The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
पंजाब

केंद्र राज्य की जायज मांगों को मानने से कर रही है इंकार : Sukhbir Badal

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2024/08/20 at 7:07 PM
Rajesh Sachdeva
Share
6 Min Read
The Center is refusing to accept the legitimate demands of the state - Sukhbir Badal
The Center is refusing to accept the legitimate demands of the state - Sukhbir Badal
SHARE

लोंगोंवाल, 20अगस्त: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष Sukhbir Badal ने आज कहा है कि पंजाब को परेशानी का सामना करना पड़ रहा क्योंकि केंद्र की सरकारों ने नदी जल अधिकार बहाल करने और चंडीगढ़ और पंजाबी भाषा क्षेत्रों को स्थानांतरित करने सहित राज्य की न्यायोचित मांगों को मानने से इंकार कर दिया है।

Contents
कांग्रेस और आप ने नदी जल और चंडीगढ़ पर अधिकार के मामले में किया समझौता : Sukhbir Badalराजोआणा और भुल्लर जैसे बंदी सिंहों को किसी और से पहले जेल से रिहा किया जाना चाहिएदिल्ली कमेटी को आरएसएस और भाजपा ने अपने कब्जे में ले लिया : Sukhbir Badalश्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाएं लगातार हो रही हैं

संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की शहादत की याद में एक आयोजित एक विशाल कांफ्रेंस में उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष Sukhbir Badal ने कहा,‘‘ संत जी ने पंजाब के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, लेकिन केंद्र ने उन्हे धोखा दिया, जिसने उनके साथ-साथ पंजाब के लोगों से किए गए वादों को लागू करने से इंकार दिया।’’ उन्होने कहा कि अभी भी संत लोंगोंवाल को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों द्वारा धोखा दिया जा रहा है, जिन्होने नदी जल पर राज्य के रूख के साथ-साथ चंडीगढ़ को पंजाब में हस्तांतरित करने पर समझौता किया है।

कांग्रेस और आप ने नदी जल और चंडीगढ़ पर अधिकार के मामले में किया समझौता : Sukhbir Badal

अपने शानदार भाषण में सरदार सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Badal) ने अपने दिल की बात कहते हुए कहा,‘‘ अब समय आ गया है कि सिख समुदाय अपने लोगों को पहचाने और भगवंत मान जैसे गददारों की पहचान करे जो डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ बोलने यां यहां तक कि धारा 295-ए के तहत उनके खिलाफ उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने के लिए तैयार नही है। उन्होने लोगों से भगवंत मान को मिले भारी जनादेश के बारे में सोचने के लिए कहते हुए कहा,‘‘ उन्होने मुख्यमंत्री बनने के बाद आपको छोड़ दिया और जब आपके खेतों में पानी भर गया यां फिर कुछ और हुआ तो भी वह आपसे मिलने नही आए।’’

राजोआणा और भुल्लर जैसे बंदी सिंहों को किसी और से पहले जेल से रिहा किया जाना चाहिए

लोगों से पंथ को कमजोर करने की कोशिश करने वालों को खारिज करने का आग्रह करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ आपने कल बंदी सिंह भाई गुरदीप सिंह खेड़ा की बात सुनी। यह बिल्कूल स्पष्ट है कि पहले किसे जेल से रिहा किया जाना चाहिए- भाई गुरदीप सिख खेड़ा, बलवंत सिंह राजोआणा और दविंदरपाल सिंह भुल्लर जैसे लोग जो 30 साल से जले में बंद है यां जिन्हे केवल एक साल से हिरासत में लिया गया है।’’ यह कहते हुए कि एक साल तक जेल में रहने वाला व्यक्ति पंथ की अगुवाई नही कर सकता, सरदार बादल ने कहा,‘‘ मैं उन परिस्थितियों को दोहराना नही चाहता, जिनके कारण संत लोंगोंवाल की शहादत हुई थी।’’ उन्होने जोर देकर कहा कि खेड़ा ने सिमरनजीत
मान जैसे तथाकथित पंथक नेताओं को भी बेनकाब किया है, जिन्होने पंथ का इस्तेमाल अपने हितों को आगे बढ़ाने के लिए किया और समुदाय के लिए कुछ नही किया ।

दिल्ली कमेटी को आरएसएस और भाजपा ने अपने कब्जे में ले लिया : Sukhbir Badal

Sukhbir Badal ने कहा कि हर कोई अकाली दल को निशाना बना रहा है, क्योंकि उन्हे पता है कि अगर ऐसा किया गया तो सिख समुदाय कमजोर हो जाएगा। उन्होने कहा,‘‘ इसीलिए अकाली दल को कमजोर करने के बाद शिरोमणी कमेटी को तोड़ दिया गया और हरियाणा के लिए एक अलग गुरुद्वारा कमेटी बना दी गई।’’ उन्होने कहा कि श्री हजूर साहिब कमेटी को भी सरकार ने अपने कब्जे मं ले लिया और दिल्ली कमेटी को आरएसएस और भाजपा ने अपने कब्जे में ले लिया। उन्होने कहा कि मुस्लिम समुदाय के साथ भी यही हो रहा है, क्योंकि उनकी लीडरशीप कमजोर हो गई है। उन्होने कहा,‘‘ जब अकाली दल मजबूत था तो सिख समुदाय के धार्मिक मामलों में किसी ने हस्तक्षेप नही किया और हमें यह हस्तक्षेप बंद करने के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है।

इस अवसर Sukhbir Badal ने कहा कि संत लोंगोवाल को सबसे उचित श्रद्धांजलि यही होगी कि हमें शिरोमणी अकाली दल को मजबूत करने का संकल्प करना चाहिए। उन्होने ऐतिहासिक सभा को यह भी आश्वासन दिया कि चाहे कुछ भी हो जाए , वे शिरोमणी अकाली दल के सिद्धांतों से कभी समझौता नही करेंगें।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाएं लगातार हो रही हैं

इस अवसर पर एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि कैसे राज्य में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन आप सरकार इसके पीछे की साजिश को बेनकाब करने के लिए कुछ भी नही कर रही है। पूर्व शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोंवाल ने इमरजेंसी के दौरान मोर्चे की अगुवाई करने में संत लोंगोंवाल की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने लोगों से सत्ता लालच में आए बिना संघवाद , पंथ और पंजाब के लिए खड़े होने के अकाली दल अध्यक्ष के प्रयासों का समर्थन करने की अपील की है।

इस अवसर पर स. बलविंदर सिंह भूंदड़, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, इकबाल सिंह झूंदा, बाबा टेक सिंह धनौला, विनरजीत सिंह गोल्डी, राजिंदर दीपा, जाहिदा सुलेमान, सतनाम सिंह राही, कुलवंत सिंह केतु, सरबजीत सिंह झिंझर, गुरप्रीत सिंह राजुखन्ना ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़े : Indian Hockey Team के पंजाबी खिलाड़ियों को मिलेगा एक-एक करोड़

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva August 20, 2024 August 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?