The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
पंजाब

CM DI YOGSHALA : अब पंजाब में शुरू हो रही है ‘सी. एम. दी योगशाला

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/04/03 at 4:35 PM
Rajesh Sachdeva
Share
4 Min Read
Bhagwant Mann
CM DI YOGSHALA
SHARE

— पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर अमृतसर, फगवाड़ा, पटियाला और लुधियाना में होगी शुरुआत CM DI YOGSHALA

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़ l
CM DI YOGSHALA अब पंजाब में भी शुरू होने जा रही है l पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज स्वस्थ और ख़ुशहाल पंजाब के निर्माण के लिए जन अभियान पैदा करने के उद्देश्य के साथ ‘सी. एम. दी योगशाला’ की शुरुआत करने का ऐलान किया है।

Contents
— पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर अमृतसर, फगवाड़ा, पटियाला और लुधियाना में होगी शुरुआत CM DI YOGSHALAशारीरिक तंदरुस्ती और मन को मज़बूत रखता है योग

एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि भारत की शानदार प्राचीन रिवायतों के सुमेल से यह योगशालाएं शारीरिक और मानिसक तौर पर पंजाबियों को स्वस्थ बनाने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने बताया कि CM DI YOGSHALA के पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत अमृतसर, फगवाड़ा, पटियाला और लुधियाना के शहरों से की जायेगी जहां प्रशिक्षित योगा इंस्ट्रक्टर खुले पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों में लोगों को मुफ़्त योगा प्रशिक्षण देंगे। भगवंत मान ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य स्वस्थ, ख़ुशहाल और प्रगतिशील पंजाब का निर्माण करने के लिए लोगों की अधिक से अधिक हिस्सेदारी के द्वारा जन अभियान को यकीनी बनाना है।

शारीरिक तंदरुस्ती और मन को मज़बूत रखता है योग

योग की महत्ता का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि योग शारीरिक तंदरुस्ती और मन को मज़बूत रखता है। भगवंत मान ने कहा कि वह ख़ुद रोज़ाना प्रातः काल योगा करते हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को तन-मन की तंदरुस्ती के लिए योग को रोज़ाना की ज़िंदगी में हिस्सा बनाना चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि ‘सी. एम. दी योगशाला’ लोगों को योग के द्वारा अच्छी सेहत को यकीनी बनाने के लिए जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय पर न सिर्फ़ अच्छी सेहत बल्कि लोगों को तनाव मुक्त होना भी बहुत ज़रूरी है क्योंकि रोज़ाना के जीवन में अनेकों चुनौतियों के साथ जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि लोगों पर बढ़ रहा तनाव हम सभी के लिए बड़ी चिंता का विषय है और इस समस्या से निजात दिलाने के लिए योग अहम भूमिका अदा कर सकता है। भगवंत मान ने कहा कि अच्छा जीवन व्यतीत करने के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर संतुलन कायम रखना महत्वपूर्ण है और जीवन जाँच में कुछ तबदीलियाँ लाने और योग के द्वारा इसको यकीनी बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़े :- Punjab : लटक गया काम, नही होंगी नाजायज़ कॉलोनिया रेगुलर !


मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि ‘CM DI YOGSHALA’ मुहिम हरेक पंजाबी के लिए तंदरुस्त और मानक जीवन को यकीनी बनाने के लक्ष्य को हासिल करने की शुरुआत है। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह योगशालाएं स्वास्थ और प्रगतिशील पंजाब के निर्माण में कारगर भूमिका अदा करेंगी। भगवंत मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब यह योगशालाएं पंजाबियों के बेहतर जीवन को यकीनी बनाने के लिए सहायक सिद्ध होंगी।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Rajesh Sachdeva April 3, 2023 April 3, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?