The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
चंडीगढ़हरियाणा

पंजाब के लोगों ने जो हाल बादल परिवार का किया, हरियाणा में वही चौटाला परिवार का होगा: Anurag Dhanda

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2024/01/23 at 4:19 PM
Rajesh Sachdeva
Share
8 Min Read
Aam Aadmi Party vice president Anurag danda address in sirsa
Aam Aadmi Party vice president Anurag danda address in sirsa
SHARE

— Aam Aadmi Party के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Anurag Dhanda शनिवार देर शाम को गांव चौटाला की जनसभा

दी स्टेट हैडलाइंस
सिरसा, 8 अक्टूबर l Aam Aadmi Party के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Anurag Dhanda शनिवार देर शाम को गांव चौटाला में परिवार जोड़ो अभियान के तहत जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुंडियां मौजूद रहे। इस दौरान जिला परिषद उम्मीदवार सुभाष, सरपंच उम्मीदवार डॉक्टर विनोद, हनुमान बाल्मिकी समेत कई परिवारों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। उन्होंने कहा कि चौटाला गांव अब बदलाव की तरफ देख रहा है। यहां के बड़े बड़े नेता बहुत दबंग हैं यदि कोई किसी पार्टी का समर्थन करे तो उनको उसके नतीजे भुगतने पड़ते हैं।

Contents
— Aam Aadmi Party के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Anurag Dhanda शनिवार देर शाम को गांव चौटाला की जनसभा रणजीत चौटाला कहते हैं हरियाणा में 24 घंटे बिजली आती है, जबकि खुद उनके गांव में भी 24 घंटे बिजली नहींजमाना बदल चुका है खानदानी सियासत हो चुकी है बंदआज आम घर के लोग ही पंजाब में सरकार चला रहे हैं अच्छी सरकार

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के कार्यकर्ता डोर टू डोर गए तो लोगों के मन से आवाज आई की हम सामने नहीं आ सकते लेकिन बटन झाडू का दबाएंगे। पंजाब में भी कहते थे बादल परिवार तो हार ही नहीं सकता, लेकिन जनता ने बादल परिवार को ही विधानसभा से बाहर भेज दिया। जनता के सामने बड़े बड़े धुरंधरों भी नहीं चलती।

उन्होंने कहा कि चौटाला गांव से पांच विधायक हैं, शायद ही कोई विधानसभा होगी जिसमें चौटाला गांव से कोई विधायक न रहा हो। इतने विधायक, मंत्री, मख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और उप प्रधानमंत्री होने के बावजूद भी गांव में एक डिस्पेंसरी है जिसमें न डॉक्टर है और न मशीनें है। आज तक इतने विधायक मिलकर एक अस्पताल नहीं बना सके। पंजाब में डेढ़ साल के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार ने 700 गांव में ऐसे अस्पताल बना दिए जहां सभी टेस्ट और दवाइयां फ्री हैं और यहां एक गांव में भी ऐसी सुविधा नहीं है। कहते हैं यहां बस अड्डे पर बसों से ज्यादा गोबर मिलता है।

रणजीत चौटाला कहते हैं हरियाणा में 24 घंटे बिजली आती है, जबकि खुद उनके गांव में भी 24 घंटे बिजली नहीं

उन्होंने कहा बिजली मंत्री रणजीत चौटाला कहते हैं कि हरियाणा में 5700 गांवों में 24 घंटे बिजली आती है। मंत्री जी अपने गांव में ही 24 घंटे बिजली नहीं दे पा रहे तो पूरे हरियाणा में कैसे देंगे। मोदी सरकार ने भी संसद में लिख कर दिया कि यदि पूरे हिंदुस्तान में 24 घंटे बिजली आती है तो केवल दिल्ली में आती है। दिल्ली के बाद आने वाले वक्त में पंजाब में 24 घंटे बिजली आएगी, क्योंकि वहां आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार है। आम आदमी पार्टी 2024 में हरियाणा में पूर्णबहुमत की सरकार बनाएगी। इसलिए आप सभी इस बदलाव का हिस्सा बनें।

उन्होंने कहा कि चौटाला गांव हमेशा से राजनीति बड़ी भागीदारी निभाते हुए आया है, लेकिन एक ही परिवार निभाता आया है। बाकी गांव के हजारों लोग भी राजनीति में अपनी भागीदारी निभाना चाहते हैं, लेकिन एक परिवार ने उनको कभी मौको नहीं दिया, इसलिए आज मौका है और सभी एकजुट होकर ये प्रण ले लो उस परिवार की भागीदारी को खत्म करना है जिसने चौटाला गांव और गांव के नाम का हमेशा इस्तेमाल किया। जिसने यहां काम नहीं करवाया उनको उनकी सही जगह दिखाना जरुरी है। उन्होंने कहा कि अब बदलाव का समय आ गया है और उसके लिए झाडू का बटन दबाना जरुरी है।

जिस दिन झाडू के निशान पर बटन दबाओगे उस दिन आपके बच्चों को नसीब सुधर जाएगा। उन्होंने कहा कि आज चौटाला के लोगों ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का झंडा थामा है, जिस उम्मीद के साथ इन्होंन आम आदमी पार्टी को चुना है तो इनका कभी निराशा हाथ नहीं लगेगी। आम आदमी पार्टी 2024 में ऐसा चुनाव लड़ेगी न कभी किसी पार्टी ने लड़ा है और न भविष्य में हिम्मत जुटा पाएगी। भाजपा, कांग्रेस और जजपा को अपनी जमानत बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

जमाना बदल चुका है खानदानी सियासत हो चुकी है बंद

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुंडियां ने कहा कि आज जमाना बदल चुका है खानदानी सियासत बंद हो चुकी है। पंजाब के लोगों ने भी भाई भतीजावाद की राजनीति को काफी बर्दाश्त किया अंत में उनको सियासत से बाहर करना पड़ा। उन्होंने कहा कि 2022 में पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को मौका दिया, तो अरविंद केजरीवाल ने जो वादे पंजाब के लोगों से किए थे वो सरकार बनने के तीन महीने के अंदर ही पूरे कर दिए।

पंजाब में स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बनाए जा रहे हैं। पंजाब में 82 प्रतिशत लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिल रही है। अफसरों के बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ने लगे हैं। पंजाब में दिल्ली के तर्ज पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। जो लोग पंजाब के लोगों को लूट रहे थे, उनको पजांब के लोगों ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया। पंजाब में बड़े बड़े धुरंधरों को हराकर 117 में से 92 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती। पंजाब की जनता ने राजा महाराजाओं का साथ छोड़कर आम लोगों का साथ दिया।

यह खबर भी पढ़े :

  • Jeera Pani Peene ke Fayde: कई बिमारियों पर भारी जीरा पानी
  • सौंफ खाने के बेशुमार फायदे, एक चमच आप के शरीर को कर देगा तरोताजा
  • इस दिन रखा जायेगा करवा चौथ का व्रत, जाने सही तिथि, मुहूर्त, विधि और चाँद का समय
  • बालों के झड़ने व और समस्या के लिए, इस तेल में प्याज रस मिलाकर करे

आज आम घर के लोग ही पंजाब में सरकार चला रहे हैं अच्छी सरकार

उन्होंने कहा कि चाहे अमीर हो या गरीब जनता के पास वो सबसे बड़ी ताकत है, जिसको वोट कहते हैं। उस वोट से आप अपनी मर्जी की सरकार बना सकते हो जैसे पंजाब ने बनाई है। पंजाब में दूसरी पार्टियों के धुरंधर कहते थे कि हमें तजुरबा है, इनको राजनीति नहीं आती। लेकिन आज आम घर के लोग ही पंजाब में सरकार चला रहे हैं और अच्छी सरकार चला रहे हैं।

आम लोगों ने बड़े बड़े नेताओं को धाराशायी किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार में धान की फसल के लिए 14 से 16 घंटे बिजली दी जाती है, किसानों को मोटर भी बंद करनी पड़ती है। फसलों का अच्छा दाम दिया जा रहा है। भगवत मान की सरकार ने मात्र डेढ साल के अंदर 36000 से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों के पास समय है और समय बदलाव चाहता है। अपने प्रदेश और बच्चों के भविष्य के लिए वोट करो और हरियाणा में आम लोगों की अपनी सरकार बनाओ।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva January 23, 2024 October 8, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
Krishan Lal Panwar
हरियाणा

स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को पूरा करेगा हरियाणा : Krishan Lal Panwar

January 7, 2025
Nayab Singh Saini
हरियाणा

गुरु गोबिन्द सिंह जी ने समाज व धर्म के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया : Nayab Singh Saini

January 6, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?