The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
पंजाब

भगवंत मान की बड़ी करवाई, ले लिया इनके खिलाफ बड़ा फैश्ला

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/02/15 at 4:34 PM
Rajesh Sachdeva
Share
5 Min Read
SHARE

— मुख्यमंत्री ने पंजाब के तीन और टोल प्लाज़े (नंगल शहीदां, मानगढ़ और मजारी टोल) करवाए बंद

— आम लोगों की जेबें कंपनी को लुटाने के लिए सुखबीर बादल, प्रताप बाजवा और परमिन्दर ढींडसा से माँगा जवाब

— टोल कंपनी के साथ अकाली-भाजपा गठजोड़ और कांग्रेस नेताओं की मिलीभुगत के कारण मियाद ख़त्म होने के बावजूद चलते रहे टोल प्लाज़े

दी स्टेट हैडलाइंस

Contents
— मुख्यमंत्री ने पंजाब के तीन और टोल प्लाज़े (नंगल शहीदां, मानगढ़ और मजारी टोल) करवाए बंद— आम लोगों की जेबें कंपनी को लुटाने के लिए सुखबीर बादल, प्रताप बाजवा और परमिन्दर ढींडसा से माँगा जवाब— टोल कंपनी के साथ अकाली-भाजपा गठजोड़ और कांग्रेस नेताओं की मिलीभुगत के कारण मियाद ख़त्म होने के बावजूद चलते रहे टोल प्लाज़ेहमारे राजनीतिज्ञ ही नही कर रहे है लोगों के साथ वफ़ा कैप्टन अमरिन्दर सिंह मुख्य मंत्री तो प्रताप सिंह बाजवा थे लोक निर्माण मंत्री

होशियारपुर, 15 फरवरी l

आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य के तीन और टोल प्लाज़े बंद करवाने के मौके पर अकाली-भाजपा गठजोड़ और कांग्रेस पार्टियों की सरकारों की टोल कंपनियों के साथ मिलीभुगत का पर्दाफाश किया।
आज यहाँ मजारी (नवांशहर), नंगल शहीदां और मानढ़ (होशियापुर) टोल प्लाज़े बंद करवाने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तीनों टोल बंद होने से लोगों के रोज़मर्रा के 10.52 लाख रुपए बचेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समझौते के मुताबिक यह टोल 10 साल पहले बंद होने चाहिए थे परन्तु मौके की सरकारों ने टोल कंपनी पर मेहरबान होते हुये उल्टा कंपनी के खजाने भरने में पूरी मदद की। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह तीनों टोल 21 सितम्बर, 2013 तक बंद हो जाने चाहिए थे परन्तु अकाली सरकार ने बंद नहीं किये। इससे 21 सितम्बर, 2018 को फिर बंद किये जा सकते थे परन्तु कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब निवासियों के हितों के उलट जाते हुए कंपनी को टोल चालू रखने की छूट दी। यदि आज भी अकालियों या कांग्रेस की सरकार होती तो यह टोल कभी भी बंद न होते।

हमारे राजनीतिज्ञ ही नही कर रहे है लोगों के साथ वफ़ा


मुख्यमंत्री ने कहा, “यह पंजाब की बदकिसमती है कि हमारे राजनीतिज्ञों ने अपने ही लोगों के साथ वफ़ा नहीं की। पिछले समय में कांग्रेस और अकाली-भाजपा गठजोड़ की सरकारों ने अपने लोगों के हित सोचने की बजाय राज्य के खजाने दोनों हाथों लुटाया। इसकी स्पष्ट मिसाल इस प्रोजैक्ट से मिलती है कि कैसे सुखबीर सिंह बादल, विरोधी पक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा जो समझौते करने के मौके पर कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण मंत्री थे l

अकाली सरकार के लोक निर्माण मंत्री परमिन्दर सिंह ढींडसा छिप कर कंपनी के साथ मिलीभुगत करके लोगों की जेबों पर डाका मारते रहे।‘ राज नहीं सेवा’ का ढिंडोरा पीटने वाले कंपनी की सेवा में लगे रहे। इन नेताओं को लोगों के सामने स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने पंजाब निवासियों के साथ धोख क्यों किया।“

कैप्टन अमरिन्दर सिंह मुख्य मंत्री तो प्रताप सिंह बाजवा थे लोक निर्माण मंत्री

इस प्रोजैक्ट के पृष्टभूमि के बारे विस्तार में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 123.64 करोड़ रुपए के इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत रोहन राजदीप टोलवेअज़ कंपनी ने 104. 96 किलोमीटर सड़क बनानी थी और इस संबंधी कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार के समय 6 दिसंबर, 2005 में समझौता हुआ और उस समय पर प्रताप सिंह बाजवा लोक निर्माण मंत्री थे।

उस मौके पर कैप्टन सरकार ने कंपनी पर मेहरबान होते हुये 123.64 करोड़ रुपए के कुल प्रोजैक्ट में से 49.45 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी थी। कंपनी ने साल 2007 में नयी सरकार के गठन से पहले 6 मार्च, 2007 को यह तीनों ही टोल चालू कर दिए थे। समझौते के अंतर्गत कंपनी ने 5 मार्च, 2013 तक सड़क पर कोलतार डालने का काम पूरा करना था परन्तु यह काम 30 अप्रैल, 2015 को पूरा किया गया जो 786 दिन लेट था।

इस देरी के लिए कंपनी पर 24.30 करोड़ जुर्माना और 37.30 करोड़ रुपए ब्याज समेत कुल 61.60 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूल किया जा सकता था परन्तु उस समय की अकाली-भाजपा गठजोड़ सरकार ने जुर्माना वसूलने की बजाय माफ कर दिया जो पंजाब के लोगों को शरेआम धोखा देने वाला कदम था।

Rajesh Sachdeva February 15, 2023 February 15, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?