The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
चंडीगढ़पंजाब

भूजल के रीचार्ज के लिए Telangana मॉडल को punjab में लागू करने की संभावना तलाशने का किया ऐलान

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/02/16 at 5:38 PM
Rajesh Sachdeva
Share
3 Min Read
SHARE

— पंजाब में भूजल को बचाने के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी पहल

दी स्टेट हैडलाइंस
हैदराबाद, 16 फरवरी l
राज्य में भूजल के स्तर को और गिरने से रोकने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज इस कीमती प्राकृतिक संसाधन के संरक्षण और राज्य में भूजल के रीचार्ज की रफ़्तार तेज़ करने के लिए तेलंगाना मॉडल को अपनाने की संभावना तलाशने का ऐलान किया है।

Contents
— पंजाब में भूजल को बचाने के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी पहलभूजल को बचाने के लिए यह मॉडल को पंजाब में लागू करना जरूरी कल्याण और खुशहाली के लिए भूजल का सावधानीपूर्वक प्रयोग


सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ जल संसाधन के तेलंगाना मॉडल का विश्लेषण करने पहुँचे मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी मॉडल है, जिसका मंतव्य भूजल के स्तर को ऊपर उठाने के लिए पानी के रीचार्ज की रफ़्तार तेज़ करना है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार ने राज्य भर में भूजल को बचाने के लिए गाँवों में छोटे-छोटे डैम बनाए हैं। भगवंत मान ने कहा कि इसके नतीजे के तौर पर गाँवों में भूजल का स्तर दो मीटर तक ऊपर आ गया है।

भूजल को बचाने के लिए यह मॉडल को पंजाब में लागू करना जरूरी


मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढिय़ों के लिए भूजल को बचाने के लिए इस मॉडल को पंजाब में लागू करना आज के समय की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि इस मॉडल के विश्लेषण का हमारा एकमात्र मकसद आने वाली पीढिय़ों के भले के लिए भूजल के गिरते स्तर को बचाना है। भगवंत मान को डैमों के दौरे के दौरान तेज़ी से घट रहे भूजल को बचाने की नई तकनीकों के बारे में भी अवगत करवाया गया। उन्होंने पानी बचाने और भूजल के स्तर को बढ़ाने के इस नए और अलग ढंग की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि तेलंगाना ने इस बहु-समर्थकीय रणनीति की मदद से भूजल के स्तर को ऊँचा उठाकर अपनी समूची सिंचाई प्रणाली की कायाकल्प की है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों में माइनर सिंचाई टैंकों (एम.आई.टी.) की बहाली, बड़े और दर्मियाने प्रोजैक्टों को एम.आई. टैंकों के साथ जोडऩा और कृत्रिम रिचार्ज ढांचे जैसे कि चैक डैम, परकोलेशन टैंक, रिचार्ज शाफ्ट और अन्य विधियों का निर्माण शामिल है।

कल्याण और खुशहाली के लिए भूजल का सावधानीपूर्वक प्रयोग

भगवंत मान ने आगे कहा कि हमारे किसानों के कल्याण और खुशहाली के लिए भूजल का सावधानीपूर्वक प्रयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली को तेलंगाना के माहिरों की सलाह के साथ पंजाब में अपनाने की संभावना तलाशी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूजल के हो रहे दुरुपयोग के कारण पंजाब भर में पानी का स्तर तेज़ी से गिर रहा है। उन्होंने अफ़सोस जताया कि हमारे 150 ब्लॉकों में से 78 प्रतिशत से अधिक भूजल नीचे जाने के कारण ‘डार्क ज़ोन’ में हैं। भगवंत मान ने उम्मीद अभिव्यक्ति कि इस क्रांतिकारी विधि से पंजाब जल्द ही अपने भूजल को रिचार्ज करने के योग्य हो जाएगा।

Rajesh Sachdeva February 16, 2023 February 16, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?