The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
पंजाब

CM Mann का SGPC को सवाल, गुरबानी के प्रसारण अधिकार एक चैनल को सौंपने को क्यों उतावले

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/07/22 at 9:16 AM
Rajesh Sachdeva
Share
4 Min Read
Punjab CM Bhagwant Mann
Punjab CM Bhagwant Mann
SHARE

सरकार 24 घंटों में मुफ़्त प्रसारण सेवा के लिए सभी प्रबंध करने के लिए तैयार

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 21 जुलाईः
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को यह बताने की चुनौती दी कि श्री दरबार साहिब से पवित्र गुरबानी के प्रसारण के अधिकार सबके लिए मुफ़्त करने की बजाय सिर्फ़ एक चैनल को देने के लिए जल्द क्यों दिखाई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि भाईचारे, सांप्रदायिक सदभावना और विश्व शान्ति के संकल्प को मज़बूत करने के लिए पवित्र गुरबानी का संदेश दुनिया भर में फैलना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक पहुँच यकीनी बनाने के लिए गुरबानी का प्रसारण हरेक के लिए मुफ़्त करने की वकालत की। भगवंत मान ने कहा कि अगर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो राज्य सरकार इस सेवा के लिए 24 घंटों में सभी प्रबंध करने के लिए तैयार है।

Contents
सरकार 24 घंटों में मुफ़्त प्रसारण सेवा के लिए सभी प्रबंध करने के लिए तैयारCM Mann ने कहा गुरबानी एक चैनल तक सीमित करने की जगह सभी को प्रसारण का अधिकार दे

CM Mann ने कहा गुरबानी एक चैनल तक सीमित करने की जगह सभी को प्रसारण का अधिकार दे

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सरबत के भले’ का संदेश दुनिया भर में फैलाने के लिए सर्व सांझी गुरबानी का अधिक से अधिक प्रचार करना समय की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि यह कितनी अजीब बात है कि लंबे समय से श्री दरबार साहिब, अमृतसर से गुरबानी प्रसारण का अधिकार सिर्फ़ एक निजी चैनल को ही था। भगवंत मान ने कहा कि इसको सिर्फ़ एक चैनल तक सीमित करने की जगह सभी चैनलों को मुफ़्त में प्रसारण का अधिकार होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रयासों से जहाँ संगत को अपने घर या विदेशों में बैठे-बिठाये गुरबानी सुनने का मौका मिलेगा, वहीं वे अपने टैलीविज़नों या अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों के द्वारा सचखंड श्री हरिमन्दर साहिब के दर्शन- दीदार कर सकेंगे। भगवंत मान ने कहा कि सभी चैनलों पर श्री दरबार साहिब से गुरबानी के प्रसारण के लिए अत्याधुनिक उपकरण लगाने के लिए होने वाला सारा ख़र्च उठाने का फ़र्ज़ निभाने के लिए राज्य सरकार तैयार है। उन्होंने कहा कि अन्य चैनलों के द्वारा गुरबानी कीर्तन के प्रसारण के लिए लगने वाले आधुनिक कैमरों और प्रसारण उपकरणों समेत श्री दरबार साहिब में आधुनिक बुनियादी ढांचे/ टैक्नोलोजी का समूचा ख़र्च उठाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह तैयार है।

यह भी खबर पढ़े : गुरपतवंत पन्नू ने एक बार फिर से दे डाली धमकी

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अफ़सोस जताया कि गुरबानी के मुफ़्त प्रसारण अधिकार यकीनी बनाने की बजाय शिरोमणि कमेटी एक शक्तिशाली राजनैतिक परिवार को ख़ुश करने के लिए उसी चैनल को फिर प्रसारण के अधिकार देने के लिए रास्ता ढूँढ रही है। उन्होंने कहा कि यह कितनी अजीब बात है कि बादलों के इस ख़ास चैनल का पक्ष लेने के लिए शिरोमणि कमेटी ने एक और कदम उठाया है। भगवंत मान ने कहा कि लगता है कि इस परिवार और इस चैनल के लालच का कोई अंत नहीं है।

रोजाना ब्रेकिंग न्यूज व ताजा ख़बरें पाने के लिए 77175-56441 को अपने whatsaap ग्रुप में शामिल करें
पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Rajesh Sachdeva July 22, 2023 July 21, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?