The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
टेक्नोलॉजीपंजाब

कैमरों की नजर से होगी बारहवीं व दसवीं की परीक्षा

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/02/19 at 8:10 PM
Rajesh Sachdeva
Share
5 Min Read
Harjot Singh Bains
SHARE

— बारहवीं श्रेणी की परीक्षा में कुल 2255 केन्द्रों में 299744 परीक्षार्थी लेंगे हिस्सा

दी स्टेट हैडलाइंस

Contents
— बारहवीं श्रेणी की परीक्षा में कुल 2255 केन्द्रों में 299744 परीक्षार्थी लेंगे हिस्सापाँचवी की 25 फरवरी से शुरू होगी परीक्षापरीक्षार्थियों के लिए 7178 स्कूलों में 2576 परीक्षा केंद्र स्थापितकैमरों की नजर में होगी परीक्षा

चंडीगढ़,  19 फरवरी।

स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से पाँचवी, आठवीं, दसवीं और बारहवीं श्रेणी की बोर्ड परीक्षाओं सम्बन्धी सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। यह परीक्षा कैमरा की नजर से होगी और कैमरे पूरी परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की हर गतिविधि को रिकॉर्ड करते रहेंगे। ऐसे में नकल मारना तो दूर की बात विद्यार्थी आंख भी नहीं झपक पाएंगे।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से सालाना परीक्षाओं की शुरुआत कल सोमवार से 12वीं श्रेणी की परीक्षा के साथ हो रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस 12वीं श्रेणी की परीक्षा में अपियर होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 299744 (दो लाख निन्यानवे हजार सात सौ चौवालिस) है।

इसी तरह ओपन प्रणाली के अधीन परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 14501 ( चौदह हज़ार पाँच सौ एक), अतिरिक्त विषय कैटागरी के अधीन परीक्षा देने वाले 713 परीक्षार्थी, कारगुज़ारी बढ़ाने के लिए कुल 30 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इसी तरह री-अपियर परीक्षा के अधीन कुल 1095 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि बारहवीं श्रेणी की परीक्षा के लिए 3914 स्कूलों में कुल 2255 परीक्षा केन्द्रों की स्थापना की गई है।

पाँचवी की 25 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

इसी तरह साल 2022-23 के लिए पाँचवी श्रेणी की सालाना परीक्षा 25 फरवरी, 2023 से शुरू करवाई जा रही है जोकि 4 मार्च, 2023 तक जारी रहेगी। पाँचवी श्रेणी की सालाना परीक्षा में अपियर होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 298296 ( दो लाख अट्ठानवे हजार दो सो छियानवे) है, जिनके लिए विशेष के तौर पर सेल्फ सैंटर बनाऐ गए हैं। स. बैंस ने बताया कि पाँचवी श्रेणी के परीक्षार्थियों के लिए कुल 17307 सेल्फ परीक्षा केन्द्रों की स्थापना की गई है। आठवीं श्रेणी की सालाना परीक्षा में कुल 310311 ( तीन लाख दस हज़ार तीन सौ ग्यारह) परीक्षार्थियों के लिए 10694 स्कूलों में कुल 2482 परीक्षा केंद्र स्थापित किये गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें : SELFIEE आ रही धमाल मचाने, 76 लाख से ज्यादा ने देखा ट्रेलर

परीक्षार्थियों के लिए 7178 स्कूलों में 2576 परीक्षा केंद्र स्थापित

शिक्षा मंत्री के अनुसार दसवीं श्रेणी की सालाना परीक्षा में अपियर होने वाले 285068 ( दो लाख पचासी हज़ार अड़सठ) रेगुलर, ओपन स्कूल प्रणाली के अधीन परीक्षा देने वाले कुल 10361 ( दस हज़ार तीन सौ इकसठ), अतिरिक्त विषय कैटागरी के अधीन कुल 2366 (दो हज़ार तीन सौ छियासठ), कारगुज़ारी बढ़ाने के लिए परीक्षा देने वाले कुल 20 (बीस), री-अपियर विषयों की परीक्षा देने वाले कुल 1090 (एक हज़ार नब्बे) परीक्षार्थियों के लिए 7178 स्कूलों में 2576 परीक्षा केंद्र स्थापित किये गए हैं।

यह खबर है कुछ खास : परनीत कौर को पार्टी से निकालने की हिम्मत नहीं दिखा रही Congress, नोटिस जारी हुए बीत चुके हैं 17 दिन

कैमरों की नजर में होगी परीक्षा

उन्होंने बताया कि इन सभी परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और सुविधाजनक तरीके के साथ मुकम्मल करवाने के लिए प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। बारहवीं श्रेणी की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र समूह जिलों के बैंकों को सौंप दिए गए हैं। इसी तरह पाँचवी और आठवीं श्रेणियों के प्रश्न-पत्र 21 फरवरी को और 10वीं श्रेणी के प्रश्न-पत्र 17 मार्च को बैंकों में पहुँचा दिए जाएंगे। जहाँ से परीक्षाओं में तैनात अमला प्रश्न-पत्र प्राप्त करेगा। परीक्षाओं में तैनात अमले को परीक्षाओं के संचालन सम्बन्धी जारी कर दीं गई हैं। पारदर्शिता के लिए कैमरों का इंतज़ाम किया गया है।

शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य के ज़िला शिक्षा अधिकारियों को भी परीक्षाओं की निगरानी के लिए हिदायतें जारी कर दीं गई हैं और सुचारू ढंग से परीक्षाओं के संचालन और किसी भी असुखद घटना से बचाव के लिए अलग-अलग जिलों के पुलिस अधिकारियों की मदद भी ली जा रही है

Rajesh Sachdeva February 19, 2023 February 19, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?