The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
हरियाणा

चुनावी घोषणा पत्र के वायदे किये जा रहे हैं पूरे : Nayab Singh Saini

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2025/01/01 at 8:19 PM
Rajesh Sachdeva
Share
5 Min Read
Election manifesto promises are being fulfilled says Nayab Singh Saini
Election manifesto promises are being fulfilled says Nayab Singh Saini
SHARE

फसल विविधिकरण के क्षेत्र में जल्द ही लाई जाएंगी नई योजनाएं : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 1 जनवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी के साथ नव वर्ष के अवसर पर पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत भी की।

Contents
फसल विविधिकरण के क्षेत्र में जल्द ही लाई जाएंगी नई योजनाएं : मुख्यमंत्रीचुनावी घोषणा पत्र के वायदों को लगातार किया जा रहा पूरानरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार मजबूती से कर रही है कार्य : Nayab Singh Saini

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियां को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि यह साल प्रदेशवासियों के जीवन में आर्थिक और सामाजिक खुशहाली लाने का काम करेगा। हर नागरिक के जीवन में समृद्धि आएगी। ऐसी मंगल कामना करते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में हरियाणा विकास की नई बुलंदियों को छुएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के दौरान बहुत से विषयों को लेकर प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया गया है। अब वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन के तहत भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तेज गति से कार्य किया जाएगा। इसी तर्ज पर हरियाणा प्रदेश में भी तेज गति से विकास कार्य हों और साथ ही प्रदेश भी पूर्ण रूप से विकसित प्रदेश बने। इसको लेकर सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

चुनावी घोषणा पत्र के वायदों को लगातार किया जा रहा पूरा

मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में बहुत सारे वायदे किये हैं, उन्हें धीरे-धीरे पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई वायदों को अभी तक अमलीजामा पहनाने का कार्य किया जा चुका है, जो बचे हुए हैं उन्हें भी जल्दी पूरा किया जाएगा।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार बनते ही सबसे पहले 24 हजार युवाओं को बिना खर्ची पर्ची व मेरिट के आधार पर नौकरी देने का कार्य किया। इसके साथ ही सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में निशुल्क डायलिसिस की सुविधा शुरू की गई है। इस योजना से प्रदेश के लाखों किडनी रोगियों को सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पट्टेदार किसानों को मालिकाना हक देने का कार्य भी भाजपा सरकार ने किया है।

किसानों के मुद्दे पर जवाब देते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने किसानों से संपर्क बनाने के लिए कमेटी का गठन किया है और वह कमेटी लगातार किसानों से संपर्क कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीद रही है। विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का निर्णय लिया गया है।

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार मजबूती से कर रही है कार्य : Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार मजबूती से कार्य कर रही है, लेकिन कई दलों ने किसानों पर राजनीति की और उनके पक्ष में पहले कभी निर्णय नहीं लिया। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक आदि राज्यों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी की सरकारें हैं, इन सरकारों द्वारा किसानों को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया जाना चाहिए, लेकिन ये सरकारें केवल किसानों के नाम पर राजनीति कर रही हैं।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि के मद्देनजर किसानों से तत्काल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण करवाने का निर्णय लिया गया है ताकि किसानों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा समय पर दिया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार ने साढे़ 13 हजार करोड़ रुपए की राशि किसानों को उनके खाते में मुआवजा के तौर पर दी है।

मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा कि वर्तमान सरकार सदैव किसानों के साथ खड़ी है। फसल विविधिकरण के क्षेत्र में जल्द ही नई योजनाएं लाई जाएंगी, ताकि किसान प्राकृतिक खेती और कम खर्च में अधिक लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि सरकार पानी का दवाब कम करने के लिए धान से अलग विभिन्न फसलों की बिजाई करने पर प्रोत्साहन राशि देने का भी कार्य कर रही है।

यह भी पढ़े :

Tata Punch EV नई अवतार के साथ Indian Market में हुई लॉन्च

New Year Offer Honda SP 125 जबरदस्त लुक के साथ धाकड़ ऑफर में ले जाएँ घर

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva January 1, 2025 January 1, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

CM Bhagwant Mann
पंजाबहरियाणा

CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो

January 16, 2025
Krishan Lal Panwar
हरियाणा

स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को पूरा करेगा हरियाणा : Krishan Lal Panwar

January 7, 2025
Nayab Singh Saini
हरियाणा

गुरु गोबिन्द सिंह जी ने समाज व धर्म के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया : Nayab Singh Saini

January 6, 2025
World class Baba Banda Singh Bahadur Memorial will soon be built in Lohgarh
हरियाणा

लोहगढ़ में जल्द बनेगा विश्वस्तरीय Baba Banda Singh Bahadur स्मारक

January 6, 2025
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?