The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
पंजाब

मोगा ज्वैलर कत्ल कांड में शामिल चार दोषी गिरफ्तार

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/06/18 at 7:47 PM
Rajesh Sachdeva
Share
4 Min Read
SHARE

— पंजाब पुलिस टीमों ने मुलजिमों के पास से मौका वारदात पर इस्तेमाल की दो पिस्तौलें और मृतक जौहरी का एक लायसैंसी रिवॉल्वर भी किया बरामद

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़/मोगा, 18 जून l
पंजाब पुलिस की गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स ( एजीटीऐफ) और मोगा पुलिस ने बिहार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग के साथ चलाए सांझे ऑपरेशन के अंतर्गत मोगा ज्वैलर कत्ल केस में शामिल 4 दोषियों को गिरफ्तार करके उक्त कत्ल कांड की गुत्थी सुलझा ली है।

Contents
— पंजाब पुलिस टीमों ने मुलजिमों के पास से मौका वारदात पर इस्तेमाल की दो पिस्तौलें और मृतक जौहरी का एक लायसैंसी रिवॉल्वर भी किया बरामद12 जून, 2023 को मोगा में पाँच अज्ञात व्यक्तियों ने एक ज्वैलरी की दुकान में की थी लूट पंजाब की पुलिस टीमों से तरफ से उक्त पाँचवे दोषी को काबू करने के लिए छापेमारी जारी

यह जानकारी देते हुये डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने रविवार को यहाँ बताया कि कत्ल को अंजाम देने वालों में शामिल 3 दोषियों को पटना, बिहार से और एक दोषी को नांदेड़, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।

12 जून, 2023 को मोगा में पाँच अज्ञात व्यक्तियों ने एक ज्वैलरी की दुकान में की थी लूट

प्राप्त जानकारी अनुसार 12 जून, 2023 को मोगा में पाँच अज्ञात व्यक्तियों ने एक ज्वैलरी की दुकान के मालिक परमिन्दर सिंह को गोलियाँ मार कर मौत के घाट उतार दिया था और उसकी दुकान ‘एशिया ज्वैलरज़’ में से बंदूक की नोक पर सोने के गहने लूट लिए थे। गौरतलब है कि मौका वारदात से फ़रार होने से पहले दोषियों ने मृतक परमिन्दर सिंह से उसका लायसैंसी रिवॉल्वर भी छीन लिया था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि तीन मुलजिमों जिनकी पहचान राजविन्दर सिंह उर्फ मंगा उर्फ राजू निवासी मोगा, राजवीर सिंह उर्फ अविनाश सिंह निवासी बिहार और वरुण जैज़ी उर्फ वानू निवासी जालंधर के तौर पर हुई, को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया गया है। जबकि चौथे मुलजिम, जिसकी पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के तौर पर हुई है, को महाराष्ट्र के ज़िला नांदेड़ से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों से तरफ से वारदात के दौरान इस्तेमाल किये गए दो पिस्तौल, जिनमें एक .315 बोर (देसी) और एक .32 बोर पिस्तौल समेत जीवित कारतूस बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुलजिमों के पास से मृतक परमिन्दर सिंह का लायसैंसी रिवाल्वर भी बरामद किया है।

यह भी पढ़े :- https://thestateheadlines.combe-it-a-sympathizer-or-a-headache-or-a-heartless-person-i-will-remain-unmasked/

पंजाब की पुलिस टीमों से तरफ से उक्त पाँचवे दोषी को काबू करने के लिए छापेमारी जारी

डीजीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि सभी मुलजिम हिस्ट्री शीटर हैं और इनके खि़लाफ़ पंजाब और बिहार राज्य में डकैती, चोरी, हथियार एक्ट, ऐनडीपीऐस एक्ट आदि के आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि मुलजिम राजवीर इससे पहले जालंधर की अदालत में पेशी के दौरान पुलिस हिरासत में से भाग गया था और तभी से ही फ़रार था।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने पाँचवे दोषी गोलू निवासी पटना, बिहार की भी शिनाख़्त कर ली है और बहुत मुस्तैदी के साथ पुलिस की कई टीमें उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही फ़रार मुलजिम जेल की सलाखों के पीछे होगा। इस केस सम्बन्धी एफआईआर नं. 105 तारीख़ 12.06.2023 को पहले ही आई. पी. सी. की धारा 396, 394, 397, 459 और 379बी और हथियार एक्ट की धारा 25 के अधीन थाना सिटी मोगा दक्षिणी में दर्ज की जा चुकी है।

रोजाना ब्रेकिंग न्यूज व ताजा ख़बरें पाने के लिए 77175-56441को अपने whatsaap ग्रुप में शामिल करें

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Rajesh Sachdeva June 18, 2023 June 18, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?