The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
हरियाणा

अड़ियल रवैया छोड़कर किसानों से बातचीत करके समाधान निकाले बीजेपी सरकार : Bhupinder Singh Hudda

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2025/01/03 at 5:06 PM
Rajesh Sachdeva
Share
3 Min Read
Bhupinder Singh Hudda
Bhupinder Singh Hudda
SHARE

किसान नेता डल्लेवाल की सेहत बहुत नाजुक, मांगें मानकर तुरंत अनशन खत्म करवाए सरकार

चंडीगढ़, 3 जनवरी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hudda) ने कहा है कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत बहुत नाजुक बताई जा रही है। इसलिए बीजेपी सरकार को अड़ियल रवैया छोड़कर तुरंत उनकी मांगों का समाधान करते हुए अनशन खत्म करवाना चाहिए। उनका जीवन सभी के लिए अनमोल है। क्योंकि वो निजी स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि किसानों की उचित मांगों के लिए अनशन कर रहे हैं।

Contents
किसान नेता डल्लेवाल की सेहत बहुत नाजुक, मांगें मानकर तुरंत अनशन खत्म करवाए सरकारकांग्रेस के अलावा कोई भी पार्टी किसानों के हित में नहीं सोचती : Bhupinder Singh Hudda

Bhupinder Singh Hudda अपने आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों की मांग पूरी तरह जायज और कई साल पुरानी है। खुद बीजेपी ने एमएसपी का वादा करके किसान आंदोलन को खत्म करवाया था। किसान सरकार को वही वादा याद दिला रहे हैं। कांग्रेस शुरू से ही किसानों को स्वामीनाथन फार्मूले के तहत एमएसपी देने की पक्षधर रही है। बीजेपी ने भी स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करके किसानों की आय डबल करने का वादा किया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद वो अपने वादे को भूल गई और किसानों की आय डबल करने की बजाए उसकी लागत को कई गुना बढ़ा दिया।

कांग्रेस के अलावा कोई भी पार्टी किसानों के हित में नहीं सोचती : Bhupinder Singh Hudda

भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hudda) ने कहा कि कांग्रेस के अलावा कोई भी पार्टी किसानों के हित में नहीं सोचती, वो सिर्फ किसानों के नाम पर कोरी सियासत करती हैं। आज केंद्रीय कृषि मंत्री आम आदमी पार्टी सरकार को पत्र लिख रहे हैं। लेकिन बीजेपी खुद राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में किसानों को वो लाभ नहीं देती, जो कांग्रेस कार्यकाल में हरियाणा के किसानों को मिला था। कांग्रेस सरकार ने हरियाणा के किसानों को देश में सबसे सस्ती यानी 10 पैसे प्रति युनिट के रेट पर बिजली दी थी। लेकिन बीजेपी शासित किसी भी राज्य में ऐसी रियायती दरें लागू नहीं हैं।

यह भी पढ़े :

Tata Punch EV नई अवतार के साथ Indian Market में हुई लॉन्च

New Year Offer Honda SP 125 जबरदस्त लुक के साथ धाकड़ ऑफर में ले जाएँ घर

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva January 3, 2025 January 3, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Krishan Lal Panwar
हरियाणा

स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को पूरा करेगा हरियाणा : Krishan Lal Panwar

January 7, 2025
Nayab Singh Saini
हरियाणा

गुरु गोबिन्द सिंह जी ने समाज व धर्म के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया : Nayab Singh Saini

January 6, 2025
World class Baba Banda Singh Bahadur Memorial will soon be built in Lohgarh
हरियाणा

लोहगढ़ में जल्द बनेगा विश्वस्तरीय Baba Banda Singh Bahadur स्मारक

January 6, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?