The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
हरियाणा

विस अध्यक्ष कल्याण ने की मुख्य सचिव के साथ बैठक

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2024/12/27 at 6:29 PM
Rajesh Sachdeva
Share
2 Min Read
SHARE

विधेयकों के प्रारूप निर्धारित समयावधि में ही मिले समाधान

चंडीगढ़, 27 दिसंबर
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव विवेक जोशी समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विधान सभा के कामकाज और सचिवालय से संबंधित अनेक मसलों पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने सभी विषयों पर बैठक करके अधिकारियों को उचित निर्देश देने का आश्वासन दिया है।


विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के विभागों की ओर से विधेयकों के प्रारूप निर्धारित समयावधि में ही मिलने चाहिए। विधेयकों का मसौदा देरी से मिलने के कारण विधायक उसका ठीक से अध्ययन नहीं कर पाते। विधायकों की सार्थक चर्चा से ही विधेयक पारित होने चाहिए। इसी प्रकार विधान सभा की कमेटियों में उठाए गए मसलों पर भी विभागों की ओर से समयबद्ध ढंग से जवाब मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि विधान सभा की कमेटियां सदन का लघु रूप है, इसलिए इनकी कार्यवाही को गंभीरता से लेना चाहिए।


विधान सभा सचिवालय से संबंधित अनेक अन्य महत्वपूर्ण विषय भी मुख्य सचिव के संज्ञान में लाए गए। विधान सभा कमेटियों के अध्ययन दौरों से संबंधित यात्रा-व्यय की अनुमति में देरी के मसले पर भी बैठक में चर्चा हुई।


चर्चा में आया कि विधान सभा से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण कार्यों में कई बार अनापेक्षित रूप से अधिक समय लग जाता है, जिससे विधायक तथा विधायी कार्य प्रभावित होते हैं। इस मामले में बेहतर समन्वय के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि निकट भविष्य में विधायकों और विधान सभा कर्मचारियों के प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इनके लिए समुचित प्रबंध प्रदेश सरकार के संबंधित विभागों को करने हैं।

Rajesh Sachdeva December 27, 2024 December 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Krishan Lal Panwar
हरियाणा

स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को पूरा करेगा हरियाणा : Krishan Lal Panwar

January 7, 2025
Nayab Singh Saini
हरियाणा

गुरु गोबिन्द सिंह जी ने समाज व धर्म के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया : Nayab Singh Saini

January 6, 2025
World class Baba Banda Singh Bahadur Memorial will soon be built in Lohgarh
हरियाणा

लोहगढ़ में जल्द बनेगा विश्वस्तरीय Baba Banda Singh Bahadur स्मारक

January 6, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?