The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
चंडीगढ़पंजाब

Sikh Gurdwaras (Amendment) बिल-2023 को हरी झंडी

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/06/19 at 5:55 PM
Rajesh Sachdeva
Share
6 Min Read
Punjab CM Bhagwant Mann
Punjab CM Bhagwant Mann
SHARE

— पवित्र गुरबानी का मुफ़्त प्रसारण करने के लिए ‘वर्तमान समय के मसंदों’ के कंट्रोल से मुक्त करने के लिए रास्ता साफ करेगा बिल

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 19 जून l
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में मंत्रीमंडल ने आज कहा कि Sikh Gurdwaras (Amendment) एक्ट- 2023 पवित्र गुरबानी का मुफ़्त प्रसारण करने के लिए ‘वर्तमान समय के मसंदों’ के कंट्रोल से मुक्त करने के लिए रास्ता साफ करेगा।
यहाँ मंत्रीमंडल की मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि मंत्रीमंडल ने आज ‘the Sikh Gurdwaras Act -1925’ में संशोधन करने और इसमें धारा 125-ए शामिल करने की मंजूरी दे दी है जिससे श्री हरिमन्दिर साहिब से पवित्र गुरबानी का प्रसारण मुफ़्त करने को यकीनी बनाने की ज़िम्मेदारी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के कंधों पर पड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस संशोधन का मकसद यह यकीनी बनाना है कि बिना किसी अदायगी के समूची मानवता गुरबानी कीर्तन सुने और गुरबानी का लाइव प्रसारण देख सके। भगवंत मान ने कहा कि इस कदम से पवित्र गुरबानी का किसी भी ढंग से व्यावसायीकरण नहीं होगा।

Contents
— पवित्र गुरबानी का मुफ़्त प्रसारण करने के लिए ‘वर्तमान समय के मसंदों’ के कंट्रोल से मुक्त करने के लिए रास्ता साफ करेगा बिलगुरबानी के मुफ़्त प्रसारण के लिए Sikh Gurdwaras (Amendment) धारा-125 में जुड़ेगी 125 एएक विशेष चैनल की तरफ से गुरबानी के प्रसारण पर कंट्रोलहर कोई सुनना चाहता है श्री हरिमन्दिर साहिब से गुरबानी

गुरबानी के मुफ़्त प्रसारण के लिए Sikh Gurdwaras (Amendment) धारा-125 में जुड़ेगी 125 ए


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एक्ट सिख गुरुद्वारा (संशोधन) एक्ट- 2023 (Sikh Gurdwaras (Amendment) के शीर्षक के अधीन होगा जो सरकारी गज़ट में प्रकाशित होने की तारीख़ से लागू होगा। उन्होंने कहा कि गुरबानी के मुफ़्त प्रसारण के लिए धारा-125 के बाद सिख गुरुद्वारा एक्ट-1925 में धारा-125-ए भी दर्ज की जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि इस एक्ट में यह व्यवस्था होगी कि महान गुरू साहिबान की शिक्षाओं के प्रसार के लिए बोर्ड की ड्यूटी (शिरोमणि कमेटी) श्री हरिमन्दिर साहिब से पवित्र गुरबानी का लाइव प्रसारण (ऑडियों या ऑडियों के साथ-साथ वीडियो) सभी मीडिया घरानों, आऊटलेटज़, प्लेटफार्म, चैनलों आदि जो भी चाहता हो, को मुहैया करवाने के लिए होगी। इस एक्ट में यह व्यवस्था भी होगी कि प्रसारण के दौरान किसी भी कीमत पर विज्ञापन/ व्यावसायीकरण/बिगाड़ न हो।

यह भी पढ़े :- https://thestateheadlines.comthe-headship-of-the-governor-is-over-the-vice-chancellor-will-become-the-chief-minister/

एक विशेष चैनल की तरफ से गुरबानी के प्रसारण पर कंट्रोल


मुख्यमंत्री ने कहा कि एक विनम्र और श्रद्धावान सिख के तौर पर वह दुनिया भर में गुरबानी के मुफ़्त प्रसारण के लिए ज़ोरदार ढंग के साथ आवाज़ बुलंद करेंगे। भगवंत मान ने हैरानी ज़ाहिर करते हुये कहा कि एक विशेष चैनल की तरफ से गुरबानी के प्रसारण पर कंट्रोल किये होने का विरोध करने से पंथ पर हमला कैसे कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रसारण के हक एक चैनल तक सीमित रखना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य सरकार के किसी विशेष चैनल या प्राईवेट तौर पर किसी व्यक्ति को देने का नहीं है बल्कि इसका मनोरथ दुनिया के कोने-कोने में गुरबानी का संदेश फैलाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यह संशोधन करने के लिए समर्थ है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट पहले ही फ़ैसला ले चुकी है कि यह एक्ट अंतर-राज्ज़ीय एक्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी के मामलों में लंबे समय से एक ही परिवार का दबदबा रहा है, जिस कारण सिख पंथ को अपूर्णीय नुकसान हुआ है। भगवंत मान ने कहा कि गंदा खेल खेलते हुए इस परिवार ने अपने चहेते चैनल को गुरबानी के प्रसारण का विशेष अधिकार देकर सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने की कोशिश की है जबकि एक्ट में शब्द टैलिकास्ट या प्रसारण का कोई जिक्र नहीं है।

हर कोई सुनना चाहता है श्री हरिमन्दिर साहिब से गुरबानी


मुख्यमंत्री ने कहा कि क्योंकि लोग श्री हरिमन्दिर साहिब से गुरबानी सुनना चाहते हैं, इसलिए उनको इस चैनल के लिए अदायगी करनी पड़ती है। हालाँकि, उन्होंने कहा कि इस चैनल का पैकेज अन्य चैनलों के साथ दिया गया है जो बहुत महँगा है और आम आदमी इसका बोझ नहीं सहन कर सकता। भगवंत मान ने अफ़सोस ज़ाहिर किया कि सिख गुरुद्वारा एक्ट-1925 के द्वारा बनाई गई शिरोमणि कमेटी को गुरबानी का प्रचार करने का जिम्मा सौंपा गया था, परन्तु इसने अपने एक परिवार की कथपुतली बन कर अपना फर्ज भुला दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 साल बीत चुके हैं और अभी तक राज्य में शिरोमणि कमेटी के मतदान नहीं हुये हैं। उन्होंने कहा कि कितनी हैरानी की बात है कि शिरोमणि कमेटी के कार्यकारी प्रधान, श्री अकाल तख़्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार को सिर्फ़ इसलिए हटा रहे हैं क्योंकि वह उस परिवार के रास्ते पर नहीं चल रहे। भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह एक्ट पंथ पर कोई हमला नहीं है बल्कि यह पवित्र गुरबानी का विश्व भर में मुफ़्त प्रसारण यकीनी बनाने के लिए एक विनम्र सा प्रयास है।

रोजाना ब्रेकिंग न्यूज व ताजा ख़बरें पाने के लिए 77175-56441को अपने whatsaap ग्रुप में शामिल करें

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Rajesh Sachdeva June 19, 2023 June 19, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?