The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
पंजाब

मान सरकार राज्य को स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव कदम उठाऐगी : डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/02/04 at 6:09 PM
Rajesh Sachdeva
Share
3 Min Read
SHARE

चंडीगढ़, 4 फरवरीः

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बढ़िया अभियासों संबंधी एक दिवसीय राज्य स्तरीय वर्कशाप म्युंसिपल भवन, सैक्टर 35 चंडीगढ़ में करवाई गई, जिसका उद्घाटन स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने किया।

इस वर्कशॉप के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को साफ़ सुथरा और प्रदूषण मुक्त वातावरण मुहैया करवाने के लिए हर संभव प्रयत्न कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि गीले और सूखे कूड़े को स्रोत वाले स्थानों पर अलग-अलग करके इसका वैज्ञानिक ढंग से प्रबंधन किया जाये। उन्होंने भागीदारों और राज्य के लोगों को राज्य को साफ़ सुथरा बनाने के लिए सांझे तौर पर काम करने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए स्वच्छता और सेहत दोनों ही तत्व महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुये कहा कि स्थानीय निकाय विभाग बढ़िया काम कर रहा है, जिसके नतीजे के तौर पर पंजाब ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभ्यान-2022 में देश भर में पाँचवाँ स्थान हासिल किया था। मंत्री ने कहा कि राज्य की बाकी शहरी स्थानीय संस्थाओं को भी रैंक हासिल करने वाली शहरी स्थानीय संस्थाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने राज्य की शहरी स्थानीय संस्थाओं से उम्मीद जतायी है कि वह अपनी शहरी स्थानीय संस्थाओं में बेहतर सफ़ाई करें जिससे भविष्य के सर्वेक्षण में राज्य सफ़ाई मुहिम में अग्रणी स्थान हासिल कर सके।

स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव विवेक प्रताप सिंह ने भागीदारों को कहा कि राज्य की सभी शहरी स्थानीय संस्थाओं में कूड़े का उचित ढंग से प्रबंधन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य की कई शहरी स्थानीय संस्थाओं ने इसमें अच्छी तरक्की की है, जिसने अन्य शहरी स्थानीय संस्थाओं के लिए एक मिसाल कायम की है। उन्होने अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कहा कि वे योजनाबद्ध तरीके से काम करके राज्य के शहरों को कूड़ा मुक्त बनाने में योगदान डालें।

पी.एम.आई.डी.सी. की सी.ई.ओ. ईशा कालिया ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और राज्य को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत किये गए अलग-अलग कामों के बारे विस्तृत जानकारी दी। इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य मिशन को सफल बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करना था और राज्य की अलग-अलग शहरी स्थानीय संस्थाओं की तरफ से कूड़ा प्रबंधन सम्बन्धी किये जा रहे बढ़िया अभ्यासों के बारे जानकारी दी गई। वर्कशॉप में ग़ैर रस्मिया कूड़ा इकट्ठा करने वाले, गीला, प्लास्टिक और सूखा कूड़ा, निर्माण और तोड़-फोड़ वाला कूड़ा, बाग़बानी अवशेष, विरासती अवशेष प्रबंधन आदि के बारे विस्तार में चर्चा की गई। इस मौके पर वेस्ट-टू-सोर्स और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विकल्पों के बारे एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें अलग-अलग संस्थाओं ने कूड़ा प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्पों को प्रदर्शित किया।

Rajesh Sachdeva February 4, 2023 February 4, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?