The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
पंजाब

शिक्षा के लिए मिले 3136 करोड़, आएगी शिक्षा क्षेत्र में क्रांति

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/03/10 at 4:55 PM
Rajesh Sachdeva
Share
4 Min Read
Harjot Singh Bains
SHARE

— शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद

— पंजाब के सरकारी स्कूलों के लिए 2847 करोड़ रूपए रखे

कश्मीर चंद
दी स्टेट हैडलाइंस, चंडीगढ़l

Contents
— शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद — पंजाब के सरकारी स्कूलों के लिए 2847 करोड़ रूपए रखेबजट में स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 2847 करोड़ रुपएपेशेवर प्रशिक्षण और सोफ्ट स्किल एंड कम्यूनिकेशन ट्रेनिंग करने का प्रस्ताव

पंजाब सरकार द्वारा पेश बजट को शिक्षा क्षेत्र में बेमिसाल बदलावों का रास्ता साफ करने वाला बताते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बजट में स्कूल शिक्षा, ऊच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा को प्राथमिकता दी है और 3136 करोड़ रूपये बजट में रखे हैl जिसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बधाई की पात्र है।
हरजोत बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार के दूसरे बजट में शिक्षा के लिए 3136 करोड़ रखते हुए इस क्षेत्र को सबसे अधिक प्राथमिकता दी है और इसमें बीते वर्ष 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे स्पष्ट है कि सरकार पंजाब बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के योग्य बनाने के लिए स्कूलों के बुनियादी ढांचे की कायाकल्प करने के लिए चोखे फंड रखे हैं।

बजट में स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 2847 करोड़ रुपए

कैबिनेट मंत्री ने विस्तार सहित बताया कि बजट में स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 2847 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है, जबकि ऊच्च शिक्षा के लिए 186 करोड़ रुपए और तकनीकी शिक्षा के लिए 103 करोड़ रुपए रखे गए हैं, जिसके लिए सरकार बधाई की पात्र है।
उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों की देखभाल के लिए 99 करोड़, अध्यापक/स्कूल प्रमुखों/शिक्षा प्रबंधकों के कौशल विकास के कार्यक्रम के लिए 20 करोड़ रुपए, स्कूल ऑफ ऐमीनैंस के लिए 200 करोड़, ओ.बी.सी. विद्यार्थियों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए 18 करोड़ रुपए, एस.सी. विद्यार्थियों के लिए प्री-मैट्रिक 60 करोड़ रूपए, पंजाब युवा उद्यमी कार्यक्रम के अंतर्गत शुरुआती पैसे के तौर पर प्रति विद्यार्थी 2000 रुपए देने की योजना के लिए 30 करोड़, सरकारी स्कूलों में सोलर पैनल सिस्टम लगाने के लिए 100 करोड़, सरकारी स्कूलों में चारदीवारी समेत बुनियादी ढांचे की अपग्रेडेशन के लिए 324 करोड़ रुपए, मिड डे मील के लिए 456 करोड़ रूपए, समग्र शिक्षा अभियान के लिए 1425 करोड़ रूपए, प्री-प्राईमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों को वर्दियों के लिए 25 करोड़ रूपए और स्कूलों की मरम्मत समेत रखरखाव और मुफ़्त किताबों के लिए 90 करोड़ रुपए रखे गए हैं।

यह भी पढ़े : OPS को भूल जाएं, बजट नही पुरानी स्कीम का अनुबंध

पेशेवर प्रशिक्षण और सोफ्ट स्किल एंड कम्यूनिकेशन ट्रेनिंग करने का प्रस्ताव

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ऊच्च शिक्षा विभाग के अधीन दो नई योजनाओं के अधीन पेशेवर प्रशिक्षण और सोफ्ट स्किल एंड कम्यूनिकेशन ट्रेनिंग करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा बुनियादी ढांचे की सुविधाओं में सुधार और पुस्तकालय की स्थापना के लिए 68 करोड़ रूपए, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के लिए 116 करोड़ रुपए और उर्दू अकादमी मलेरकोटला के नवीनीकरण और मज़बूतीकरण के लिए 2 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
स. बैंस ने कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग के लिए बजट में 103 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें से 63 करोड़ रुपये औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के उन्नयन और पूर्णता के लिए तथा 40 करोड़ रुपये औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के कौशल उन्नयन के लिए रखे गए हैं।

H

Rajesh Sachdeva March 10, 2023 March 10, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?