The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
पंजाब

पंजाब में Mining Mafia का “खौफ”, गुंडे रहे है अधिकारियों के घरों के बाहर ‘रैकी’

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/08/12 at 8:07 AM
Rajesh Sachdeva
Share
5 Min Read
Mining Mafia
Mining Mafia
SHARE

— रोपड़ और आनंदपुर साहिब समेत पंजाब के कई जिलों से अधिकारी कर रहे हैं शिकायत

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़ l
पंजाब में Mining Mafia का ‘डर’ खनन विभाग के अधिकारियों को कुछ ज्यादा ही सता रहा है और इनका खौफ तक अधिकारीयों में फैला हुया है l स्थिति यह है कि माइनिंग विभाग में कार्यरत अधिकारी कब घर से बाहर या फिर दफ्तर से कहीं भी जाते हैं, इसकी सारी जानकारी माइनिंग माफिया तक पहुंच रही है l माइनिंग माफिया के गुंडे लगातार इन अधिकारियों का पीछा कर रहे हैं और उनके घरों से लेकर दफ्तरों तक पीछा किया जा रहा है l इस संबंध में अधिकारियों ने खुद विभाग के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को जानकारी दे दी है और वे जल्द ही इस संबंध में अपने स्तर पर कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी प्रक्रिया गुप्त रूप से किया जाएगा।

Contents
— रोपड़ और आनंदपुर साहिब समेत पंजाब के कई जिलों से अधिकारी कर रहे हैं शिकायतMining Mafia के ‘गुंडे’ अधिकारियों पर रख रहे है 24 घंटे नजरखनन माफिया पहुंचा सकते हैं नुकसानमामला विचाराधीन है, हम जल्द कार्रवाई करेंगे: गुरमीत सिंह

Mining Mafia के ‘गुंडे’ अधिकारियों पर रख रहे है 24 घंटे नजर

जानकारी के मुताबिक पंजाब में अवैध माइनिंग को खत्म करने की कोशिश में जुटी पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार काफी हद तक सफल भी रही है और सख्त कदम भी उठाए गए हैं, लेकिन फिर भी Mining Mafia से जुड़े लोग अपना अवैध कारोबार जारी रखे हुए हैं l वे हर संभव प्रयास भी कर रहे हैं कि उनका यह नाजायज काम चलता रहे l इस कोशिश में खनन माफिया सरकारी अधिकारियों को भी निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं l

पिछले कुछ समय से माइनिंग माफिया के ‘गुंडे’ विभागीय अधिकारियों के घरों के बाहर चौबीसों घंटे नजर रख रहे हैं कि अधिकारी घर छोड़कर कब और कहां जा रहे हैं। जब भी खनन विभाग के कोई एस.डी.ओ और जब एक्सियन स्तर तक का कोई अधिकारी अपने घर या कार्यालय से निकलकर अपनी गाड़ी में बैठता है तो टेलीफोन की घंटी बजती है कि वह अधिकारी अपनी गाड़ी में बैठ गया है। इसके साथ ही रैकी कर रहे गुंडे अधिकारी की गाड़ी का पीछा भी कर रहे हैं l इस तरह रोपड़ और आनंदपुर साहिब से ही इस तरह की अधिक जानकारी मिल रही है, जबकि अन्य पंजाब के अधिकारी भी ऐसी घटनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

खनन माफिया पहुंचा सकते हैं नुकसान

खनन विभाग के अधिकारियों की रैकी अब तक अवैध माइनिंग पर छापेमारी रोकने के मकसद से ही की जा रही है, लेकिन अधिकारियों को डर है कि भविष्य में ये माफिया उन्हें भी निशाना बना सकते हैं, क्योंकि छापेमारी से माइनिंग माफिया निशाने पर होंगे l अगर उन्हें पता चल जाए कि अधिकारी छापेमारी करने आ रहे हैं तो वे पहले से तैयारी करते हुए किसी हथियार या किसी अन्य चीज से अधिकारियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं l यह खौफ उनसे सता रहा है l

यह खबर भी पढ़े :

  • Liquor Shop for Women: AAP सरकार ने महिलाओं के लिए खोला शराब का ठेका
  • Punjab Panchayat Election 2023: सभी पंचायते भंग सरकार ने पंचायत चुनाव को लेकर लिया फैसला
  • Punjab Panchayat Election का ऐलान
  • OMG 2 Full Movie in HD Leaked : धडाधड हो रही है डाउनलोड
मामला विचाराधीन है, हम जल्द कार्रवाई करेंगे: गुरमीत सिंह

माइनिंग विभाग के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आया है और वे इसे गंभीरता से ले रहे हैं l इस मामले में जल्द ही कार्रवाई की जायेगी l रैकी किसी भी उद्देश्य से की जाए, उसको गलत ही माना जाएगा। इसलिए इस तरह की गुंडागर्दी करने वाले के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Rajesh Sachdeva August 12, 2023 August 12, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?