The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
चंडीगढ़पंजाब

इस राज्य में ड्रोन के जरिये होगा Plantation

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2024/08/20 at 7:48 PM
Rajesh Sachdeva
Share
3 Min Read
Plantation will be done through drones in this state - lalchand kataruchak
Plantation will be done through drones in this state - lalchand kataruchak
SHARE

Plantation पायलट परियोजना का लाल चंद कटारूचक्क ने शुभारंभ किया

चंडीगढ़/पठानकोट, 20 अगस्त
धार ब्लॉक में वनों का विस्तार करने और उनकी सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत शाहपुर कंडी के पास स्थित गाँव घटेरा के 30 हेक्टेयर जंगल में ड्रोन के माध्यम से विभिन्न प्रकार के बीजों का छिड़काव किया गया। इस से Plantation में फायदा होगा।

Contents
Plantation पायलट परियोजना का लाल चंद कटारूचक्क ने शुभारंभ किया24,000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले हुए हैं वन

इस मौके पर पंजाब के वन एवं वन्य जीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, डीसी पठानकोट आदित्य उप्पल, वनपाल संजीव तिवारी (आईएफएस), डीएफओ धर्मवीर (आईएफएस), और अन्य अधिकारियों ने ड्रोन के माध्यम से तुलसी, आंवला, जामुन, हरड़, बेहड़ा, सुआजन और अन्य कई प्रकार के बीजों को मिट्टी की गेंदों में लपेटकर जंगलों में छिड़काव किया गया। 

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि पूरे पंजाब में हरियाली मिशन के तहत पौधारोपण (Plantation) का काम किया जा रहा है, जिसके तहत पंजाब में विभिन्न प्रजातियों के तीन करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं। अब पायलट परियोजना के तहत धार ब्लॉक के जंगलों में पौधों का विस्तार करने के लिए पूरे जिले में पांच लाख बीजों को ड्रोन के माध्यम से जंगलों में छिड़काव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग द्वारा मिट्टी की गेंदें बनाकर ,उनमें तुलसी, आंवला, जामुन और अन्य बीजों को डालकर जंगलों में छिड़काव किया गया है।

24,000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले हुए हैं वन

उन्होंने यह भी बताया कि धार ब्लॉक में लगभग 24,000 हेक्टेयर क्षेत्र में वन फैले हुए हैं, इसलिए घने जंगलों में, जहाँ मजदूरों और अन्य साधनों के साथ Plantation नहीं लगाए जा सकते, वहाँ ड्रोन के माध्यम से बीज छिड़के जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त गेंदों के माध्यम से छिड़क गए बीज 20 दिनों के भीतर ही जंगलों में अंकुरित होना शुरू हो जाएंगे, जिससे वनों का विस्तार लगातार होता रहेगा।

इस मौके पर डीसी आदित्य उप्पल, वनपाल संजीव तिवारी, डीएफओ धर्मवीर, रेंज अधिकारी मुकेश वर्मा, ब्लॉक अधिकारी अजय पठानिया, ब्लॉक अधिकारी पवन कुमार, साहिब सिंह साबा, ब्लॉक समिति सदस्य बलकार सिंह पठानिया, सरपंच करतार सिंह, सोहन लाल, रोशन लाल भगत, मिंटू मसीह और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़े :- 2025 तक Road Accident Deaths दर में आएगी 50 फीसदी कटौती

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva August 20, 2024 August 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?