The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
पंजाब

भगवंत मान से मिले बीजेपी लीडर संजय टंडन, लंबी हुई गुफ्तगू

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2024/01/11 at 2:02 PM
Rajesh Sachdeva
Share
3 Min Read
Sanjay Tandon meet Bhagwant Mann in Chandigarh
Sanjay Tandon meet Bhagwant Mann in Chandigarh
SHARE

भगवंत मान से पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट में हुई मुलाकात, काफी देर तक करना पड़ा इंतजार

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
चंडीगढ़ भाजपा के सीनियर लीडर संजय टंडन की सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ लंबी मुलाकात हुई है। संजय टन्डन मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने के लिए पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट में पहुंचे थे। जहां पर उन्हें कुछ देर तक इंतजार करना पड़ा और उसके पश्चात उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हुई।

Contents
भगवंत मान से पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट में हुई मुलाकात, काफी देर तक करना पड़ा इंतजारकरीब एक घंटा रुके सेक्रेटेरिएट में संजय टण्डनबेटे की शादी है, निमंत्रण देने आया था मुख्यमंत्री को

मुख्यमंत्री के साथ चाय के कप के साथ संजय टंडन की काफी देर तक गुफ्तगू हुई और उसके पश्चात संजय टंडन वापस रवाना हो गए। संजय टंडन कि इस मुलाकात को लेकर काफी ज्यादा कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आगामी लोकसभा चुनाव के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान के संपर्क में चल रहे हैं तो वहीं पर दूसरी तरफ संजय टंडन द्वारा इन सभी खबरों बेबुनियाद करार दे दिया है।

करीब एक घंटा रुके सेक्रेटेरिएट में संजय टण्डन

संजय टंडन लगभग 1 घंटे के करीब पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट में रुके रहे। जहां पर उन्होंने पहले तो मुख्यमंत्री के राजनीतिक सेक्रेटरी से बातचीत की तो उसके पश्चात वह एक आईएएस के कमरे में भी कुछ देर तक मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करने के लिए इंतजार करते रहे। जिस समय संजय टंडन सिविल सेक्रेटेरिएट में पहुंचे, उस समय कैबिनेट की मीटिंग चल रही थी। जिसके कारण उन्हें कुछ देर तक मुलाकात के लिए इंतजार करना पड़ा। संजय टंडन करीब 12:30 बजे सिविल सेक्रेटेरिएट में पहुंचे और करीब पौने दो बजे उन्होंने वहां से वापसी की थी।

बेटे की शादी है, निमंत्रण देने आया था मुख्यमंत्री को

संजय टंडन द्वारा किसी भी तरह की राजनीतिक मुलाकात के संबंध में साफ इनकार करते हुए कहा कि उनके बेटे की शादी अगले दिनों में है। जिसका निमंत्रण पत्र वह देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ यह मुलाकात उनकी निजी थी। इसमें किसी भी तरह का राजनीतिक संबंध नहीं है। आम आदमी पार्टी से राजनीतिक संबंधों के संबंध में इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि वह तो अपने बेटे की शादी का निमंत्रण पत्र ही देने आए थे। इसके अलावा उनके मुख्यमंत्री भगवंत मन से कोई बातचीत भी नहीं हुई है। उनके मुख्यमंत्री से अच्छे संबंध है। जिसके चलते वह अपने बेटे की शादी का निमंत्रण पत्र देने पहुंचे थे।

यह भी पढ़े :

  • Maruti Suzuki EVX की पहली झलक आई सामने, Mahindra और TATA का खेल खत्म
  • Maruti Alto K10 पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, ऐसे करें अप्लाई
  • Xiaomi Electric Car: Xiaomi मोबाइल के बाद कार मार्किट में उतरा, धांसू कार की लांच
  • Ola Electric Scooter Discount Offer: 26000 का डिस्काउंट, ऑफर लिस्ट जारी

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva January 11, 2024 November 20, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?