The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
हरियाणा

पशुपालन मंत्री ने अधिकारियों से की बजट पूर्व चर्चा

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2025/01/01 at 8:20 PM
Rajesh Sachdeva
Share
3 Min Read
Cabinet Minister Haryana Shyam Singh Rana
Cabinet Minister Haryana Shyam Singh Rana
SHARE

लावारिश पशुओं की समस्या होगी खत्म, गोशालाओं का होगा विस्तार

चंडीगढ़, 1 जनवरी – हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बजट पूर्व चर्चा की और आगामी बजट के लिए पशुपालकों के हित में व्यापक तैयारी करने पर जोर दिया। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए।

पशुपालन मंत्री ने लावारिश पशुओं की समस्या को जड़ से खत्म करने का संकल्प लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शहरों को लावारिश मवेशियों से मुक्त किया जाए और इन्हें गोशालाओं में भेजा जाए। उन्होंने इन पशुओं के पुनर्वास और समस्या के समाधान के लिए जियो-टैगिंग का उपयोग करने और अधिक गोशालाओं के निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने को कहा।

बैठक में मंत्री ने राज्य में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर फीडबैक लिया और अधिकारियों को विभाग से संबंधित घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए । उन्होंने पशुधन नस्ल सुधार और हरियाणा की स्थानीय नस्लों, विशेषकर हरियाणा गाय और मुर्रा भैंस को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

श्री राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष मवेशी प्रजनन केंद्र, उन्नत पशु चिकित्सा क्लीनिक और मेगा गोशालाओं की स्थापना की योजना भी तैयार की जाए। यह कदम हरियाणा और मुर्रा जैसी स्वदेशी नस्लों को प्रोत्साहन देने के लिए उठाए जा रहे हैं।

इसके अलावा, मंत्री ने अधिकारियों को पशुधन बीमा योजनाओं में अधिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कोई ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति परिवारों द्वारा पाले जाने वाले भेड़, बकरी और सूअर जैसे पशुओं का बिना किसी लागत के बीमा कराने की योजना पर काम कर रही है।

          मंत्री ने यह भी घोषणा की कि पूरे राज्य में मोबाइल पशु चिकित्सा क्लीनिक शुरू करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इस कदम से पशु चिकित्सा देखभाल तक आसान पहुंच और व्यापक कवरेज सुनिश्चित किया जा सकेगा।

          उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पशुपालन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए पशुधन और किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करना प्राथमिकता होगी।

यह भी पढ़े :

Tata Punch EV नई अवतार के साथ Indian Market में हुई लॉन्च

New Year Offer Honda SP 125 जबरदस्त लुक के साथ धाकड़ ऑफर में ले जाएँ घर

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva January 1, 2025 January 1, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Krishan Lal Panwar
हरियाणा

स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को पूरा करेगा हरियाणा : Krishan Lal Panwar

January 7, 2025
Nayab Singh Saini
हरियाणा

गुरु गोबिन्द सिंह जी ने समाज व धर्म के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया : Nayab Singh Saini

January 6, 2025
World class Baba Banda Singh Bahadur Memorial will soon be built in Lohgarh
हरियाणा

लोहगढ़ में जल्द बनेगा विश्वस्तरीय Baba Banda Singh Bahadur स्मारक

January 6, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?