The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
पंजाबहरियाणा

नूह घटना की जाँच हाईकोर्ट के मौजूदा जज की निगरानी में कराए हरियाणा सरकार

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2024/01/24 at 11:27 PM
Rajesh Sachdeva
Share
5 Min Read
Nuh Violence
Nuh Violence
SHARE

Nuh Violence: अगर सरकार दोषी नहीं है तो न्यायिक जांच से क्यों डर रही है – भूपेंद्र सिंह हुड्डा

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़।
हरियाणा कांग्रेस ने नूह (Nuh Violence) की घटना का सच सामने लाने के लिये हाईकोर्ट के मौजूदा जज की निगरानी में न्यायिक जांच कराने की मांग की है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि अगर सरकार दोषी नहीं है तो न्यायिक जांच से क्यों डर रही है। न्यायिक जांच से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा और पूरा सच जनता से सामने आ जाएगा, जो सभी को स्वीकार्य होगा। Nuh Violence

Contents
Nuh Violence: अगर सरकार दोषी नहीं है तो न्यायिक जांच से क्यों डर रही है – भूपेंद्र सिंह हुड्डाजब दो होमगार्ड के जवान शहीद हुए तब पुलिस कहां थी – उदयभानसरकार की निष्क्रियता से ऐसा लगता है कि या तो उसकी मिलीभगत थी या उसकी नाकामी

उदयभान ने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस विधायक मामन खान की गिरफ्तारी राजनैतिक द्वेष के कारण की गयी है, इसलिए सच सामने आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि घटना के 15 दिन पहले सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाले जा रहे थे और सरकार सो रही थी। इससे स्पष्ट होता है कि दाल में कुछ ना कुछ जरूर काला है, जिसे सरकार छिपाने की कोशिश कर रही है। सरकार की निष्क्रियता से ऐसा लगता है कि या तो उसकी मिलीभगत थी या उसकी नाकामी थी। Nuh Incident

यह खबर भी पढ़े :

  • Apple Khane ke fayde: सेब के ग़जब फायदे, कई बिमारियों से रखता है दूर
  • Liver Problem Symptoms: लीवर कमजोर के लक्षण, सही समय पर करें इलाज
  • ग्रीन टी पीने से अनेको फायदे, कई बीमारियों से मिलता है छुटकारा
  • Coconut Water Health Benefits: एक ऐसा पानी जो सेंकडो बीमारियों पर भारी

जब दो होमगार्ड के जवान शहीद हुए तब पुलिस कहां थी – उदयभान

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ये घटना हरियाणा पुलिस की विफलता के कारण घटित हुई, इसलिये हरियाणा पुलिस की जांच पर प्रदेश की जनता को भरोसा नहीं है। वहीं उदयभान ने सवाल उठाया कि इस घटना के दौरान जब दो होमगार्ड के जवान शहीद हुए तब प्रदेश की पुलिस कहां थी? हरियाणा की जनता को सुरक्षा दे पाने में नाकाम BJP-JJP सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़कर बचने की फिराक में है। Nuh Violence

हुड्डा ने कहा कि आधा सच तो मुख्यमंत्री के इस बयान से ही सामने आ गया था कि सरकार प्रदेश के हर नागरिक को सुरक्षा नहीं दे सकती। जो सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षा नहीं दे सकती उसे एक दिन भी सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। सरकार के पास माहौल बिगड़ने की खुफिया रिपोर्ट पहले से होने और स्थानीय कांग्रेस विधायक आफताब अहमद द्वारा लगातार स्थानीय पुलिस-प्रशासन को बिगड़ते हालात की सूचना देने के बावजूद सरकार ने वक्त रहते कोई कदम नहीं उठाया।

खुद गुरुग्राम से बीजेपी सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। हुड्डा ने कहा कि हमने पहले दिन से ही इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, जिसे सरकार ने स्वीकार नहीं किया। क्योंकि, उसकी मंशा पहले दिन से मामले की लीपा-पोती और असली दोषियों को बचाने व निर्दोष को फंसाने की रही है।

सरकार की निष्क्रियता से ऐसा लगता है कि या तो उसकी मिलीभगत थी या उसकी नाकामी

प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी का ट्रैक रिकार्ड प्रदेश का भाईचारा बिगाड़ने का रहा है। प्रदेश की जनता भी भाईचारा बिगाड़ने वाली इन ताकतों को बखूबी पहचान चुकी है इसलिए धार्मिक भावनाओं की आड़ में राजनैतिक रोटी सेकने वाले लोगों को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया और प्रदेश के भाईचारे को बनाए रखा। इसी बौखलाहट में अब सरकार कांग्रेस विधायक मामन खान की गिरफ़्तारी व विपक्ष की आवाज को दबाने के नये-नये हथकंडे अपना रही है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva January 24, 2024 September 17, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
Krishan Lal Panwar
हरियाणा

स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को पूरा करेगा हरियाणा : Krishan Lal Panwar

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?