था कि तय की गई मीटिंग के अनुसार उनका नाम शामिल नहीं है परंतु मौके पर स्थिति कुछ और ही बन गई, जिसके लिए वह अफसोस भी प्रकट करते हैं।

यह खबर भी पढ़े : विजिलेंस ने बरनाला के पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा

दिलीप कुमार द्वारा विशेषाधकार कमेटी से समय मांगा गया है ताकि वह सीधे ही विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी (Gurpreet Singh Gogi) के साथ बैठकर हुए मतभेद को सुलझाने के साथ-साथ उनके साथ समझौता कर ले। विशेष अधिकार कमेटी द्वारा दिलीप कुमार को समय देते हुए अगली मीटिंग तक मामला सुलझाने की बात कही है अगर अगली मीटिंग तक विधायक द्वारा दी गई शिकायत को खुद वह ही वापस ले लेते हैं तो इस मामले में आगे की कार्रवाई नहीं की जाएगी।

मीटिंग रूम को गरम हुए थे दिलीप कुमार

आईएएस अधिकारी दिलीप कुमार को विशेषाधिकार कमेटी ने विधानसभा में दोपहर 12:00 बजे के करीब पहुंचने का आदेश दिया था जबकि विशेष अधिकार कमेटी की मीटिंग का समय 12:30 रखा गया था। विशेषाधिकार कमेटी की मीटिंग विधानसभा के मीटिंग हाल B में होनी थी। जब दिलीप कुमार मीटिंग के लिए वहां पहुंचे तो उस समय किसी अन्य कमेटी की मीटिंग चल रही थी तो दिलीप कुमार को कर्मचारियों ने बताया कि विशेषाधिकार कमेटी की मीटिंग अब मीटिंग हाल A में होगी। जिसको लेकर वह गर्म हो गए। मौके पर ही दिलीप कुमार ने विधानसभा के कर्मचारियों को बोलना शुरु कर दिया कि पहले से तय किया करें कि मीटिंग कहां पर होनी है उन्हें इधर-उधर क्यों घुमाया जा रहा है। इसके पश्चात दिलीप कुमार मीटिंग का इंतजार करते हुए मीटिंग हाल A के पास स्थित कमरे में बैठ गए । उन्हें 1:00 बजे के करीब विशेषाधिकार पेश होने के लिए बुलाया गया।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Rajesh Sachdeva July 26, 2023 July 25, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?