The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
पंजाब

दिल्ली तक सीमित ना रहे सीबीआई जांच, पंजाब को भी लाये घेरे में

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/02/27 at 7:04 PM
Rajesh Sachdeva
Share
5 Min Read
बिक्रम मजीठिया
SHARE

— पंजाब आबकारी नीति के अभिनेता तथा निर्माता वही, जो दिल्ली के कर्ता धर्ता

— पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया ने सीबीआई से की मांग, पंजाब के घोटाले के भी करो पर्दाफास

दी स्टेट हैडलाइंस

Contents
— पंजाब आबकारी नीति के अभिनेता तथा निर्माता वही, जो दिल्ली के कर्ता धर्ता — पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया ने सीबीआई से की मांग, पंजाब के घोटाले के भी करो पर्दाफास पंजाब आबकारी नीति में बड़े पैमाने पर हुआ भ्रष्टाचारभ्रष्टाचार के मामले में दोहरा मापदंड न अपनाने की अपीलभ्रष्टाचार के बचाव के लिए विरोध प्रदर्शन करना, न्यायिक प्रक्रिया को रोकना

चंडीगढ़ l

दिल्ली आबकारी घोटाले की सीबीआई जांच को दिल्ली तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि पंजाब को भी इसी घोटाले के घेरे में ले लेना चाहिए क्योकि पंजाब आबकारी नीति के अभिनेता तथा निर्माता वही, जो दिल्ली के कर्ता धर्ता रहे हैl ऐसे में पंजाब को जाँच के घेरे से बाहर नहीं किया जा सकता है l शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया यह मांग सीबीआई से की है l

बिक्रम मजीठिया ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ही पंजाब की नई आबकारी नीति बनाई है, जिसके कारण राज्य के खजाने को सैंकड़ों करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है।

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब आबकारी नीति के अभिनेता और निर्देशक दिल्ली के मामले की तरह ही हैं l सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों और आम आदमी पार्टी के नेताओं की भूमिका की जांच की जानी चाहिए, जिन्होने राज्य के खजाने की कीमत पर दीप मल्होत्रा जैस शराब निर्माताओं को भारी लाभ देने के लिए मिलीभगत की थी। उन्होने कहा कि मनी लांर्डिंग के दावों की जांच के लिए अलग से प्रवर्तन निदेशालय की जांच भी कराई जानी चाहिए।

पंजाब आबकारी नीति में बड़े पैमाने पर हुआ भ्रष्टाचार

मजीठिया ने कहा कि पंजाब आबकारी नीति में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है l इसीलिए दिल्ली के मामले की तरह, शराब का पूरा कारोबार दो कंपनियों को सौंप दिया गया और उनके लाभ मार्जिन को दोगुना कर दिया गया, ताकि इन्हे भी लाभ मिल सके।

उन्होने कहा कि पंजाब में आप पार्टी की सरकार और दिल्ली में आप पार्टी के आलाकमान को सैंकड़ों करोड़ रूपये दिए गए हैं l यह शराब और रेत खनन माफिया से प्राप्त हुआ अवैध धन है l जिसका उपयोग आप पार्टी द्वारा अरविंद केजरीवाल के राष्ट्रीय स्तर के चुनावी सपनों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार के मामले में दोहरा मापदंड न अपनाने की अपील

उन्होने कहा कि यही कारण है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि दिल्ली में जिस नीति को अनुमति नही उससे पंजाब में ‘‘चमत्कार’’ हो रहे हैं। अकाली नेता ने आम आदमी पार्टी से भ्रष्टाचार के मामले में दोहरा मापदंड न अपनाने की अपील करते हुए कहा, आप पार्टी अपने नेताओं द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को अच्छा भ्रष्टाचार समझती है, लेकिन अगर किसी और ने किया तो खराब भ्रष्टाचार बन जाता है।

यह भी पढ़े : खजाना मंत्री हरपाल चीमा को लिया पुलिस ने हिरासत में, थाने में ले गयी पुलिस

उन्होने कहा कि अरविंद केजरीवाल चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने में माहिर हो गए हैं l चाहे वह सत्येंद्र जैन का मामला हो, जिस पर जेल मंत्री के रूप में सुकश चंद्रशेखर से रिश्वत लेेने का आरोप लगाया गया था या मनीष सिसोदिया का हाल ही का मामला है। उन्होने कहा कि केजरीवाल जांच एजेंसियों और अदालतों को अपना काम क्यों नही करने देते?  

भ्रष्टाचार के बचाव के लिए विरोध प्रदर्शन करना, न्यायिक प्रक्रिया को रोकना

वह भ्रष्टाचार के बचाव के लिए विरोध प्रदर्शन करके न्यायिक प्रक्रिया के रास्ते में क्यों आ रहे हैं?  इससे  यह स्पष्ट होता है कि उन्हे लगता है कि इससे वे भी फंस जाएंगें। पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री की निंदा करते हुए कहा कि जब पंजाब में चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है ,इतने नाजुक समय में भी भगवंत मान मनीष सिसोदिया के बचाव के लिए दिल्ली बैठे हैं। उन्होने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा जाने से सीमावर्ती राज्य गंभीर संकट से गुजर रहा है।

उन्होने कहा कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल दो गैंगस्टरों की इतनी आसानी से जेल में हत्या कर दी गई  से यह साबित होता है कि राज्य की जेल भी सुरक्षित नही है।

Rajesh Sachdeva February 27, 2023 February 27, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?