The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
पंजाब

नगर काउंसिल अध्यक्ष के साथ खड़े हो गये हरचंद बरसट, बोले “घबराओ नही बैठा हूँ मैं”  

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/03/23 at 4:17 PM
Rajesh Sachdeva
Share
5 Min Read
हरचंद बरसट
हरचंद बरसट
SHARE

— समाना के विकास में नहीं आने दो कोई कमी, मैं दूंगा तुम्हारा साथ : हरचंद बरसट

— कैबिनेट मंत्री के विधान सभा हल्के में राजनीतक धमाका

दी स्टेट हैडलाइंस
समाना, 22 मार्च l
कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा के विधानसभा हलके समाना में ही सरगर्मियां शुरू करते हुए संगठन मंत्री हरचंद बरसट की तरफ से राजनीतिक धमाका कर दिया गया है। हरचंद सिंह बरसट की तरफ से ना सिर्फ राजनीतिक सरगर्मी की गई है बल्कि एक मैसेज भी दिया गया है कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, अभी वह भी समाना विधानसभा हलके में बैठे हैं l अगर किसी भी तरह की परेशानी हो तो वह (हरचंद सिंह बरसट) सामने आकर किसी के खिलाफ भी काम करने के लिए तैयार है। हरचंद सिंह बरसट द्वारा समाना दौरे में कांग्रेस के नगर काउन्सिल प्रधान अश्वनी गुप्ता व कांग्रेस के सभी एमसी को थापी भी दे दी गई है कि वह खुलकर काम करें और किसी से भी घबराने की जरूरत नहीं है।

Contents
— समाना के विकास में नहीं आने दो कोई कमी, मैं दूंगा तुम्हारा साथ : हरचंद बरसट— कैबिनेट मंत्री के विधान सभा हल्के में राजनीतक धमाका नगर काउंसिल कांग्रेस की हो या फिर आप की खुलकर होगा विकासआप में शामिल हुए 5 नगर काउंसलर नहीं दिए दिखाईजोश में दिखाई दिए अश्वनी गुप्ताचेतन सिंह जोड़ा माजरा को पड़ेगा फर्क

इसमें इशारा कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा की तरफ किया जा रहा माना जा रहा है। किसको राजनीतिक झटका कहें या फिर चेतन सिंह जोड़ामाजरा के लिए नई मुश्किल कहें क्योंकि अभी तक समाना में चेतन सिंह जोड़ामाजरा के अनुसार ही सब कुछ चलता आया है परंतु अब नए राजनीतिक समीकरण के चलते पंजाब राज्य मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट भी सरगर्म हो गए हैं।

नगर काउंसिल कांग्रेस की हो या फिर आप की खुलकर होगा विकास

समाना पहुंचे मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि नगर काउंसिल में ज्यादातर म्युनिसपल काउंसलर कांग्रेस पार्टी से संबंधित हैं तो इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि जिस को भी जनता ने चुन कर भेज दिया है वह सरकार का एक अंग बनकर ही काम करेगा। ऐसे में वह किसी के साथ भी भेदभाव नहीं कर सकते कि यह नगर काउंसिल कांग्रेस की है या फिर आम आदमी पार्टी की है। समाना नगर काउंसिल खुलकर काम करें उसका साथ मौजूदा सरकार की तरफ से दिया जाएगा क्योंकि विकास के मामले में किसी भी तरह का भेदभाव करने का स्वभाव इस पार्टी का नहीं है।

आप में शामिल हुए 5 नगर काउंसलर नहीं दिए दिखाई

हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के 5 नगर काउंसलर आज दिखाई ही नहीं दिए जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार में संगठन मंत्री व पंजाब राज्य मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट समाना दौरे पर आए हुए थे। हैरानी की बात है कि कांग्रेस के नगर काउंसलर की तरफ से हरचंद सिंह बरसट के साथ खुलकर मुलाकात की गई जबकि आम आदमी पार्टी के काउंसलर दिखाई तक नहीं दिए।

जोश में दिखाई दिए अश्वनी गुप्ता

कल तक आम आदमी पार्टी को गालियां निकालने वाले नगर काउंसिल समाना के प्रधान अश्विनी गुप्ता आज काफी ज्यादा जोश में दिखाई दिए। नगर काउंसिल के प्रधान अश्विनी गुप्ता की तरफ से पंजाब राज्य मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट का ना सिर्फ जमकर स्वागत किया गया बल्कि उनके गुणगान करने में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी गई जिससे साफ नजर आ रहा था कि आने वाले दिनों में समाना में कुछ समीकरण अलग ही दिखाई देंगे।

यह भी पढ़े : Congress MLA नालायक विद्यार्थी, फेल होने का भी नही इनको डर

चेतन सिंह जोड़ा माजरा को पड़ेगा फर्क

हरचंद सिंह बरसट की संगठन में काफी ज्यादा पकड़ है और अब वह सरकार का एक अंग बन चुके हैं इसलिए उनकी समाना में सरगर्मी से चेतन सिंह जोड़ामाजरा को काफी ज्यादा फर्क पड़ने वाला है। सरकार में हरचंद सिंह बरसट की तरफ से काम करवाए भी जा सकते हैं और किसी के भी पक्ष में सरकार की तरफ से फैसला भी करवाया जा सकता है l ऐसे में चेतन सिंह जोड़ामाजरा का समाना में एकाधिकार खत्म होता भी दिखाई देगा। इस लिए ही आने वाले दिनों में समाना में समीकरण देखने लायक होंगे। 

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Rajesh Sachdeva March 23, 2023 March 22, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

विजिलेंस की तरह से PSPCL मुलजिम रिश्वत लेते काबू
पंजाब

PSPCL का जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 17, 2025
CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
पंजाब

दिल्ली चुनाव का ऐलान, चुनाव कमीशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

January 7, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?